शिक्षा इस देश में फ्री होनी चाहिए वहां अक्षय कुमार कर रहे हैं कि लोन ले कर अपने बच्चों को पढ़ाओ।
अक्षय कुमार को बोलना ये चाहिए कि सभी को शिक्षा मिले और फ्री मिले क्योंकि सभी को शिक्षा का अधिकार है।
हसदेव का जंगल कभी जीवन और हरियाली से भरा था, आदिवासी संस्कृति की धड़कन और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक था। आज कॉरपोरेट लालच और सरकारी उपेक्षा ने इसे सूखा और उजाड़ बना दिया है। क्या हम अपनी इन अनमोल धरोहरों को ऐसे ही खोते हुए देखते रहेंगे, और भविष्य की पीढ़ियों को क्या देंगे?
यदि ये विकास है तो फिर विनाश क्या है?😢
अत्यधिक पेड़ों की कटाई सिर्फ जंगल नहीं काट रही, हमारी सांसें भी छीन रही है। पेड़ ऑक्सीजन देते हैं, वायु शुद्ध करते हैं, मिट्टी बचाते हैं और जैव विविधता को सुरक्षित रखते हैं। अगर आज पेड़ नहीं बचाए तो आने वाली पीढ़ियाँ प्रकृति नहीं, संकट विरासत में पाएंगी।
आदिवासी समाज जिस जंगल - जमीन की कई पीढ़ियों से रक्षा करते आए हैं उसे अब इतनी आसानी से कैसे छोड़ देगा । संविधान कानून जरूर अनुसूचित क्षेत्रों के हितों में है लेकिन उसे लागू करने वाली सत्ता पूंजीपतियों की ग़ुलाम है । आज ये हालात छत्तीसगढ़ के सरगुजा में स्थित अमेरा कोयला खदान के विस्तार परियोजना के लिए जारी जमीन अधिग्रहण के कारण बने हैं जहाँ बिना ग्रामसभा सहमति के ही जमीन छीनी जा रही है। कोयला खदान एसईसीएल की है लेकिन इसका संचालन गुजरात की एक निजी कंपनी करती है।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश….
अरावली पर्वतमाला उसे ही माना जाएगा जो पर्वत ज़मीन से कम से कम सौ मीटर ऊँचे हो….
इससे 90% पर्वत अरावली पर्वत नहीं कहलाएँगे…
अवैध खनन माफिया की चाँदी ही चाँदी….
वैसे जज भी केवल उन्हें ही माना जाए जो वकीलों से 100 सेंटीमीटर ऊँचे हो…
तो कैसा रहेगा…??
यह तस्वीर किसी बॉलीवुड फिल्म की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले की है। जहां परसोडिकला में गुजरात की निजी कंपनी को खनन दिलाने के लिए पुलिस ने स्थानीय आदिवासियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस चलाई। ये लोकतंत्र नहीं, तानाशाही है।
अगर ये खबर सही है तो OBC नेताओं को शर्म आनी चाहिये.
हम बेचारे OBC वालों के पास सिर्फ़ 27% आरक्षण था, वो भी अब धीरे धीरे ख़त्म हो रहा हैं।
#OBC_आरक्षण_बचाओ
“जहाँ इंसान गिर जाए और सत्ता पलक भी न झपकाए—
वहीं ‘डबल इंजन’ की असली हकीकत उजागर होती है।”
गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा कर्मी मंच के सामने बेहोश होकर गिर पड़ा—
लेकिन नड्डा जी का भाषण बिना रुके चलता रहा, और मंच पर बैठे BJP नेताओं की संवेदना भी वहीं ठिठकी रह गई।
यही तो कारण है कि
चाहे प्रदूषण से जनता त्रस्त हो, युवा बेरोज़गारी से जूझ रहे हों,
महंगाई लोगों की कमर तोड़ रही हो या किसान आत्महत्या पर मजबूर हों—
BJP नेताओं को जनता का दर्द न दिखाई देता है, न महसूस होता है।
सत्ता अपनी ही ताल में मग्न है…
और जनता?
उसे भी उसी तरह अपने हाल पर छोड़ा जाता है,
जैसे इस वीडियो में गिरा सुरक्षा कर्मी—
बिना किसी संवेदना, बिना किसी परवाह के।
@narendramodi@BJP4India@JPNadda
#NirmalChoudhary
क्रिकेट में भारत Top 5 में रहता है , लेकिन
ओलंपिक खेलों में Top 50 में भी नहीं रहता है !
कभी सोचा है , क्या कारण है ?
