यदि आप Cockroach janta party समर्थक हैं, ट्विटर पर नए हैं और आपके 1000 या उससे कम Followers हैं। फिर मुझे फॉलो करें और इस मैसेज को रीट्वीट करें । आइए एक साथ आएं और Cockroach janta party को मजबूत बनाएं।
▪️ जिसको फॉलो BACK अभी तक नहीं मिला , COMMENT करे और जिसको मिल गया वे RT करे
💠देश में पेट्रोल, डीजल, #LPG और प्राकृतिक गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर, रिटेल आउटलेट या उपभोक्ता को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सभी आवश्यक ईंधनों की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है।
💠सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक बाइंग से बचें और आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन खरीदें।
💠सरकार पेट्रोल, डीजल और LPG की उपलब्धता तथा समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लोगों से अनुरोध है कि वे PNG, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक कुकटॉप जैसे वैकल्पिक ईंधनों का भी अधिक से अधिक उपयोग करें।
-सुजाता शर्मा, संयुक्त सचिव, @PetroleumMin
#EnergySecurity
#CreatorCorner | क्या आप जानते हैं कि भारत में कई लोग रूफटॉप सोलर लगवाते समय एक छोटी सी गलती कर बैठते हैं, जो लंबे समय में करीब ₹2.5 लाख तक का नुकसान कर सकती है!
चौंकाने वाली बात ये है कि इसमें न सोलर पैनल खराब होते हैं और न ही इन्वर्टर-असल वजह होती है सिर्फ पैनल की सही दिशा (Direction) और टिल्ट एंगल (Tilt Angle)।
यही दो फैक्टर तय करते हैं कि अगले 20–25 साल में आपको ज्यादा फायदा मिलेगा या नुकसान। इंस्टॉलेशन के समय इन्हें सही करने में सिर्फ 10 मिनट लगते हैं, लेकिन बाद में सुधार करना महंगा और मुश्किल हो जाता है।
तो सही दिशा क्या होनी चाहिए? कौन सा टिल्ट एंगल देगा ज्यादा बिजली?
इस वीडियो में शाश्वत शर्मा,आसान भाषा में समझाएंगे, इसके पीछे की पूरी साइंस
पूरा कार्यक्रम देखें: https://t.co/1rMVhxdtYM
@MIB_India #DDNewsCreatorsCorner #CreatorsCornerOnDD #SolarEnergy #RooftopSolar #RenewableEnergy #EnergySavings #India #SustainableLiving
अब अस्पताल की लंबी लाइनों से राहत!
AIIMS समेत कई सरकारी अस्पतालों में अब घर बैठे ऑनलाइन OPD अपॉइंटमेंट बुक करें।
📲 बस कुछ आसान स्टेप्स:
✔️ ORS Portal / eHospital App खोलें
✔️ अपनी पहचान वेरिफाई करें
✔️ अस्पताल और विभाग चुनें
✔️ तारीख सेलेक्ट करें
✔️ Appointment Confirm करें
📩 Appointment की जानकारी SMS/Email पर तुरंत मिल जाएगी।
स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम 🇮🇳
#ORS #AIIMS #eHospital #OnlineOPD #DigitalIndia #Healthcare #GovernmentHospital #HealthUpdate @MoHFW_INDIA
जिसे हम सदियों से आस्था की आँखों से देखते आए थे, अब विज्ञान ने उसकी पुष्टि कर दी है।
