आज श्रद्धेय नेताजी की जयंती पर उनको कोटि-कोटि नमन करते हुए हम उनके समाजवादी सिद्धांतों और मानवीय -व्यावहारिक मूल्यों को और भी अधिक दृढ़ता के साथ आत्मसात् और जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय करने का संकल्प दोहराते हैं।
श्रद्धेय नेताजी से हमने जो सबसे सरल सबक सीखा वो था : ’किसी के बुरे वक़्त में साथ देना, और कोई भी हो अगर वो ‘मदद’ की उम्मीद लेकर आये तो यथासंभव सहायता करना। साथ ही एक अच्छी बात ये भी सीखी कि हो सकता है कोई किसी वजह या दबाव से आपके ख़िलाफ़ हो गया हो लेकिन हर कोई हमेशा बुरा या ख़राब नहीं होता है, इसीलिए जब कभी कोई सच्चे मन से, निस्वार्थ भाव से रिश्ते सुधारने के लिए क़दम बढ़ाए तो हाथ आगे बढ़ाने में पीछे मत हटना।
अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहाँ की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे भी और सँवारेंगे भी। अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को 'सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी' बनाएंगे।
हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहाँ कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी ग़रीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज़्ज़त और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में ‘तेल-घी’ भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।
हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है क्योंकि भाजपाई प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज का गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।
हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और ज़मीन की जाँच बैठाएँगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के महाघोटाले से जुड़े भाजपाई नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके ख़ज़ाने खँगाले जाएँगे।
हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति ‘भगवान राम या भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरुद्ध लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहनेवाले ऐसेलअधर्मी लोगों को प्रश्रय देनेवाले भी पाप के भागीदार होते हैं, उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।
भाजपा सरकार के मंत्री जी ये भी साफ़ कर दें कि क्या अब बच्चों को ‘मिड-डे मील’ का खाना नहीं परोसा जाएगा क्योंकि वो तो वयस्क हुए नहीं हैं, तो फिर उनका वोटर आईडी या एपिक नंबर कहाँ से आएगा। ये तो लाभार्थी योजना ही है।
इसका मतलब तो ये भी हुआ कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा दिए गए आँकड़े के अनुसार अब उत्तर प्रदेश के 1 करोड़ 27 लाख बहुसंख्यक वोटर लाभार्थी नहीं रहेंगे और इसमें अगर अन्य हटाए जा रहे नामों को भी जोड़ दिया जाए तो ये आँकड़ा लगभग 3 करोड़ जनता का हक़-अधिकार छीन लेगा क्योंकि SIR के बाद इतने नाम हटने का समाचार है।
साथ ही जिन सीनियर सिटीज़न बुज़ुर्गों की बहुत ज़्यादा उम्र होने पर फ़िंगरप्रिंट या आँख की समस्या होने पर आइरिस से बायोमेट्रिक संभव नहीं होता, उनसे सरकारी योजनाओं का लाभ छीन लिया जाएगा।
दरअसल भाजपा वोट के बहाने एक बड़ी साज़िश कर रही है। हर पीडीए प्रहरी से अपील है कि केंद्रीय मंत्री जी का ये वीडियो दिखाकर जनता को बताए कि कैसे भाजपा सरकारी योजनाओं का लाभ हड़पने की कोशिश कर रही है। इसीलिए वोट बनना कितना ज़रूरी है। पीडीए प्रहरी उनका वोट बनवाए और उन्हें भाजपा की षड्यंत्रकारी सरकार हटाने के लिए अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाने का संकल्प दिलवाए।
अयोध्या के ‘राम मंदिर में चोरी’, साथ ही ‘भगवान राम व भगवान कृष्ण’ पर की गई एक ‘दुष्मुखी’ तथाकथित उपदेशक की हालिया टिप्पणी के बाद जिस तरह से सनातन समाज भाजपा से बुरी तरह नाराज़ है, उसी डर से भाजपा अब SIR के माध्यम से उस आहत सनातन समाज को ही वोटर लिस्ट से हटा रही है, जो आगामी चुनावों में भाजपा को हराने और हमेशा के लिए हटाने के लिए कमर कसे बैठा है।
दरअसल SIR नागरिकता छीनने का एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है। ये षड्यंत्रकारी भाजपाई वोटर लिस्ट से नाम काटने के बाद आम जनता को नागरिक नहीं मानेंगे और जनता की ज़मीन, खेत, जायदाद, धन-संपत्ति, मिल्कियत, बैंक के पैसे, बैंक लॉकर में रखा बहुमूल्य सामान, गहना-ज़ेवर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, डिग्री, पासपोर्ट, जाति प्रमाणपत्र, मैरिज सर्टिफ़िकेट, आरक्षण, कॉलोनी-आवास, शौचालय, गैस सब्सिडी व स्कूल में दाख़िले-दोपहर के भोजन व अस्पताल में भर्ती व राशन-पानी जैसे अन्य तरह के बाकी सारे अधिकार भी छीन लेंगे।
वोटर लिस्ट के बहाने जनता को परेशान करने की ख़बरें भाजपा शासित महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात व गोवा तक से लगातार आ रही हैं और बढ़ती भी जा रही हैं। जहाँ अधिकार भी छीने जा रहे हैं और वोट पाने की विभिन्न योजनाओं के नाम पर दिए पैसे वसूलने के लिए महिलाओं तक पर मुक़दमे किए जा रहे हैं। जिसका सबसे अधिक शिकार शोषित, वंचित, ग़रीब ‘पीडीए’ समाज ही हो रहा है।
सच तो ये है कि भाजपा ने अपने मूल समर्थक भी खो दिए हैं, इसीलिए भाजपा ‘वोट’ से नहीं ‘खोट’ से चुनाव जीतने की महा-साज़िश में लगी है।
अब भाजपा हमेशा के लिए हारेगी!
जो स्वयं बदले की आग में जलकर अपने चश्मे के रंग जैसे मन के हो गए हैं, उनको जनता वैसे ही सबक सिखाएगी-हराएगी जैसे 2024 के लोकसभा में उनकी पार्टी भाजपा को हराकर सिखाया था और अभी 2026 में विधानपरिषद के चुनावों में भी।
जनता लाठी बाँटनेवालों को नहीं, ‘लैपटॉप’ बाँटनेवालों को चुनेगी।
दक़ियानूसी पुरातनपंथी संकीर्ण मानसिकतावाले दरारजीवी षड्यंत्रकारी इस बार हमेशा के लिए हारेंगे। न उनके अंडरग्राउंड-अनरजिस्टर्ड संगी-साथी काम आएंगे न ही उनका कोई मित्र क्योंकि अहंकारी का कोई भी मित्र नहीं होता है। सलाह है कि वो अपने वाहन-वाहिनी को तैयार रखें क्योंकि अब किसी भी समय विदाई हो सकती है, रिजर्वेशन करवाने का टाइम भी नहीं बचा है।
जिनकी ख़ुद की टिकट उनके अपने ही पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे हैं, वो चुप ही रहें तो ही उनका सम्मान बचा रहेगा।
उन्होंने जो टीका-टिप्पणी की है वो भी किसी ‘दुष्मुखी’ के वचनों से प्रेरित लगती है। भगवान कृष्ण के एक अन्य परमार्थी नाम ‘रणछोड़’ को नकारात्मक भाव में प्रयुक्त करके उन्होंने साबित कर दिया है कि उनका ज्ञान कितना सीमित, संकीर्ण व समाज के लिए किस हद तक घातक है।
रही बात लोकसभा से सीधे मुख्यमंत्री बनने की तो वो यह कहकर किसकी ओर इशारा कर रहे हैं, गोरखपुरवाले इस पुरानी रार-तकरार को समझते हैं। गोरखपुर की जनता को सब दिख रहा है, वो काला चश्मा लगाए नहीं बैठी है।
अब दिल्ली-लखनऊ की ही आपसी लड़ाई नहीं, गोरखपुर के अंदर भी भाजपा में वर्चस्व की अंदरूनी लड़ाई ‘लिखा-पढ़ी’ में बाहर आ गई है।
नोटिस देनेवालों का उप्र का प्रबुद्ध समाज भूला नहीं है।
हमने कभी जो प्रश्न पूछे थे आज फिर पूछ रहे हैं क्योंकि तबसे लेकर आज तक ये प्रश्न अनुत्तरित ही रहे हैं :
- 5 बड़ा या 7?