क्योंकि क्रिकेट के खिलाड़ी जनता के साथ - साथ सरकार के भी हीरो है !
अन्य खिलाड़ी केवल मैदान में नहीं बल्कि जिंदगी में भी संघर्ष करना पड़ा है !!
आज मध्य प्रदेश जा रहा हूं।
और जब से ये खबर देखी है कि वहां बच्चों को मिड-डे मील अख़बार पर परोसा जा रहा है, दिल टूट सा गया है।
ये वही मासूम बच्चे हैं जिनके सपनों पर देश का भविष्य टिका है, और उन्हें इज़्ज़त की थाली तक नसीब नहीं।
20 साल से ज्यादा की BJP सरकार, और बच्चों की थाली तक चुरा ली गई - इनका 'विकास' बस छलावा है, सरकार में आने का असली राज़ तो 'व्यवस्था' है।
शर्म आनी चाहिए ऐसे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को जो देश के बच्चों, भारत के भविष्य का इस दुर्दशा से पालन-पोषण कर रहे हैं।
Video Courtesy: @Anurag_Dwary
3,42,51,36,00,000 रुपए
नरेंद्र मोदी ने अपने दोस्त अडानी को इतने रुपए LIC से निकालकर दिए।
LIC में आपका पैसा लगा है, जनता का पैसा लगा है। मोदी ने जनता का पैसा अपने दोस्त पर लुटा दिया।
क्या न्यूज चैनल ये खबर दिखाएंगे? क्या MODANI के इस भ्रष्टाचार की बात होगी?
इनका नाम सोनाक्षी यादव हैं, ये राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं!
इन्हें 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार किया हैं,
ये हजार रुपए पीएम आवास योजना में घर पास करने के लिए एक गरीब आदमी से ले रही थी !
आरोप हैं कि पहले भी 1500 लिए थे और इसके बाद और 1500 देने की बात तय हुई थी !
आखिर ऐसी कौन सी वजह हैं जिससे 50 से 60 हजार कमाने वाला पढ़ा लिखा सरकारी कर्मचारी , एक गरीब जिसके पास रहने को घर तक नहीं हैं, उससे हजार दो हजार रुपए रिश्वत मांगता हैं ?
कितनी शर्मनाक बात हैं ये ?
क्या खुद को सैलेरी से घर नहीं चल पाता हैं?
राजस्थान: SDM छोटू लाल शर्मा निलंबित, CNG पंप पर मारपीट के बाद आए थे सुर्खियों में...
विवादों में घिरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी छोटू लाल शर्मा पर आखिरकार सरकार ने सख्त कार्रवाई की है. राज्य सरकार ने उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कार्मिक विभाग की ओर से गुरुवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान छोटूलाल शर्मा का मुख्यालय शासन सचिवालय, जयपुर रहेगा.
दरअसल, छोटू लाल शर्मा एक बार फिर उस समय चर्चा में आए जब भीलवाड़ा जिले में अजमेर-भीलवाड़ा एनएच पर जसवन्तपुरा स्थित एक सीएनजी पंप जमकर हंगामा हुआ. यहां प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा अपने परिवार के साथ सीएनजी भरवाने पहुंचे थे. गाड़ी में पहले गैस भरवाने की बात को लेकर पंप कर्मचारियों और उनके बीच हाथापाई हो गई. पहले एसडीएम ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया इसके बाद कर्मचारी ने भी कई थप्पड़ एसडीएम को जड़ दिए.
यहां पढ़ें पूरा मामला: https://t.co/BgjOYAwCQM
#ATCard #AajTakSocial #rajasthan #CNG #SDM #chotulalsharma #suspend | @sharatjpr
SDM साहब तो रौब दिखा रहे थे, थप्पड़ मार रहे थे…
विडियो वायरल हुआ तो सारी हेकड़ी निकल गई….
अब कह रहे हैं कि पेट्रोल पंप वाले ने मेरी पत्नी को आँख मारी….
इतना गंदा बहाना तो हम पाँचवीं कक्षा में भी नहीं बनाते थे..😂😂
नरेश मीणा ने SDM के थप्पड़ मारा, "RAS असोसिएशन" नाराज हो गई, कानून ने भी कई महीनों तक जेल में रखा!
अब SDM ने आम आदमी को थप्पड़ मारा, ना तो "RAS असोसिएशन" नाराज हुई, ना कानून को कोई फर्क पड़ा...उल्टा FIR ठोक कर कुटाई की!
यही है सत्यमेव जयते, यही है न्यायतंत्र!
#Rajasthan