प्रयागराज के संगम को हमेशा से गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के मिलन का स्थान माना गया है। एक त्रिवेणी, जिसमें दो नदियाँ दिखती थीं, और तीसरी सिर्फ़ श्रद्धा में बहती थी।
अब हैदराबाद के CSIR-नेशनल जियोफ़िज़िकल रिसर्च इंस्टिट्यूट (NGRI) के वैज्ञानिकों ने इस पौराणिक मान्यता को एक ठोस वैज्ञानिक आधार दे दिया है। हेलीकॉप्टर से किए गए एयरबोर्न सर्वे और ज़मीन पर की गई कन्फ़र्मेटरी ड्रिलिंग के बाद, डॉ. सुभाष चंद्र की टीम ने पुष्टि की है कि गंगा और यमुना के बीच, ज़मीन से 10 से 15 मीटर नीचे, एक विशाल प्राचीन नदी दबी हुई है। इसकी चौड़ाई, गहराई और आधार स्तर, तीनों गंगा और यमुना के बराबर हैं।
यानी यह कोई छोटी सहायक धारा नहीं थी। यह स्वयं एक मुख्य नदी थी।
विज्ञान इसे "पेलियो रिवर" कहता है। आस्था इसे सरस्वती कहती है। दोनों एक ही सच की ओर इशारा कर रहे हैं।
प्रयागराज अब सिर्फ़ आस्था का संगम नहीं रहा, यह विज्ञान और परंपरा का भी संगम बन गया है। जहाँ हज़ारों वर्षों की स्मृति, और आज की तकनीक, एक ही कहानी कहती हैं।
माँ सरस्वती कभी सूखी नहीं थीं। बस छिप गई थीं। और आज, फिर से सामने आ रही हैं।
@cleanganganmcg
पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम का 1 जुलाई 2026 से ऐतिहासिक शुभारंभ
भारत सरकार ने 11 मई 2026 को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB: G RAM G अधिनियम, 2025 को अधिसूचित कर दिया, जो 1 जुलाई 2026 से पूरे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लागू होगा।
यह भारत के ग्रामीण विकास में एक बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव है। ...
अधिक जानकारी के लिए PIB लिंक: https://t.co/3ZysZoKMMw
#VBGRAMG #ViksitBharat_GRAMG #125daysGuarantee_G_RAM_G
@MoRD_GoI@MIB_India@airnewsalert
WhatsApp में आप ऑनलाइन हो और कोई आपको मैसेज या call करे तो सामने वाले को तुरंत पता चल जाता है - क्योंकि मैसेज में Double Tick दिखेगा और call करेगा तो Ringing दिखता है।
मुझे इसका बढ़िया Trick मिल गया है।
स्टेप फॉलो कीजिये..
Settings - Storage And Data - Proxy
इसके बाद Proxy में 1.1.1.1 डाल कर on कर दीजिये।
अब कोई आपको मैसेज करेगा तो उसको Single Tick ही दिखेगा।
Call करेगा तो Ringing ना दिखकर सिर्फ Calling ही दिखेगा।
मतलब सामने वाले को लगेगा कि आप तक मैसेज या कॉल पहुंचा ही नहीं।
क्या पहले ये Trick पता थी या फिर First Time मेरे द्वारा ही पता चला?
🚨 सतर्क हो जाओ एल निनियो आ रहा है।
एल नीनयो क्या है?
एल नीनो एक जलवायु पैटर्न है, जिसमें प्रशांत महासागर का पानी असामान्य रूप से गर्म हो जाता है।
इसका असर पूरी दुनिया के मौसम पर पड़ता है कहीं सूखा, कहीं भारी गर्मी।
भारत में इसका मतलब अक्सर होता है:
कम बारिश, देर से मानसून, और ज्यादा हीटवेव।
यानी खेत से लेकर शहर तक हर जगह असर दिखता है।
रिज़ल्ट:- 2026 अबतक का इतिहास का सबसे गर्म साल होने वाला है जो 2024 के रिकॉर्ड को भी तोड़ेगा।
इस बार डर क्यों ज्यादा है?
