ग्रामीण एवं स्व-सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के हस्तशिल्प आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के लिए, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) ने अपनी नई पहल उन्नति इन्क्यूबेशन हब के तहत, सोमवार को भारतीय शिल्प एवं डिजाइन संस्थान, जयपुर (आईआईसीडी) के साथ सोमवार को राजीविका के जयपुर स्थित, राज्य मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक श्रीमती नेहा गिरि ने बताया कि निःशुल्क दवा योजना के संचालन को लेकर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी रैंकिंग में राजस्थान प्रथम रहा है। राजस्थान की मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना ने देशभर में संचालित ऐसी नि:शुल्क दवा योजनाओं में अनुमोदित दवाओं की संख्या, उपलब्ध दर संविदा, विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में दवाओं की उपलब्धता सहित अन्य मानकों में समग्र रूप से अधिकतम अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है।
#राजस्थान_सरकार #GovernmentOfRajasthan
Join us for the #FICCIWebinar on Rajasthan Handloom 2.0 with the theme 'Reimagining the Handloom Growth Story in Rajasthan' being organized by RHDC & FICCI on 8 April 2022 at 11:30 AM. To register, visit https://t.co/mp8Hv3Mpxk.
राजस्थान स्टेट हैंडलूम डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से 29 मार्च को जयपुर में हवामहल स्थित बैकयार्ड में फैशन शो आयोजित किया जाएगा। टाइम ट्रैवल थीम बेस्ड फैशन शो में करीब एक सौ नेशनल-इंटरनेशनल मॉडल्स कैटवॉक कर समर कलेक्शन रैंप पर प्रस्तुत करेंगे।