जिस बेदर्दी से बच्चों को दिल्ली में मारा गया है इसको देखकर सोचता हूँ कि काश मोदीजी भी पिताजी होते तो उनको हर दिन होती आत्महत्या, बंद होते स्कूल और पेपरलीक से फ़र्क़ पड़ता ?
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस "अध्यक्ष" वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री @kharge जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
तथागत आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में देश में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, संविधान और जनहित के मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलती रहे..!
द मूकनायक से बोले अमित भटनागर- "अंतिम सांस तक न्याय की लड़ाई रहेगी जारी"
MP: केन-बेतवा लिंक परियोजना प्रभावित आदिवासियों का आंदोलन तेज
Video- @ankit_Mooknayak
दिनभर संसद मार्च के दौरान सुरक्षाबलों के व्यवहार पर आन्दोलनकारियों ने ताली बजाकर कुछ इस तरह से दिया जवाब...वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!
@CJP_2029@Cockroachisback@abhijeet_dipke
मैं देश के हर युवा साथी को भरोसा दिलाता हूँ कि न यह मुद्दा खत्म हुआ है और न ही यह आंदोलन।
आपका भाई हर कीमत पर आपके साथ खड़ा है। संसद से लेकर सड़क तक, इस लड़ाई को पूरी जिम्मेदारी, पूरी मजबूती और पूरी प्रतिबद्धता के साथ पहले भी लड़ी है और आगे भी पूरी ताकत के साथ लड़ूँगा। मैं केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि आपका भाई हूँ। आपके अधिकार, सम्मान और भविष्य की इस लड़ाई में आख़िरी दम तक आपके साथ रहूँगा।
साथ ही मैं दिल्ली पुलिस से भी अपील करता हूँ कि इन मासूम, पढ़ने-लिखने वाले युवाओं पर लाठियाँ चलाकर अपनी वर्दी को दागदार न करें। ये बच्चे भी इसी देश के भविष्य हैं और किसी न किसी पुलिसकर्मी, किसान, मजदूर या आम परिवार के घर से ही निकले हैं। स्थिति को संवेदनशीलता, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर संभालिए। लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।
वार्ता के बजाय दमन का रास्ता अपनाने से बात बनती नहीं, बल्कि बिगड़ती है।
मैं सभी युवा साथियों से भी अपील करता हूँ कि हर परिस्थिति में शांति, संयम और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी उकसावे या अफवाह में न आएँ। हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता, हमारा लोकतांत्रिक संघर्ष और संविधान पर हमारा विश्वास है।
हम लड़ेंगे, डटकर लड़ेंगे, लेकिन संविधान और लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर अपने अधिकार लेकर रहेंगे।
जय भीम! जय संविधान!
आज तो इस तानाशाही सरकार ने सारी हदें पार कर दी..!
सरकार एक शिक्षा मंत्री को बचाने के लिए पुलिस का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है समस्या से भागिए नहीं समस्या का समाधान कीजिए।
पर सरकार ने कानून और पुलिस का मज़ाक बनाकर रख दिया है। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी वो भी संविधानिक तरीके से..!
"मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं- इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते..."
- राहुल गांधी, नेता विपक्ष | @RahulGandhi
दिल्ली: "जहां जगह मिले वहां बैठे रहो, आज पूरी दुनिया देख रही है, आपके सिर गिने जा रहे है, लोकतंत्र में इसकी कीमत है..."
- चंद्रशेखर आजाद, सांसद, नगीना | @BhimArmyChief
हमारे देश के प्रधानमंत्री देश के छात्रों व युवाओं को लाठी-डंडों से हाँकना चाहती है, धर्म व आस्था का इस्तेमाल कर, लोगों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आए और अब उनपर लाठी बरसा रहे हैं !
बेहद शर्मनाक !
समस्या से भागिए नहीं बल्कि समस्या का समाधान कीजिए !
"युवा कई दिनों तक सड़क पर बैठे रहे। सरकार चाहती तो बातचीत से शुरुआत कर सकती थी।समिति बन सकती थी, समाधान निकल सकता था।लेकिन सरकार ने संवाद का हर रास्ता बंद रखा।"
-योगेंद्र यादव | @_YogendraYadav