ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है।
23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?
हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि:
1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए।
7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
@MohanMOdisha
झारखंड के पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसना में दलित सहियाकर्मी के साथ दुष्कर्म एवं नृशंस हत्या की घटना अत्यंत दुखद, शर्मनाक और चिंताजनक है। 20 अक्टूबर को हुई इस घटना के बावजूद अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होना पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@JharkhandCMO से हमारी मांग है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल SIT गठित कर निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए तथा सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।
साथ ही, पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा, उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात न हो और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला टीम घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
राहुल गांधी
नेहा बोरा
अभिजीत दीपके
ध्रुव राठी
सब ठीक है।
लेकिन जब तक चंद्र शेखर इस आंदोलन में सड़क पर नहीं उतरता तब तक तुम दिल्ली का दि तक नहीं हिला सकते। लिख कर रखलो।
ऐसा हिंदुस्तान बनाने के लिए Thank You Modi Ji 💔
एक अकेले इंसान को इतनी बर्बरता से पीटा जा रहा है जैसे दुश्मन देश से कोई आतंकवादी घुस आया हो?
बाकी अमेरिका के सामने तो हवा टाइट हो जाती है!
माननीया बहिन जी द्वारा आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग, EVM और नगीना लोकसभा चुनाव के संबंध में मेरे बारे में कही गई बातों को मैंने सुना।
खैर, बहनजी का लिखित प्रेस नोट कहीं से भी लिखकर आया हो, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि जो लोग कभी कहते थे, “कौन चंद्रशेखर?”, उन्हें इस देश की जनता ने बता दिया कि हमारे लिए लड़ने वाला, सड़क पर संघर्ष करने वाला चंद्रशेखर कौन है।
मुझे खुशी है कि अब माननीया बहनजी ने यह मान लिया है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एक बड़ी ताकत बन गई है।
माननीया बहिन जी के प्रति मेरे मन में सदैव सम्मान रहा है। उसी सम्मान के साथ उनसे कहना चाहता हूं कि
नगीना की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मुझे 5,12,552 वोट देकर अपना प्रतिनिधि चुना। मेरे लिए यह केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि नगीना की जनता के भरोसे और प्रेम की जिम्मेदारी है। इस जनादेश के लिए मैं नगीना की जनता का सदैव ऋणी रहूंगा।
चुनाव प्रक्रिया और EVM की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाना लोकतंत्र में सभी का अधिकार है। मैं स्वयं भी चुनाव प्रक्रिया में अधिकतम पारदर्शिता और मतपत्र से चुनाव की मांग करता रहा हूं। लेकिन नगीना की महान जनता ने जिस प्रेम और विश्वास के साथ मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, उस जनादेश को किसी षड्यंत्र से जोड़ने से उन लाखों मतदाताओं की भावना भी आहत होती है, जिन्होंने अपने विवेक से मतदान किया।
मेरी राजनीति किसी व्यक्ति के विरोध पर नहीं, बल्कि बहुजन समाज के सम्मान, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के संघर्ष पर आधारित है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बहुजन समाज के बीच संवाद, सम्मान और भाईचारा बना रहना चाहिए।
माननीय बहिन जी के प्रति मेरा सम्मान कल भी था, आज भी है और आगे भी सदैव रहेगा। आपके आशीर्वाद की प्रतीक्षा हमेशा रहेगी।
बस अंत में इतना कहना चाहता हूं कि माननीया बहिन जी आपके आशीर्वाद से हमारी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) है, आजाद समाजवादी पार्टी नहीं।
सादर जय भीम! जय भारत!
नगीना सांसद @BhimArmyChief चन्द्रशेखर आजाद के बगैर उत्तर प्रदेश में कोई पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर सकती। आसान भाषा में कहूं तो बिना चन्द्रशेखर आजाद के सरकार नहीं बनेगी 🔥
जिसे गलतफहमी हो वो पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर रख ले, चुनाव के बाद याद करोगे...!!
चुनाव आयोग पर उठे गंभीर सवालों का जवाब अब देश को चाहिए।
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने, वोटर डेटा के केंद्रीकरण और चुनावी सॉफ्टवेयर से जुड़े कदमों पर गंभीर आपत्तियां सामने आईं, जिनमें कुछ को “अनधिकृत” और “अवैध” बताया गया।
जब चुनाव आयोग के भीतर ही इतने गंभीर मतभेद और आपत्तियां दर्ज हुई हैं, तो चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
माननीय #SupremeCourtOfIndia को इन तथ्यों का संज्ञान लेकर पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करनी चाहिए।
और यदि चुनाव आयोग इन गंभीर सवालों का संतोषजनक जवाब देने में विफल रहता है, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है। लोकतंत्र में जवाबदेही से कोई ऊपर नहीं हो सकता।
#SupremeCourt
#CJISuryaKant
आज जिला बस्ती की रुधौली विधानसभा में आयोजित विशाल जनसभा में अपनों के बीच।
जनसभा को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का हृदय से आभार। अपने अपार प्यार, समर्थन और विश्वास से जनसभा को ऐतिहासिक बनाने वाली बस्ती की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन।
आपकी यह एकजुटता आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मिशन-2027 को नई ऊर्जा और ताकत देगी।
जय भीम! जय भारत! जय मंडल!
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#सम्पूर्ण_भागीदारी_आंदोलन
#24_सितंबर_चलो_जंतर_मंतर
एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई हत्या अब धीरे धीरे आंदोलन बनती जा रही है!
लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार इस हत्या की जांच नहीं करा रही की ये हत्या किसने करवाई बल्कि लोगों को वहां जाने से रोक रही है!