वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत जनपद में मुख्य अतिथि मा0 उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग श्री सूर्य प्रकाश पाल जी द्वारा पुलिस लाइन अमरोह में रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इसके साथ मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा श्री उदयगिरि गोस्वामी जी, माननीय विधायक धनौरा श्री राजीव तरारा जी, जिलाधिकारी डॉ0 नितिन गौड़, पुलिस अधीक्षक श्री लखन सिंह यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती शशि जैन, श्री राम सिंह सैनी जी, मुख्य विकास अधिकारी श्री अश्विनी कुमार मिश्र सहित अन्य मा0 जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित अन्य सभी को स्मृति चिन्ह के रूप में तुलसी का पौधा भेंट किया गया।
@UPGovt@CMOfficeUP@ChiefSecyUP@spgoyal@InfoDeptUP@Comm_Moradabad
"एक पेड़ माँ के नाम" वृहद वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आज जनपद मुजफ्फरनगर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आह्वान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में जनपदभर में व्यापक जनसहभागिता के साथ वृहद वृक्षारोपण किया गया।
बेगराजपुर, मंसूरपुर से अभियान का शुभारंभ करते हुए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं नागरिकों ने पौधारोपण कर हरित भविष्य का संकल्प लिया। वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण की आधारशिला हैं।
समस्त जनपद वासियों से अपील है कि आइए, "एक पेड़ माँ के नाम" लगाकर उसे संरक्षित करने का भी संकल्प लें। यही प्रकृति, पर्यावरण और भविष्य के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।
@ChiefSecyUP@UPGovt
#EkPedMaaKeNaam #VanMahotsav2026 #Plant4Mother #Muzaffarnagar #GreenUP #MissionLife #Environment #HaritUttarPradesh
माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के कर कमलों से वाराणसी से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' का शुभारंभ, 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं हेतु DBT के माध्यम से ₹1200/विद्यार्थी का अंतरण, 10 लाख शिक्षकों/संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा हेतु SBI संग MoU एवं स्वच्छ व हरित विद्यालयों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण जनपद मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज के प्रांगण में माननीय जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक सहयोगियों, प्रधानाचार्यों, अध्यापकों व संविदा कर्मियों के साथ देखा व सुना गया।
जनपद में कार्यक्रम का गरिमामयी शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उ०प्र० सरकार) श्री अनिल कुमार जी, जिला अध्यक्ष (भाजपा) श्री सुधीर सैनी जी, जिला अध्यक्ष (राष्ट्रीय लोकदल) श्री संजय राठी जी एवं श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप (अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद) द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जनपद स्तर पर मुख्य उपलब्धियां एवं वितरण:
कैशलेस चिकित्सा कार्ड: बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 20 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व भोजन माताओं को प्रतीकात्मक 'कैशलेस चिकित्सा कार्ड' प्रदान किए गए।
DBT किट वितरण: हमारे नौनिहालों (10 छात्र-छात्राओं) को अतिथियों द्वारा DBT किट सौंपी गई।
स्वच्छ एवं हरित विद्यालय सम्मान: राष्ट्रीय स्तर पर चयनित जनपद के 08 समर्पित प्रधानाचार्यों/प्रधानाध्यापकों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
SBI संग MoU: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुजफ्फरनगर के साथ स्थानीय स्तर पर MoU का निष्पादन संपन्न हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय विभागीय मंत्रियों के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य और जन कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह कैशलेस चिकित्सा योजना हमारे शिक्षक समाज, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों एवं भोजन माताओं के जीवन में मील का पत्थर साबित होगी। जिला प्रशासन जनपद के सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत मेरे निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम द्वारा सोलानी नदी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। नदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखने और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नदी से जलकुंभी तत्काल हटवाकर व्यापक सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने और सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है।
जनपदवासियों से मेरी अपील:
🚫 नदी के समीप या जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
👶 बच्चों को जलमग्न स्थानों से दूर रखें।
📢 किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत प्रशासन को कंट्रोल रूम के नंबर 9412210080 पर दें।
राजकीय आईटीआई, मुजफ्फरनगर में Ek Step Foundation, EY के द्वारा समन्वित Blue Dot Initiative 🔵 के जॉब फैसिलिटेशन सेंटर (JFC) का शुभारंभ एवं उद्घाटन
दिनांक 20 जून 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी, गणमान्य उद्योगी, आईटीआई एवं उद्योग जगत से जुडे अधिकारी उपस्थित रहे। @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev
आज दिनांक 19 जून 2026 को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपयुक्त स्वतः रोजगार, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के भव्य आयोजन के तैयारी के संबंध में चौधरी चरण सिंह जी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। @CMOfficeUP@DmMuzaffarnagar@UPGovt@UpRuralDev #internationalyogaday2026