मेवाड़ के हल्दीघाटी युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर वीरता, साहस और त्याग की अमर मिसाल स्थापित करने वाली महान वीरांगना हल्दीबाई भील जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
कल शाम संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे पर दलित युवक आनंद कुमार की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत दुःखद, निंदनीय और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली है।
परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पूर्व एक शादी समारोह में आनंद कुमार की भांजी के साथ छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ था, जिसका आनंद ने विरोध किया था। इसी रंजिश के चलते कल भाई आंनद कुमार की हत्या कर दी गई। यह घटना और भी गंभीर एवं चिंताजनक है।
हमारी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी की टीम पीड़ित परिवार के साथ मौके पर मौजूद है।
हम @UPGovt से मांग करते है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
बसपा, जिस मिशन को कभी हमने और हमारे पूर्वजों ने खून पसीने की कमाई से सींचा था आज बहुजन महापुरूषों की नेक कमाई अभी के बसपाई नेताओं ने बेच खाई, भास्कर ने बसपा की पोल खोलने के लिए हिडन इनवेस्टिगेशन किया, जिसमें इनका पत्रकार बसपा के यूपी अध्यक्ष विश्वनाथ पाल से बहन कुमारी मायावती जी से मिलने की इच्छा ज़ाहिर की,
विश्वनाथ पाल ने कहा बहन जी से मिलना है तो 5 लाख रुपए लेकर चलना होगा, इसका कोई हिसाब क़िताब नहीं रहेगा, और टिकट चाहिए तो 3.5 करोड़ देने होंगे,
बसपा ग्राउंड से गायब है, जमीन पर कोई संघर्ष नहीं दिखता, यही वजह है कि लोग बसपा से दूर होते जा रहे हैं, बसपा के नेता भी AC बंगलो से बाहर नहीं निकलते,
जब घर बैठे करोड़ों रुपए मिल जाए तो मेहनत क्यों करना, बसपा अस्त हो गई है भारतीय राजनीति में 🔥🔥🔥
हां तो कहां हैं लो लोग जो चन्द्रशेखर आजाद को खत्म करने के हसीन ख्वाब सजाते हैं?
ध्यान से देखो यह वीडियो आज यूपी के सीतापुर का है जहां @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद को सुनने के लिए जनता धूप में खड़ी है, दो बड़े पांडाल खचाखच भरे हुए हैं
डरी हुई भाजपा सरकार ने उद्घाटन समारोह तो रोक लिया परंतु जनता के दिल से चन्द्रशेखर आजाद को नहीं निकाल पाई, उसी का परिणाम है एक छोटे से कार्यक्रम में उमड़ी हुई यह भीड़
आपको बता दूं कि यह कार्यक्रम जिस गांव में था वो मुख्य शहर से सैकड़ों किलोमीटर दूर है, ऊपर से यह अवध का ओबीसी बाहुल्य क्षेत्र है
अगर इन क्षेत्रों में चन्द्रशेखर आजाद की पकड़ इतनी मजबूत है तो 2027 में विरोधी दलों को तैयार रहना चाहिए, बहुत बड़े झटके लगने की उम्मीद हैं।।
@APVNews_@NationalDastak@news24tvchannel@UPTakOfficial
UP की राजनीति में चंद्रशेखर आज़ाद, स्वामी प्रसाद मौर्य और असदुद्दीन ओवैसी को मिलाकर एक 'तीसरे मोर्चे' के गठन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इन नेताओं ने पहले भी अन्य राज्यों में मिलकर चुनाव लड़े हैं और अब यूपी में नए समीकरण तलाश रहे हैं। #uppolitics#owaisi#swamiprashadmaurya
महाराष्ट्र : पुणे पुलिस ने खुद को भगवान का अवतार बताने वाले बाबा राधामोहन मिश्रा को एक महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है. हरियाणा की महिला का कहना है कि खुद को दिव्य शक्तियों वाला बताकर बाबा सालों तक उसका रेप करता रहा. पुलिस ने राधामोहन मिश्रा और 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है. पुलिस को बाबा के आश्रम में एक सुरंग भी मिली है.
#Crime
सीतापुर
➡मझिगवां पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आज़ाद
➡मझिगवां में चौपाल में किया संबोधित
➡प्रशानिक कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
➡समर्थकों से संघर्ष जारी रखने की अपील
➡रामपुर मथुरा विकास खंड में कार्यक्रम
#Sitapur#ChandrashekharAzad#Politics@BhimArmyChief
बाराबंकी
➡बाराबंकी पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद
➡चंद्रशेखर का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
➡कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
➡चंद्रशेखर आजाद ने लोगों से की मुलाकात
➡समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिया
➡संगठन को मजबूत बनाने का किया आह्वान
#Barabanki #ChandrashekharAzad #Politics @BhimArmyChief
जिला गाजियाबाद थाना खोड़ा में दलित समाज की बेटी रेखा जाटव के साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं अभद्रता, मारपीट। बेटी कहीं भी सुरक्षित नहीं है
आजाद समाज पार्टी के आफताब उनको बचाने के लिए गए तो उनको भी धमकी देने लगा @Uppolice@dgpup@ghaziabadpolice कार्रवाई करें भीम आर्मी करेगी आंदोलन
अछूतों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ व अछूत समाज के बच्चों की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ताउम्र संघर्षरत रहे अय्यंकाली जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
अछूतों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ व अछूत समाज के बच्चों की शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए ताउम्र संघर्षरत रहे अय्यंकाली जी के स्मृति दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के मुकलावा पुलिस थाना क्षेत्र में दलित किसान मेजर सिंह पुत्र जंगर सिंह (मजहबी सिख) एवं उनके परिवार के साथ कथित भू-माफियाओं द्वारा की गई बर्बर मारपीट की घटना अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और चिंताजनक है। आरोप है कि हमले में मेजर सिंह की टांगें तक तोड़ दी गईं, जिसके संबंध में 15 अप्रैल 2026 को मुकलावा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
किन्तु घटना के लगभग दो माह बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होना कानून व्यवस्था एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। न्याय की मांग को लेकर पीड़ित परिवार एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता पिछले 60 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं, फिर भी प्रशासन द्वारा कोई प्रभावी सुनवाई या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
यह केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और दलित समाज की गरिमा पर सीधा हमला है। यदि एक पीड़ित परिवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद भी न्याय के लिए महीनों धरना देना पड़े, तो यह प्रशासनिक संवेदनहीनता का गंभीर उदाहरण है।
भीम आर्मी की राजस्थान सरकार एवं प्रशासन से मांग है कि—
* मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
* प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कठोरतम सजा दिलाई जाए।
* पीड़ित परिवार को एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत न्याय व निर्धारित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा तत्काल प्रदान किया जाए।
* पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा उन पर किसी प्रकार का दबाव न बनने दिया जाए।
* परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी अथवा स्थायी आजीविका का साधन उपलब्ध कराया जाए।
* मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए।
यदि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तथा प्रशासन की निष्क्रियता जारी रही, तो भीम आर्मी भारत एकता मिशन पूरे राजस्थान में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। इसकी समस्त जिम्मेदारी राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की होगी।
60 दिनों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहा एक दलित परिवार यह पूछ रहा है कि आखिर कानून का राज किसके लिए है?
@BhajanlalBjp@RajGovOfficial@RajPoliceHelp @DgpRajasthan
आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया और अफगानिस्तान में मैच के बीच टीम इंडिया के खिलाडियों की मेहनत से टीम इंडिया जीतेगी। 2027 में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनसंपर्क से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतेगी।