समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आज़मगढ़ की निज़ामाबाद विधानसभा से लोकप्रिय विधायक जनाब आलम बदी साहब का इंतकाल, अत्यंत दुखद!
दिवंगत आत्मा को शांति दें भगवान।
शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि!
"जो चुनाव आयोग ने व्यवस्था तय की है अगर उसके तहत काम नहीं होगा तो आपका फॉर्म रिजेक्ट हो जाएगा और वोट कट जाएगा। एसडीएम और अधिकारी मान रहे हैं कि बिना तैयारी के SIR हो रहा है। इन्होंने न BLO की ट्रेनिंग कराई और न BLA की।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, कन्नौज
"यह गंभीर विषय है कि एक आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और जाति के आधार पर उसे अपमानित किया जा रहा है, और एक चीफ जस्टिस पर जूता फेंकना, इससे खराब बात देश के लिए क्या हो सकती है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
‘होल्डिंग सेंटर’ बनाकर देश के वैध नागरिकों का उत्पीड़न करना गैर क़ानूनी है। कोर्ट इसका संज्ञान ले और दोषी अधिकारियों को निलंबित कर कार्रवाई करे।
भाषा को आधार बनाकर वैध नागरिकों को प्रताड़ित करना नैतिक और न्यायिक दोनों तरह से अमान्य है।
दरारवादी सदैव दरार ढूंढते रहते हैं।
दूसरों पर भाषागत प्रहार करके समाज में भेद उत्पन्न करनेवालों में यदि क्षमता हो तो यूपी में ऐसे वर्ल्ड क्लास स्कूल विकसित करके दिखाएं कि लोग बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर न भेजें, लेकिन इसके लिए विश्व दृष्टिकोण विकसित करना होगा। जो आज तक आसपास के एक-दो देश ही गये हों, उनका नज़रिया कैसे इतना बड़ा हो सकता है कि वो इतना बड़ा काम कर पाएंगे।
जो ज़ुबान पर लगाम नहीं लगा सकते, उन्हें तो अभी ख़ुद ही स्कूल जाने की ज़रूरत है। उप्र विधानसभा में असंसदीय शब्दों को इस्तेमाल न करने के लिए भी एक क्लास होनी चाहिए। उस स्पेशल क्लास के लिए एक विद्यार्थी तो मिल ही गया है बाक़ी भाजपाइयों से ये क्लास अपने आप भर जाएगी।
महाकुंभ में अव्यवस्थाजन्य हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने का समाचार बेहद दुखद है। श्रद्धांजलि!
हमारी सरकार से अपील है कि:
- गंभीर रूप से घायलों को एअर एंबुलेंस की मदद से निकटतम सर्वश्रेष्ठ हॉस्पिटलों तक पहुंचाकर तुरंत चिकित्सा व्यवस्था की जाए।
- मृतकों के शवों को चिन्हित करके उनके परिजनों को सौंपने और उन्हें उनके निवास स्थान तक भेजने का प्रबंध किया जाए।
- जो लोग बिछड़ गये हैं, उन्हें मिलाने के लिए त्वरित प्रयास किये जाएं।
- हैलीकाप्टर का सदुपयोग करते हुए निगरानी बढ़ाई जाए।
- सतयुग से चली आ रही ‘शाही स्नान’ की अखण्ड-अमृत परंपरा को निरंतर रखते हुए, राहत कार्यों के समानांतर सुरक्षित प्रबंधन के बीच ‘मौनी अमावस्या के शाही स्नान’ को संपन्न कराने की व्यवस्था की जाए।
श्रद्धालुओं से भी हमारी अपील है कि वो इस कठिन समय में संयम और धैर्य से काम लें और शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा संपन्न करें। सरकार आज की घटना से सबक लेते हुए श्रद्धालुओं के रुकने, ठहरने, भोजन-पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त प्रबंध करे।
हादसे में आहत हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना।
@yadavakhilesh अलविदा डॉ. साहब,
आपका जाना मुल्क का बहुत बड़ा नुक़सान है।
आप जैसे लोग सदियों में एकाध पैदा होते हैं।
लगा सका ना कोई उसके क़द का अंदाज़ा,
वो आसमां था मगर सर झुकाये फिरता था।
अलविदा डॉ. साहब,
आपका जाना मुल्क का बहुत बड़ा नुक़सान है।
आप जैसे लोग सदियों में एकाध पैदा होते हैं।
लगा सका ना कोई उसके क़द का अंदाज़ा,
वो आसमां था मगर सर झुकाये फिरता था।
"भारतीय जनता पार्टी के राज में प्रभु श्री राम की मर्यादा तोड़ी जा रही है। आज जब यहां पर यह घर ढाया गया है, सारी कानूनी प्रक्रिया पूरी है इसके बावजूद योगी आदित्यनाथ के राज में यह जुल्म अत्याचार हो रहा है, लोगों को उजड़ा जा रहा है।"
- सपा सांसद श्री अवधेश प्रसाद जी
डरें नहीं घरों से निकलें ,प्रशासनिक ज्यादती का सामना करें ,भयमुक्त रहें और जमकर वोट करें
आपका मतदान आपका अधिकार है और ये अधिकार आपको संविधान ने दिया है और ये अधिकार आपसे छीनने का किसी को हक नहीं
#नहीं_चाहिए_भाजपा
انا للہ وانا الیہ راجعون
बाबा सिद्दीकी की हत्या बेहद निंदनीय है. यह महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को दर्शाता है।' अल्लाह इन्हें मगफिरत अता फरमाए। उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। @BabaSiddique