प्रधानमंत्री जी, अब इसके बाद भी चुनाव के नतीजों का बचाव कैसे किया जा सकता है? किसी भी नागरिक के भीतर अगर इस देश के प्रति ज़रा भी प्रेम होगा, वह इस रिपोर्ट से हिल जाएगा। क्या हमारे देश की सरकारें अवैध हैं? इसका जवाब दिया जाना चाहिए। ऐसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ। बाहुबली बूथ लूटा करते थे, चुनाव आयोग ही बूथ लूट रहा है। शर्मनाक है। अगर इस देश में ईमानदार न्याय व्यवस्था होती तो इस रिपोर्ट के बाद ज्ञानेश कुमार और पूरा चुनाव आयोग जेल में नज़र आता। शायद इसीलिए आप दिमागी नक्सल की भूमिका बना रहे हैं, आपको भी पता होगा कि चोरी पकड़ी जा चुकी है।
मोदी पैसे देकर ट्रंप से अपनी तारीफ वाले पोस्ट करवा रहे थे।
ये खुलासा खुद अमेरिका की Mercury Public Affairs नाम की एक लॉबिंग फर्म ने किया है।
इस फर्म को मोदी सरकार ने 75 हजार डॉलर महीने पर रखा था।
दरअसल, अमेरिका में FARA (Foreign Agents Registration Act) के तहत लॉबिंग फर्म को अपने काम बताने होते हैं। इसी के तहत ये जानकारी सामने आ गई।
फर्म ने बताया कि जून 2026 में ट्रंप ने मोदी के सबसे लंबे समय तक चयनित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी - ये बधाई पोस्ट इस लॉबिंग फर्म ने करवाया था।
ये लॉबिंग फर्म ट्रंप के करीबी लोगों का है। इसलिए ट्रंप तक इसकी पहुंच आसान थी। इसलिए मोदी सरकार ने इन्हें पैसे दिए थे।
सोचिए - देश जब चुनौतियों से घिरा हुआ था, जब हॉर्मूज के आस पास भारतीय जहाजों और नाविकों पर हमले हो रहे थे।
उस वक्त मोदी अपनी तारीफ करवाने का फर्जी PR चलवा रहे थे। जनता के पैसे पोस्ट और ट्वीट करवाने में उड़ा रहे थे।
ये सब कितना शर्मनाक है - लोगों को पैसे देकर अपनी झूठी तारीफ करवाना। मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की गरिमा बहुत गिरा दी है।