मसूदा के पूर्व विधायक श्री ब्रह्मदेव कुमावत जी के निधन पर मैं गहरा शोक व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
'मिसाइल मैन' भारत रत्न, पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक श्रद्धेय डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका ज्ञान, सादगी, राष्ट्रसेवा और प्रेरणादायी जीवन सदैव देशवासियों, विशेषकर युवाओं का मार्गदर्शन करता रहेगा।
#एपीजे_अब्दुल_कलाम
Believe it or not-4
यह वी. कामकोटि हैं आईआईटी मद्रास के निदेशक।15 जनवरी 2025 को चेन्नई में एक गोशाला में दिए गए भाषण इन्होंने उदाहरण दिया कि जिसने तेज बुखार में गोमूत्र पीकर 15 मिनट में ठीक हो जाता है।
केवल इतना नहीं इन्होंने कहा कि गोमूत्र में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और पाचन संबंधी गुण हैं, जो IBS जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद हो सकता है।
खैर खबर यह नहीं है। खबर यह है कि यह भाषण देने वाले कामकोटि प्रधानमंत्री द्वारा पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए बनाई गई टास्क फोर्स का हिस्सा हैं।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण पटेल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@snp_inc
GenZ ने सीखा है भगत सिंह की किताबों से बस इतना,
झुकना अगर आदत बन जाए, तो जीना बेकार है।।
जिंदाबाद साथियों... इस लड़ाई में राहुल गांधी के बब्बर शेर #SOSSevadal साथी हर कदम आपके साथ है।
मोदी सरकार कहती है कि प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन सच्चाई आपके सामने है।
इनके ऊपर पैलेट गन से हमला किया गया, जिससे इनकी आंख खराब हो गई है, दिखना बंद हो गया है। ऐसे हजारों युवाओं पर पैलेट गन चलाई गई है।
वो भी इसलिए क्योंकि इन युवाओं का पेपर लीक हुआ है, जिसके खिलाफ ये प्रदर्शन कर रहे थे।
मोदी सरकार ने देश के भविष्य पर हमला किया है, जो सिर्फ तीन मांगें रख रहे हैं 👇
• शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
• छात्रों से बर्बरता करने वालों पर सख्त एक्शन हो
• नरेंद्र मोदी छात्रों और देश से माफी मांगें
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
तीन दशकों से गुजरात में भाजपा की सरकार है, लेकिन हर साल बारिश होते ही भाजपा के तथाकथित विकास की पोल खुल जाती है।
प्री-मानसून तैयारियों और स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने तथा विकास के बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद आम जनता के हिस्से में आज भी जलमग्न सड़कें, घंटों लंबा ट्रैफिक और बेहिसाब परेशानियां ही क्यों आती हैं?
जनता की मेहनत की कमाई को पानी में बहा देने वाली यह अहंकारी भाजपा सरकार आखिर अपनी इस गंभीर विफलता और जनता की तकलीफों की जिम्मेदारी कब स्वीकार करेगी?
मुख्यमंत्री जी, आज युवाओं और छात्रों का भविष्य दांव पर है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही गड़बड़ियों और पेपर लीक जैसी घटनाओं ने विश्वास को हिला दिया है। ऐसे समय में जनता को आपसे ही उम्मीद है। कृपया हस्तक्षेप कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी का इस्तीफ़ा सुनिश्चित करें !
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पेपर लीक अपराध के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन का निर्णय राष्ट्र की निर्णायक आवाज है।
इससे नए भारत में प्रतिभा के साथ न्याय होगा, परिश्रम को उसका सम्मान मिलेगा और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कानून शीघ्र, कठोर और निर्णायक दंड देगा।
नए भारत में युवाओं का हित सर्वोपरि है।