विकासखंड कर्वी के ग्राम तरौंहा का भ्रमण कर वंदन योजना के अंतर्गत कराए गए विकास कार्��ों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने माँ झारखंडी धाम में पूजा कर जनपदवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगल की कामना की। श्रद्धालुओं की ��ुविधा हेतु बाउंड्री वॉल एवं यात्री शेड निर्माण के संबंध में उन्होंने बताया कि प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है तथा आगामी वर्ष वंदन योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्य स्वीकृति हेतु प्रस्तावित किए जाएंगे।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग ₹22 लाख की लागत से निर्मित 200 मीटर सीसी सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया, जिस पर संबंधित अधिकारियो��� ने बताया कि कार्य निर्धारित मानकों एवं क्यू-टेस्ट के अनुरूप कराया गया है।
#Chitrakoot #VandanYojana #InfrastructureDevelopment #HeritageDevelopment #GoodGovernance #UttarPradesh #RuralDevelopment