भारतीय डाक - योग और प्रकृति का संगम ।
आज 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर म.प्र. डाक परिमंडल के अंतर्गत समस्त संभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा योग किया गया एवं सभी के द्वारा निरोगी एवं ऊर्जावान जीवन यापन करने हेतु योग को अपनी दिनचर्या में आत्मसात किया गया ।
भारतीय डाक - योग और प्रकृति का संगम ।
आज 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर म.प्र. डाक परिमंडल के अंतर्गत समस्त संभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा योग किया गया एवं सभी के द्वारा निरोगी एवं ऊर्जावान जीवन यापन करने हेतु योग को अपनी दिनचर्या में आत्मसात किया गया ।
योगाभ्यास में अधीक्षक डाकघर रतलाम संभाग राजेश कुमावत, सहायक अधीक्षक मुख्यालय प्रेमराज मीना, निरीक्षक डाकघर जावरा इरफान अहमद, शिकायत निरीक्षक अपूर्वा जैन, पोस्टमास्टर कन्नू गहलोत, विकास अधिकारी निरंजन गिरी व जनसंपर्क निरीक्षक प्रमोद दोहरे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
रिमझिम बारिश के बीच योग दिवस पर बड़ी संख्या में डाक कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। मांगल्य मंदिर परिसर में वैदिक प्राकृतिक योग चिकित्सक प्रख्यात योग प्रशिक्षक महर्षि संजय दवे ने कराया योगाभ्यास ।
#yoga#yogaday#InternationalYogaDay#योग#योगदिवस
इस आयोजन में भारत सरकार की “योग और स्थिरता” की प्रतिबद्धता को भी दोहराया गया। जैसे योग शरीर और मन को पोषण देता है, वैसे ही वृक्षारोपण पृथ्वी को संजीवनी देता है इसलिए रतलाम प्रधान डाकघर परिसर में ‘हरित योग’ के अंतर्गत औषधीय पौधों के रोपण व संरक्षण की पहल प्रारंभ की गई है।
समग्र स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता और वैश्विक सहयोग पर आधारित “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” की थीम पर रतलाम डाक संभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर डाक विभाग के कर्मचारियों ने मांगल्य मंदिर परिसर में योगाभ्यास किया।
प्रतिष्ठित या बड़े व्यक्ति से मतलब उससे नहीं है जिसने धन-संपदा अर्जित की हो, या जो व्यावसायिक रूप से काफी आगे बढ़ चुका हो, या जो प्रशासनिक अथवा अन्य अधिकारों से संपन्न हो, इत्यादि ।
महाजनः येन गतः सः पन्थाः । -महाभारत
प्रतिष्ठित व्यक्ति जिस मार्ग को अपनाता है वही अनुकरणीय है ।
प्रतिष्ठित वह है जो चरित्रवान् हो, कर्तव्यों की अवहेलना न करता हो, दूसरों के प्रति संवेदनशील हो, समाज के हितों के प्रति समर्पित हो, आदि-आदि ।
आवश्यक सुविधाएं देश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए रतलाम संभाग के शिवपुर शाखा डाकघर में आधार अपडेशन व एनरोलमेंट सेंटर का शुभारंभ किया गया । इसके प्रारंभ होने से ग्रामीणजन को आधार संबंधी समस्त कार्यो हेतु ग्राम में ही सुविधा प्राप्त होगी ।
@IndiaPostOffice@AshwiniVaishnaw
अहर्निशं सेवामहे - दिन रात सेवा में तत्पर, @IndiaPostOffice.
मध्यप्रदेश के खंडवा रतगढ उप डाकघर द्वारा स्ट्रेचर पर आए 80 वर्षीय बुजुर्ग का आधार कार्ड बनाया गया ताकि उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
रतलाम HO में कल श्रीमती प्रीती अग्रवाल,पोस्टमास्टर जनरल, इंदौर परिक्षेत्र द्वारा पार्सल ग्राहकों की सुविधाओं हेतु पार्सल पैकेजिंग सुविधा युक्त पार्सल काउंटर का शुभारंभ किया व संभाग के 100 Cr बीमाधन लक्ष्य प्राप्ति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।
@IPPBOnline सचमुच इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने डाकिये को पूरी तरह बैंक बना दिया है और डाकिये ने बैंकिंग सुविधाओं से वंचित तबके का जीवन बदल कर रख दिया है। Long live IPPB @IPPBOnline
हर घर तक पहुंचने वाला बैंक - इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक @IPPBOnline
एक सितंबर 2018, बैंकिंग इतिहास में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए याद रखा जाएगा। इस दिन हर गरीब, किसान और उपेक्षित व्यक्ति तक बैंकों की सुविधा पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने contd
@IPPBOnline इसके अलावा भी डाकिया जीवन बीमा से लेकर वाहन बीमा तक और स्वास्थ्य बीमा से लेकर दुर्घटना बीमा तक की सुविधा भी लोगों को डोरस्टेप उपलब्ध करा रहा है।