"यूपी पुलिस आपकी सेवा में 24 घण्टे सदैव तत्पर"
यूपी में उन्नाव के बांगरमऊ में तैनात हेडकांस्टेबल दीप सिंह पर रोजाना युवती से जबरन अवैध सम्बन्ध
बनाने का आरोप है। युवती ने तंग आकर वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
@yadavakhilesh. @MediaCellSP@Uppolice@dgpup@SwatiJaiHind
#जौनपुर के शाहगंज जंक्शन पर टिकट दलालों की सक्रियता को लेकर यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है। आरोप है कि रेलवे के दावों के बावजूद दलालों ने टिकट बिक्री का नया तरीका अपना लिया है और स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर खुलेआम टिकटों की खरीद-फरोख्त की जा रही है।
यात्रियों का कहना है कि टिकट खिड़कियों पर पहले से लोगों को बैठाकर दलाल टिकट हासिल कर लेते हैं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरोप है कि गोदान एक्सप्रेस और कैफियत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में अधिक मांग का फायदा उठाकर जरूरतमंद यात्रियों से मनमानी रकम वसूली जा रही है।
@DMjaunpur@RailMinIndia
#जौनपुर के शाहगंज तहसील परिसर में आयोजित वन डे गवर्नेंस शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को त्वरित सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के दौरान 125 आय एवं जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि राशन कार्ड से जुड़े 20 आवेदनों का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। अधिकारियों ने नागरिकों की शिकायतें सुनकर कई मामलों का तत्काल समाधान भी कराया।
@DMjaunpur
#जौनपुर के शाहगंज थाने का शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना अभिलेखों, मालखाने, शस्त्रागार और लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
@jaunpurpolice@Uppolice
#जौनपुर के शाहगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक पीड़ित ने जिलाधिकारी के सामने रोते हुए अपनी पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। शिकायत में स्थानीय भाजपा नेताओं के नाम भी लिए गए हैं। @DMjaunpur ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आखिर क्या है पूरा विवाद और पीड़ित ने क्या लगाए आरोप?
🎥 पूरी रिपोर्ट
https://t.co/CgDuBulSv1 पर देखें।
#Jaunpur #UPNews
#जौनपुर के शाहगंज कोतवाली परिसर में पुलिस अधिकारियों ने सर्राफा कारोबारियों, होटल संचालकों, ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों और पेट्रोल पंप प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी संचालन और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों के सहयोग से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
@jaunpurpolice
#जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के पश्चिमी कौड़िया गांव में वर्षों पुराना नाली और भूमि विवाद प्रशासन की पहल से सुलझ गया। एसडीएम कुणाल गौरव के निर्देशन में राजस्व टीम ने पैमाइश और वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाकर विवाद का शांतिपूर्ण निस्तारण कराया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
@DMjaunpur
#जौनपुर में लेखपाल पर रिश्वतखोरी का बड़ा आरोप।
किसान का दावा -"50 हजार रुपये नहीं दिए तो खेत के बीच से नाली निकालने की धमकी दी गई।"
पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने, गाली-गलौज करने और दबंगई दिखाने के आरोप के बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार।
https://t.co/HL9MlCHMo6
#Jaunpur @DMjaunpur
#जौनपुर: ज़मीनी विवाद में कई प्लाटर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय।
जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में ज़मीनी लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई प्लाटरों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
@jaunpurpolice के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोग क्षेत्र में प्लाटिंग और जमीन खरीद-बिक्री का कारोबार करते हैं। लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद मामला बढ़कर झड़प तक पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।
#जौनपुर: नगर पालिका में हंगामा, नामांतरण प्रक्रिया को लेकर सभासदों का धरना।
जौनपुर के शाहगंज नगर पालिका परिषद में नामांतरण प्रक्रिया और प्रशासनिक कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर शुक्रवार को हंगामा हो गया। महिला सभासद सपना अग्रहरि ने अधिशासी अधिकारी और कर अधीक्षक पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पालिका परिसर में धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में कई अन्य सभासद भी धरने पर बैठ गए।
सभासदों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों की नियमित अनुपस्थिति और कार्यों में देरी के कारण पैनामा, वरासत, दाखिल-खारिज और पंचवर्षीय कर निर्धारण जैसे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने नगर विकास कार्यों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
