धन, समृद्धि एवं आरोग्य के पावन पर्व धनतेरस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइए, इस शुभ अवसर पर स्थानीय कारीगरों के हुनर और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लें, ताकि हमारी खुशियों के साथ उनके घरों में भी समृद्धि के दीप प्रज्वलित हों।
माँ लक्ष्मी एवं भगवान धन्वंतरि की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे, ऐसी मंगलकामना करता हूँ।
प्रमोद महाजन जी का व्यक्तित्व, ओजस्वी वक्तव्य और नेतृत्व आज भी महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। पार्टी के प्रति उनका समर्पण ऐसा था कि श्रद्धेय अटल जी उन्हें भाजपा का 'लक्ष्मण' कहा करते थे।
उनकी वाक्पटुता और नेतृत्व क्षमता से हमने राजनीति के पाठ सीखे। आज भी उनकी कई बातें समय-समय पर स्मरण हो उठती हैं।
जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
@TawdeVinod साहेब जी ये शहजादे इंग्लिश मीडियम में शिक्षा लिए है इन्हें भारत वासियों की भावनाओं से, संस्कार से कोई लेना देना नहीं है। इनसे अपेक्षा करना ही बेकार है। जय श्री राम।