लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा संदेश
2047 के विकसित भारत का रोडमैप: ‘सप्तधारा’ से आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति और तकनीकी सामर्थ्य पर जोर
निर्मेश त्यागी 'वत्स'
नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026।
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति और उत्साह के साथ मना रहा है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर देश को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को नमन करते हुए भारत के लिए 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प दोहराया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का भविष्य बड़े सपनों, मजबूत संकल्प और सामूहिक क्षमता से तय होगा। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि राष्ट्रहित को स्वयं से ऊपर रखा जा�� और कर्तव्य को अपनी पहचान बनाया जाए।
इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह का एक विशेष ऐतिहासिक महत्व भी रहा। स्वतंत्रता के बाद पहली बार 15 अगस्त को लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। वर्ष 2026 में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इसे समारोह से जोड़ना विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने आज एक बहुत बड़ा सपना देखा है—जब देश की स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होंगे, तब 2047 में भारत विकसित भारत के रूप में दुनिया के सामने खड़ा हो।
उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य केवल सरकार का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के सामूहिक प्रयास से पूरा होगा। उन्होंने देश के गांवों, शहरों, गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी को इस यात्रा का आधार बताया।
प्रधानमंत्री ने पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ��ें करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव आया है और 25 करोड़ नागरिक गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने रक्षा उत्पादन, खादी एवं ग्रामोद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेलवे कोच, मोबाइल फोन निर्माण, इंटरनेट, पेटेंट और डिजिटल लेन-देन में हुई वृद्धि का भी उल्लेख किया।
‘सप्तधारा’ से विकास की नई दिशा
प्रधानमंत्री ने अगले पांच से सात वर्षों के लिए भारत को नई गति देने वाली ‘सप्तधारा’ की परिकल्पना सामने रखी।
ख़ान सर पर हुआ हमला निंदनीय है, यह हमला लाखों छात्रों की अस्मिता को गहरी चोट पहुँचाने में सफल रहा एक शिक्षक पर जानलेवा हमला लोकतंत्र पर हमला है ।
#khansir#teacher#bihar#onlineteaching
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में योगी आदित्यनाथ की ज़ीरो टॉलरेंस की नीति की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, बीती शाम कारसवारों ने दिन दहाड़े अपना आपराधिक वर्चस्व क़ायम रखने के लिए धनौली के मुल्ला की चौकी मुख्य चौराहे पर गोलियाँ चला दीं, स्थानिय निवासियों ने अपराधियों की पहचान तेजवीर उर्फ तेजू ठाकुर, दीपू मद्रासी और मंजीत यादव के रूप में की है,पूर्व में भी चोरी,जुआ और सट्टा के अतिरिक्त 307 जैसी गंभीर धाराओं में इन तीनों पर मुक़दमा दर्ज है, तेजू ठाकुर थाना मलपुरा का हिस्ट्रीशीटर है। @Uppolice@agrapolice@adgzoneagra@digrangeagra@OfficeOfDMAgra@dgpup@UPGovt #news #crime #daily #viral #agra #police #dailynews #NewsNation #firing
सेक्टर 135 में पूरी रात सजता है अवैध बाजार
नोएडा।वर्तमान अंकुर
नोएडा सेक्टर 135 में पूरी रात सजता अवैध बाजार पुलिस प्रशासन की फैलाई हुई अव्यवस्थता को दर्शाता है,नोएडा प्राधिकरण क�� नाक के नीचे रिश्वत और उगाई का इतना बड़ा खेला हो रहा है जिसकी कल्पना कभी किसी ने नहीं की होगी,केंडोर टेक्सपेस सेक्टर 135 के सामने लगा ये बा��ार साफ़-साफ़ दिखा रहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है,एक ओर नोएडा प्राधिकरण शहर को पाक साफ़ रखने में निरंतर प्रयास करता है वहीं दूसरी ओर प्राधिकरण की नाक के नीचे लाखों रुपयों की वसूली के साथ आम जनता के जान माल की सुरक्षा भी दाव पर लगी है,कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कभी इस तरह की घटना के बारे में नहीं सोचा होगा,समय पर सभी लोगों को उनका हिस्सा मिलने के कारण गेट नंबर तीन की विपरीत दिश�� में बना वेंडिंग ज़ोन घाटे का सौदा मालूम होता है,रक्षक के भेष में भक्षक बने इन लोगों से शहर को बचाने की ज़िम्मेदारी आख़िर किसी को तो लेनी होगी,भीड़ से नशा कारोबारी भी इस इलाक़े में पूरी रात सक्रिय रहते हैं,यदि शहर को किसी बड़ी घटना से बचाना है तो इस पर उचित कार्रवाई करनी ही होगी।
@DCPCentralNoida @noidafire @dmgbnagar @CeoNoida @noida_authority #noidanews #NoidaExtension
नेता नहीं लुटेरे है सत्ताधारी- सिकरवार
आगरा (वर्तमान अंकुर)।
वर्तमान अंकुर को दिए गए एक साक्षात्कार में आगरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रत्याशी रामनाथ सिंह सिकरवार सभी मुद्दों पर खुलकर बात की जिसमें शिक्षा और चिकित्सा से लेकर शराब की दुकानें अवैध खनन है,रिटायर्ड फौजी ने प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार का घेराव किया, वर्तमान सांसद एवं विधायक को रामनाथ सिं�� ने जमकर लताड़ा और साथ ही विकास उन मुद्दों पर बात की जिनको आज तक सिर्फ़ मंच से बोला गया मगर कभी पूरा नहीं किया गया अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रामनाथ सिंह से जब वर्तमान अंकुर बात की तो सभी मुद्दों पर खुलकर बोले,सत्ता में बैठे लोगों को खुलकर बोला नपुंसक ।
#Congress #newsupdate
@IYC @INCIndia @INCIndiaLive @UPGovt @UPNEWS587732 @Rajdeep_290