- विधानसभा बड़ी या लोकसभा?
- राज्य का मंत्री बड़ा या केंद्र का?
- प्रदेश का अध्यक्ष बड़ा या देश का?
जिनके नाम का पर्यायवाची ही ‘कमल’ हो, वो ही आपसी लड़ाई में कमल का निशान पाने के लिए तरस जाएंगे, अगर ऐसा नहीं है तो प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते भाजपा का सबसे पहला टिकट वो अपना ही घोषित करें।
इति ध्वस्तम्!!!
ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।
ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक समाचार है कि कोई राजनीतिक प्रश्रय प्राप्त ‘लघु-बंधु’ बनकर घूम रहा व्यक्ति सनातन समाज की एकता को तोड़ने का अति निंदनीय कार्य कर रहा है। ये गहरी जाँच का विषय है कि सनातनियों के बीच सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का षड्यंत्र कौन कर रहा है, क्या इसके पीछे कोई बाहरी शक्ति है या आंतरिक, इसकी पड़ताल अपरिहार्य है।
हमारे पूज्य अवतारों के बीच नकारात्मक भाव से जानबूझकर अपमानजनक तुलना की जा रही है। एक अवतार के मुक़ाबले दूसरे अवतार को बेहतर बताने की साज़िश सनातन समाज के विरुद्ध चली जा रही बहुत गहरी चाल है। हर सच्चा सनातनी इन दोनों अवतारों का उपासक होता है। नवमी-अष्टमी का भेद किसी के मन में नहीं होता है। इस अवांछित तुलना से सनातन समाज इतना आहत हुआ है कि दोनों अवतारों के नाम का उल्लेख करके हम उसे और आहत नहीं करना चाहते हैं। सनातन समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज और वैश्विक संगठन भी घोर आहत महसूस कर रहे हैं।
‘लोकरक्षक’ और ‘लोकरंजक’ दोनों ही एक ही के अवतार हैं, दोनों की लीलाएं अपने समय-काल के अनुरूप घटित हुई हैं फिर ऐसी गरिमाहीन तुलना का तर्क क्या है और उसके पीछे क्या मंसूबा है ये स्पष्ट किया जाए।
ईशनिंदा का अपराध करनेवाले ऐसे व्यक्ति के पीछे, उसके किसी संगी-साथी की कुटिल मंशा कार्यरत दिखती है। ऐसे निंदात्मक विषय पर तो हर राजनीतिक दल और उसके समर्थक भी इस तथाकथित वाचक के विरुद्ध एकजुट हो गये हैं। अगर इसे नहीं रोका गया तो इससे समाज में अशांति और असंतोष का वैमनस्यकारी वातावरण बनेगा। ये अक्षम्य पाप है, ऐसे व्यक्ति को समाज, सनातन, देश हित में निरुद्ध-अवरुद्ध करना ही एकमात्र उपाय है।
पूजनीय देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति का अपमान, मणिकर्णिका घाट का तोड़ा जाना, जगह-जगह मंदिरों को तोड़ना; परमपूज्य शंकारचार्य जी पर निकृष्टतम आरोप लगाना और उनके बटुकों पर प्रहार करना; जन्माष्टमी मनाने पर रोक लगाते हुए तोड़फोड़ करना; ये सब अनायास ही नहीं हो रहा है, इसके पीछे कोई तो है जो इस छल-कुचक्र को रच रहा है। अब वो सब कहाँ हैं जो अपने को सनातन का ठेकेदार मानते हैं, क्या वो अपने परंपरागत भूमिगत निवास में जाकर छिप गये हैं।
हर धर्म-मज़हब-संप्रदाय या उसके आराध्यों-महापुरुषों के प्रति किसी भी प्रकार का विष-वमन कदापि स्वीकार्य नहीं है।
सर्वोच्च स्तर पर संज्ञान लेकर दंडात्मक कार्रवाई हो।
मानवीय भूलों के लिए तो क्षमा किया जा सकता है, ‘ईशनिंदा’ के लिए कभी नहीं। ऐसे दुष्मुखी लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाना ही समाज के लिए श्रेयस्कर है। पूरे देश में इनके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं, नई अनुमति नहीं दी जाए और सार्वजनिक जीवन में हर सच्चा सनातनी इनका पूर्ण बहिष्कार करे, यही इनके अक्षम्य पाप का दंड होना चाहिए, नहीं तो वो भी ईशनिंदा के पाप का भागी बनकर अपना लोक-परलोक बिगाड़ लेगा।
अगर दुर्भावना से भरा ऐसा व्यक्ति जीवन भर भी एकांतवास करके अपने किये का पश्चाताप और प्रायश्चित करेगा तो भी कोई भी धर्म प्रधान आस्थावान उसे माफ़ नहीं करेगा। मनुष्य का दंभ इतना भी नहीं होना चाहिए कि वो अपने को ईश्वर से ऊपर समझने लगे।
वैधानिक कार्रवाई हो।
लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर सत्ता-पोषित एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है।
राम और कृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं। यह नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को बांटने लगे। राजनीतिक लोभ में और कितना नीचे गिरेंगे? लोक समता और सनातनी एकता को खंडित करने वाले इस शिखंडी के संरक्षक मोदी जी और तमाम भाजपा नेताओं को सामने आकर देश से, समाज से और सनातनियों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए।
"हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥"
आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @laluprasadrjd जी से आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने मुलाक़ात की।
देश के दो सबसे अनुभवी नेताओं की यह मुलाकात पारिवारिक व आत्मीय रही। दोनों लंबे समय से एक दूसरे के सुख-दुख में मजबूती से एक साथ खड़े रहे है।
UPA की विकास गाथा पर उनके संघर्ष, संस्मरण, चिंतन और उपलब्धियों को सुनना और उससे सीखना मेरा सौभाग्य है। उनसे प्रेरणा मिलती है कि दृढ़ संकल्प और सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा सकारात्मक परिणाम देती है।
आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुँच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई।
स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।
दरभंगा में लहराया #राजद का परचम!
चुनाव आयोग, सत्ता और दरभंगा प्रशासन द्वारा तमाम पैंतरेबाजी और धांधली के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल के दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार अनिल कुमार झा जी की शानदार जीत!
सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई!
#RJD #darbhanga #Bihar
दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में बीते 60 घंटों से मतगणना जारी है। गिनती धीमे की जा रही है तो कभी रोकी जा रही है क्योंकि राजद प्रत्याशी श्री अनिल झा जी जीत रहे है।
बेईमान केंद्रीय मंत्रियों और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री ने कल ही बीजेपी के दरभंगा प्रत्याशी को जीत की बधाई दे दी थी क्योंकि इन बेईमानों को आवारा और महाबेईमान चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार से धांधली की उम्मीद है।
राजद के लोग अब भारी संख्या में मतगणना केंद्र पहुँच रहे है। अगर अराजकता का समर्थक चुनाव आयोग अब जनता को आर-पार करने पर मजबूर कर रहा है तो इसमें चुनाव आयोग का ही दोष होगा। जनता अपना काम करेगी। अब न्याय सड़क पर मिलेगा तो सड़क ही सही।
@ECISVEEP@CEOBihar@darbhanga_dm
प्रिय मतदाताओं,
भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है।
भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे।
ये डबल इंजन की डबल हार है।
विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ़ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोज़गार स्नातकों’ ने भी अपना फ़ैसला सुना दिया है।
भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’!
इससे भाजपा में अस्तित्व का संकट शुरू हो गया है, क्योंकि भाजपा के अंदर तो सभी लोग जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी है, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं। भाजपा की अंदरूनी फूट से डबल इंजन की टकराहट और बढ़ गई है। इसीलिए भाजपाई प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत पूरी तरह हार गए हैं। जो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूँढ़ रही है, पर कहीं कोई नज़र नहीं आ रहा है।
भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है।
इस उत्साहवर्धक जीत के लिए उ.प्र. के परम आदरणीय शिक्षकगण व अपने भविष्य के लिए चिंतित युवाओं का हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने न केवल हमें वोट दिया, बल्कि हमारे ‘पीडीए प्रहरियों’ के साथ यथासंभव निगरानी भी रखी और प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे।
हम अपने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हैं और उनको भी, जिनको चालबाज़ी-जालसाज़ी से हराया गया। दरअसल हमारा कोई भी प्रत्याशी हारा नहीं है, बस वो भाजपाई हेराफेरी के आगे जीत नहीं पाया। हम उनका भी बराबर अभिनंदन करते हैं। हमारे लिए वे सब भी बिना सर्टिफ़िकेट के विजेता हैं।
यही सजगता और एकजुटता 2027 में हमारी सरकार बनाने के लिए ‘निर्णायक नींव’ बनेगी।
पुनः सभी मतदाताओं को कोटि-कोटि हार्दिक धन्यवाद!