क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग पहले से तापमान बढ़ा रही है,
और एल नीनयो उस आग में घी डालने जैसा काम करता है।
इसको ऐसे समझो कि एक कमरे में बैठे हो जिसका तापमान पहले से 50 डिग्री है उसमें कोई एक हीटर भी जला दे।
55°C जैसी हेडलाइन डराने वाली है,
लेकिन 45-50°C के बीच भी लंबे समय तक गर्मी रहना ही खतरनाक है।
हीटस्ट्रोक, पानी की कमी और बिजली संकट तक हो सकता है।
बचने के तरीके भी उतने ही जरूरी हैं:
दोपहर 11 से 4 के बीच बाहर निकलना कम करो।
पानी, ORS, और हल्का खाना खाओ।
घर में भी सावधानी रखो:
कमरे को ठंडा रखने के लिए पर्दे, पंखा, कूलर सही इस्तेमाल करो, और बुजुर्गों और बच्चों का खास ध्यान रखो।
ये सिर्फ “गर्मी” नहीं है, ये एक चेतावनी है।
मौसम बदल रहा है, और हमें भी अपनी आदतें बदलनी होंगी।
समझदारी ही इस बार की सबसे बड़ी सुरक्षा है।
जनहित में जारी।
भारतीय (हिंदू) पंचांग के देशी महीनों के नाम संस्कृत से आए हैं, और इनके पीछे गहरे अर्थ छिपे होते हैं—अक्सर ये ऋतु, नक्षत्र या प्रकृति से जुड़े होते हैं। नीचे आसान तरीके से समझिए:
🌸 1. चैत्र (Chaitra)
अर्थ: चित्रा नक्षत्र से जुड़ा
👉 यह महीना उस समय आता है जब आकाश में चित्रा नक्षत्र प्रमुख होता है
➡️ बसंत ऋतु की शुरुआत
---
🌿 2. वैशाख (Vaishakh)
अर्थ: विशाखा नक्षत्र से संबंधित
👉 इस समय विशाखा नक्षत्र का प्रभाव होता है
➡️ गर्मी की शुरुआत, पेड़ों पर हरियाली
---
☀️ 3. ज्येष्ठ (Jyeshtha)
अर्थ: सबसे बड़ा / श्रेष्ठ
👉 साल का सबसे गर्म महीना माना जाता है
➡️ तापमान अपने चरम पर
---
🔥 4. आषाढ़ (Ashadh)
अर्थ: आषाढ़ नक्षत्र से जुड़ा
👉 इस समय मानसून की शुरुआत होती है
➡️ बारिश का आगमन
---
🌧️ 5. श्रावण (Shravan)
अर्थ: श्रवण नक्षत्र से संबंधित
👉 लगातार वर्षा का महीना
➡️ धार्मिक महत्व (सावन)
---
🌾 6. भाद्रपद (Bhadrapad)
अर्थ: शुभ / कल्याणकारी कदम (भद्र + पद)
👉 खेती और फसल के लिए अच्छा समय
➡️ गणेश उत्सव
---
🍂 7. आश्विन (Ashwin)
अर्थ: अश्विन (देवताओं के वैद्य) से जुड़ा
👉 स्वास्थ्य और शुद्धता का प्रतीक
➡️ नवरात्रि, दशहरा
---
🪔 8. कार्तिक (Kartik)
अर्थ: कृत्तिका नक्षत्र से संबंधित
👉 दीपों और रोशनी का महीना
➡️ दिवाली
---
❄️ 9. मार्गशीर्ष (Margashirsha)
अर्थ: मार्ग + शीर्ष = रास्ते का सिर (आरंभ)
👉 नए रास्तों/शुरुआत का संकेत
➡️ ठंड की शुरुआत
---
🧊 10. पौष (Paush)
अर्थ: पोषण देने वाला
👉 शरीर को ताकत देने वाला समय
➡️ सर्दी का चरम
---
🌼 11. माघ (Magh)
अर्थ: मघा नक्षत्र से संबंधित
👉 धार्मिक स्नान और तप का महीना
➡️ मकर संक्रांति
---
🌺 12. फाल्गुन (Phalgun)
अर्थ: फल देने वाला / आनंद का समय
👉 फसल पकने और खुशियों का महीना
➡️ होली
---
🔍 छोटा सा निष्कर्ष
👉 ज़्यादातर महीनों के नाम नक्षत्रों पर आधारित हैं
👉 हर नाम में प्रकृति, मौसम और जीवन चक्र का संकेत मिलता है
👉 इसलिए भारतीय कैलेंडर सिर्फ समय नहीं, बल्कि जीवन की लय बताता है
@UPPCLLKO@CMOfficeUP@EMofficeUP@aksharmaBharat@mduppcl@UPPCLLKO मार्च 2025 के बाद तक बीजली बिल भुगतान किया हूं। एकमुश्त जमा योजना में छूट के लाभ हम जैसे उपभोक्ताओं को नहीं मिल सका। जिसके कारण हम जैसे उपभोक्ताओं के ऊपर ज्यादा बिल राशि हो गयी। इसको थोड़े थोड़े किस्त में जमा करना चाहता हूं लेकिन फोनपे से नहीं हो पाता है
लखनऊ : प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने पर फिलहाल रोक
➡तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक रुका काम
➡पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डॉ.आशीष गोयल का आदेश
➡डिस्कॉम एमडी को जारी किए गए निर्देश
➡अब तक प्रदेश में लगे 78 लाख स्मार्ट मीटर
➡70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले ही इंस्टॉल
➡कई जगहों पर स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन
➡CM योगी के निर्देश पर बनी थी तकनीकी कमेटी
#Lucknow #SmartMeter #UttarPradesh @UPPCLLKO
पत्थर तोड़ने वाली गरीब महादलित महिला भगवती देवी ने लोकसभा में खड़े होकर चेतावनी दी थी ।🚨
“महिला आरक्षण में कोटा के भीतर कोटा नहीं होगा तो सदन में सिर्फ रानियाँ आएंगी…
घास काटने वाली, पत्थर तोड़ने वाली हमारी बहनें नहीं आएंगी!”
