जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक जी से आज मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनके लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति अपना समर्थन एवं एकजुटता व्यक्त की। आंदोलन में पहुँचे भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथियों का आभार।
आइए झुक कर सलाम करें उनको, जिनके हिस्से में यह मुकाम आता है।
बहुत खुशनसीब होते हैं वह योद्धा, जिनका लहू मिशन के काम आता है।
2 अप्रैल बहुजनों के ऐतिहासिक आंदोलन में बलिदान हुए हमारे वीर शहीदों को नमन, आप सब हमारे दिलों में हमेशा जिंदा है और रहेंगे।
#2अप्रैल_बलिदान_दिवस
जब आज से 40-50 साल बाद भारत व चीन का युद्ध होगा और आप देखोगे कि चीन की तरफ से सेना नहीं बल्कि रोबोट लड़ रहे हैं, दूसरी तरफ भारतीय सेना के जवान अपनी जान निकालकर रख रहे होंगे
उस समय आपको यह अहसास होगा कि काश 40-50 साल पहले हमने धर्म, जाति व मंदिर मस्जिद की गंदी राजनीति करने की जगह विज्ञान व प्रौद्योगिकी में निवेश कर लिया होता तो आज हम भी चीन से मुकाबला कर रहे होते
यह सच्चाई है कि कुछ वर्षों में चीन इतना ताकतवर हो चुका होगा कि भारत उसके आगे नहीं टिक पाएगा, चीन एकतरफा दवाब भारत पर बनाएगा
और यह सब होगा देश के अंधभक्तों और कट्टरपंथियों के कारण.... इसलिए अभी भी वक्त है सुधर जाओ, अन्यथा भविष्य बहुत डरावना होने वाला है।।
माननीय सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई पर सुनवाई के दौरान जूता फेंकने की कोशिश बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना है!
यह केवल न्याय व्यवस्था पर हमला नहीं, बल्कि जातिवाद और असहिष्णुता का भी प्रतीक है।
यह समझना ज़रूरी है कि जब न्याय के सर्वोच्च मंच पर बैठे व्यक्ति की सुरक्षा और गरिमा पर हमला होता है, तो यह पूरे न्याय व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश होती है।
ऐसी हरकतें न सिर्फ निंदनीय हैं, बल्कि यह संकेत हैं कि समाज में असहमति को अभद्रता और हिंसा के ज़रिए प्रकट करने की प्रवृत्ति बढ़ रही है — जो किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
हम इस जघन्य कृत्य की कट्टर निंदा करते हैं और @PMOIndia से मांग करते हैं कि आरोपी पर देशद्रोह और न्यायिक गरिमा भंग करने की सबसे सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज हो।
न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर कोई भी हमला देश की आत्मा पर हमला है - और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
#SupremeCourt
#SupremeCourtOfIndia
#Cjigavai
पेरियार मतलब पाखंड का नाश, पेरियार मतलब अंधविश्वास का विनाश, पेरियार मतलब तर्क, पेरियार मतलब विवेक, पेरियार मतलब वैज्ञानिक चेतना, पेरियार मतलब आधुनिकता, पेरियार मतलब क्रांतिकारिता. पेरियार मतलब एक आधुनिक भारत का निर्माता. आज #Periyar का जन्मदिन है.
जय भीम जय मंडल जोहार पुरखा.
"रोज़गार के सपनों को कुचलती डंडों की मार,
नौकरी मांगने पर क्यों होता युवाओं पर वार?
दंगाइयों पर फूल, छात्रों पर बर्बरता,
ये कैसा अन्याय, ये कैसा व्यवहार?"
SSC-CGL जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक, परीक्षा रद्द, भ्रष्टाचार और तकनीकी गड़बड़ियों से युवा परेशान हैं। 31 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलंद कर रहे छात्रों व शिक्षकों पर लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक है।
@AzadSamajParty देशभर के लाखों अभ्यर्थी और शिक्षकों के साथ इस मुद्दे पर पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
आज का युवा रोजगार और न्याय की उम्मीद लेकर सड़क पर है। सरकार को चाहिए कि वह इस दमन को बंद करे, छात्रों की मांगें पूरी करे और SSC भर्ती प्रक्रिया में सुधार लाए।"
मैं प्रधानमंत्री @narendramodi और @DoPTGoI मंत्री @DrJitendraSingh से मांग करता हूं कि–
1. सरकार EDUQUITY जैसी ब्लैक लिस्टेड कंपनी की भूमिका की जांच कराके उसे तत्काल बैन करे।
2. SSC परीक्षा कैलेंडर और रिजल्ट की तिथियां UPSC की तरह निश्चित करने का कदम उठाए।
3. छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराकर शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार के दोषियों पर कार्रवाई की जाए?
4. SSC की भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाई जाए ताकि युवाओं का भरोसा बहाल हो?
मैं देश भर के छात्रों और शिक्षकों को भरोसा दिलाता हूं, आप इस अन्याय की लड़ाई में संगठित रहें हम संसद के माध्यम से और जरूरत पड़ी तो आपके साथ सड़क पर उतरकर इस संघर्ष को मजबूती से उठाते रहेंगे।
#SSCVendorFailure
#SSCMisManagement
#SSC_System_Sudharo
#SSC_VENDOR_FAILURE
#sscReforms2025
आज मुझे ऐसे महान व्यक्ति के बारे में लिखने के लिए शब्द कम है इनके काम की जितनी सरायना की जाए उतनी कम है
बहुत बहुत बधाई आप सच्चे देश भक्त हैं.
मुख्यमंत्री हो ऐसा जो शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार की बात करें..
कॉलेज प्रशाशन की मानसिक प्रताड़ना ने की एक डॉक्टर की हत्या
कॉलेजप्रशासन छात्रों का बिल्कुल सगा नहीं है, हमेशा इन लोगों का विद्यार्थियों को दबाने का हरसंभव प्रयास रहता है। छात्र मानसिक समस्याओं से जूझते रहे है, अंदर ही अंदर घुटते रहते है
#wewantjustice#justice_for_sunil#gmckota