आपका अखिलेश
दरभंगा स्नातक की 27 अक्टूबर से मतगणना हो रही है, आज 29 अक्टूबर खत्म होने को है। 10 प्रतिशत मत अवैध घोषित करने के बावजूद RJD दरभंगा स्नातक से जीत रही है लेकिन चुनाव आयोग मतगणना में जबरन BJP की जीत खोज रहा है परंतु हम ऐसा होने नहीं देंगे। राजद कार्यकर्ता मजबूती से काउंटिंग सेंटर पर है।
बीते 56 घंटे से चुनाव आयोग बेईमानी की कोशिश कर रहा है लेकिन ऐसा हरगिज़ नहीं होने दिया जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए जनता अब आर-पार करने के मूड में है।
वाराणसी में वोटिंग रोकने या धीमे कर देने के पीछे का षड्यंत्र सब समझ रहे हैं, लेकिन भाजपाई इसमें कामयाब नहीं होंगे। वाराणसी में भाजपा की हार नेशनल न्यूज़ न बन जाए, इसीलिए हर कुचक्र रचा जा रहा है। परिणाम तैयार है पर प्रमाणपत्र नहीं दिया जा रहा है। चुनाव आयोग के पास अंतिम मौका है कि वो अपनी निष्पक्षता साबिक करे नहीं तो इस्तीफ़ा दे क्योंकि वो मतगणना करवाने में असफल रहा है।
भाजपा ईमानदारी से जीतना नहीं जानती तो क्या ईमानदारी से हारना तो सीखे।
@ceoup@ECISVEEP@SpokespersonECI
वाराणसी में एमएलसी चुनाव में हार से हताश भाजपा की हालत ख़राब है। लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फ़ोन नहीं उठा रहे हैं।
सच तो ये है कि भाजपा यूपी एमएलसी चुनाव में ऑल आउट हो गई है।
जब जेब खाली हो तो त्यौहार कितना फीका और नीरस होता है इस पीड़ा को मैं भोगा हूँ।
रेलमंत्री रहते हुए मैंने पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए रेलवे में कार्यरत लाखों कर्मचारियों को पहली बार दशहरा, ईद, होली, दीपावली, छठ इत्यादि प्रमुख त्योहारों पर 70 दिन का बोनस दिया। हमने साफ साफ यह कहा कि "कमाओ, जनता की सेवा करो, रेलवे को फायदा पहुंचाओ। कमाई हम तुमलोगों में ही बांटेंगे"
आज बहुत पीड़ा होती है जब देखता हूं कि सत्ता पर काबिज पूंजीवादी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बस अपनी कमाई का साधन और अपने निजी प्रचार प्रसार का जरिया समझ लिया है। इन भाजपाई लोगों ने सरकारी कर्मचारियों का पेंशन छीन लिया। बोनस तो दूर की बात है, समय पर वेतन भी नहीं मिलता। ऊपर से छाती पर लात धर, आए दिन नया टैक्स और कमरतोड़ महंगाई।
सरकार का काम सिर्फ जनता का खून चूसकर टैक्स वसूलना और गरीबों के मुँह से निवाला छीनकर धन्नासेठों का करोड़ों अरबों का कर्ज माफ करना नहीं होता है। एक सरकारी कर्मचारी जो अपनी जान झोंककर अपनी क्षमता अनुसार देश की सेवा में अपना योगदान देता है, कमाकर सरकार की तिजोरी भरता है, उसकी आर्थिक सहायता हर सरकार का कर्तव्य है, दायित्व है।
विजयदशमी और दशहरा के पावन पर्व की समस्त देशवासियों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम महंगाई रूपी रावण का भी संहार करें। जनता के जेब की लूट हर हाल में बंद होनी चाहिए।
#LaluYadav #RJD #railway #india #Bihar