तीन दशक बाद 2023 में जब बीजेपी ने महिला आरक्षण बिल पास कराया, तो पूरा क्रेडिट खुद ले लिया।
पर कोटा के भीतर कोटा (OBC/SC/ST महिलाओं के लिए सब-आरक्षण) को जानबूझकर छोड़ दिया।
जिस बात की माँग भगवती देवी जैसे गरीब की बेटी ने दशकों पहले की थी, उसे आज भी ठंडे बस्ते में रख दिया गया।
क्योंकि सच्ची सामाजिक न्याय की बात आती है तो BJP सिर्फ फोटो खिंचवाना पसंद करती हैं, लड़ाई लड़ना नहीं।
सम्मान उन असली आवाजों को, जिन्होंने पत्थर फोड़कर भी हक की लड़ाई नहीं छोड़ी।
शिक्षा सभी के लिए समान होनी चाहिए,नेपाल सरकार का ऐतिहासिक कदम है ये..
लेकिन भारत में ऐसा नहीं है नेताओं के बच्चे विदेश में और अमीरों के बच्चे प्रायवेट स्कूल में पढ़ेंगे क्योंकि,,,
#WATCH | प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत ₹50,000 से लेकर ₹20 लाख तक का ऋण बिना किसी गारंटी के उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में शिशु श्रेणी के तहत ₹50,000 तक, किशोर श्रेणी में ₹50,000 से ₹5 लाख तक, तरुण श्रेणी में ₹5 लाख से ₹10 लाख तक और तरुण प्लस के तहत ₹10 लाख से ₹20 लाख तक का ऋण दिया जाता है।
यह ऋण भारत सरकार द्वारा CGFMU (Credit Guarantee Fund for Micro Units) के अंतर्गत सुरक्षित होता है, जिससे लाभार्थियों को किसी संपत्ति या अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता नहीं होती। आवेदन के लिए व्यवसाय से जुड़े आवश्यक दस्तावेज जैसे बैंक स्टेटमेंट, PAN, आधार, GST रिटर्न या नए व्यवसाय के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करने होते हैं और ऋण प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जाती है। बड़ी संख्या में लाभार्थी, विशेष रूप से महिला उद्यमी, इस योजना का लाभ उठा रहे हैं: अविनाश कुमार
#PMMudraYojana #MudraLoan #FinancialInclusion #StartupIndia #WomenEntrepreneurs #Entrepreneurship #SelfEmployment
गांव-गांव तक सुरक्षा और सम्मान पहुंचाने के लिए PM-SYM पंजीकरण अभियान जारी है, आसान प्रक्रिया के साथ तुरंत रजिस्ट्रेशन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
#PMSYM#Panchayatiraj
1 अप्रैल 2026 से जनगणना 2027 की शुरूआत हो रही है, जो दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना प्रक्रिया होगी।
जानिए आपके राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में कब होगी प्रक्रिया शुरू।
और पढ़ें : https://t.co/v0QJq57VPy
#Census2027