@DMjaunpur@UPGovt
https://t.co/F1ycpBhrhz
#जौनपुर के शाहगंज तहसील स्थित चकबंदी कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ता समिति ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। समिति ने आरोप लगाया है कि कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क के कार्य नहीं किए जाते, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी हो रही है।
ज्ञापन में एक कर्मचारी के करीब 20 वर्षों से एक ही स्थान पर तैनाती पर भी सवाल उठाए गए हैं और उनके स्थानांतरण की मांग की गई है। साथ ही समिति ने चेतावनी दी है कि सुधार न होने पर चकबंदी न्यायालय के कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया जा सकता है।
समिति पदाधिकारियों ने एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर अभद्र भाषा और धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
@DMjaunpur@jaunpurpolice
#जौनपुर (शाहगंज): अपराध नियंत्रण अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई शनिवार को बड़ागांव नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान की गई।
@jaunpurpolice के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अफसर हुसैनी (थाना सरपतहां क्षेत्र) और विष्णु प्रताप (थाना शाहगंज क्षेत्र) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 75 किलो बारूद, 44 किलो कलमी सोडा, 94 किलो पीला पाउडर, 72 किलो बरेठा और 30 किलो यूरिया बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
चौकिया दर्शन करने आए किशोर की पोखरे में डूबने से मौत
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित चौकिया माता मंदिर में दर्शन करने आए प्रतापगढ़ निवासी 15 वर्षीय कमलदीप कश्यप की सोमवार सुबह स्नान के दौरान चौकिया पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
#जौनपुर के शाहगंज तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जहां डीएम ने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में भूमि विवाद, पैमाइश, पत्थरगड्डी और पेंशन से जुड़ी कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष सिंह, जिला विकास अधिकारी, एसडीओ विद्युत विभाग और सीएचसी अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी समेत कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
@DMjaunpur@jaunpurpolice
#जौनपुर के शाहगंज नगर स्थित डाकबंगले में शनिवार को राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरटीआई के तहत प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान शिक्षा, विद्युत और प्रशासनिक विभागों से आरटीआई आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली गई। राज्य सूचना आयुक्त ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में सूचना उपलब्ध न कराने पर संबंधित अधिकारी अधिनियम के तहत दंड के भागी होंगे और विभागीय कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जा सकता है।
उन्होंने अधिकारियों को आरटीआई मामलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और कर्मचारियों को कानून की जानकारी देने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह, कानूनगो संजय सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी तथा विद्युत विभाग के एसडीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
@UPGovt@DMjaunpur
जौनपुर ब्रेकिंग
मड़ियाहूं में होली के दिन जिम संचालक की दबंगई।
रामलीला मैदान में डांस कर रहे युवकों पर ईंट-पत्थरों से हमला, कई घायल।
जिम संचालक प्रदुम सेठ व साथियों पर आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
@jaunpurpolice
#जौनपुर में शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत। शाहगंज नगर के इराकियाना मिल्लतनगर स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की कम्पोजिट दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूले जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान पर शराब और बीयर निर्धारित दर से अधिक दाम पर बेची जा रही है।
बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को बोतलों पर अंकित मूल्य से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और कई लोगों ने इस पर जांच की मांग की है।
फिलहाल मामले को लेकर संबंधित विभाग के संज्ञान में बात पहुंचने की चर्चा है। वहीं स्थिति की पुष्टि के लिए जांच की बात भी कही जा रही है।
@UPGovt@upexcise@DMjaunpur
जौनपुर ब्रेकिंग
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल
सुजानगंज थाना क्षेत्र के अलैया गांव का पूरा मामला
@jaunpurpolice
योगी राज में कानून का दम, लेकिन ज़मीन पर जेब पर वार!
शाहगंज के इराकियाना मिल्लतनगर स्थित शराब दुकान पर खुलेआम MRP से ऊपर वसूली।
आबकारी विभाग मौन क्यों?
ये ओवररेटिंग नहीं, जनता की जेब पर सीधा डाका है!
#शाहगंज#जौनपुर@DMjaunpur@nitinagarwal_n