झूठे रेप केस में फंसाने का बिजनेस: UP में महिला बोली- आप तो पैसे खर्च करो, जिंदगी बर्बाद करने का काम मेरा; दैनिक भास्कर की इन्वेस्टिगेटिव टीम यूपी में चल रहे रेप-छेड़खानी के झूठे केस में फंसाने वाले नेक्सस तक पहुंची
#UPNews#HindiNews#BhaskarInvestigation#Investigation #FalseRapeCase #AllahabadHighcourt
https://t.co/suYMGZi9Ng
हमारे बच्चों के लिए NDRF नहीं पहुंच सकता है!
गृहमंत्री सह मुख्यमंत्री @samrat4bjp जी और सरकार "निर्दलीय" MLC को BJP MLC बनाने में व्यस्त हैं!
प्राथमिकता का विषय है!
लाश को सुरक्षित रखने वाले केमिकल से बन रहा मशरूम: खाने से कैंसर तक का खतरा; दैनिक भास्कर के इन्वेस्टिगेशन में जानेंगे इस नकली खेल की सच्चाई क्या है और कैसे पहचानें अपनी थाली का सही और सुरक्षित मशरूम?
पूरा वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें-
https://t.co/MWOMHFzXvK
#Investigation #BhaskarInvestigation #BiharNews #HindiNews #Mushroom #Cancer
ऐसा घमंड?
@ShreyasIyer15 an arrogant piece of shit...
वैभव सूर्यवंशी के बारे में 'सोशल मीडिया' या कहीं और नहीं सुना है। Verified X अकाउंट पर सुबह सुबह अंडे 🥚 देते हो क्या?
घमंडी गौतम गंभीर और तुम्हे यह डर है कि "वैभव सूर्यवंशी" का स्टारडम, तुमलोगों से ऊपर कैसे हो सकता है?
सारण में गंगाधर ही "शक्तिमान" था?
JDU के साथ MLC चुनाव में 2020 में हनुमान जी वाला पटकथा दोहरा दिया गया है? चुनाव के बाद धीरे धीरे अब सब सामने है।
"झा जी" BJP के बड़े नेताओं के इस्तीफ़े की माँग करेंगे या JDU प्रत्याशी, आनंद पुष्कर उनकी पूरी सहमति से BJP के बड़े नेताओं के द्वारा हराए गए
ये जवाब @SanjayJhaBihar जी को देना है!
कभी सोचा है… अगर आपके घर में किसी के साथ अचानक ऐसा हो कि वो ठीक से बोल न पाए, उसका चेहरा एक तरफ झुक जाए या हाथ-पैर में अचानक कमजोरी आ जाए, तो आप क्या करेंगे?
अक्सर ऐसी स्थिति में लोग सोचते हैं कि शायद थोड़ी देर में ठीक हो जाएगा। कोई मालिश करने लगता है, तो कोई घरेलू इलाज करने की कोशिश करता है।
लेकिन सावधान! ये स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। और ऐसी स्थिति में इंतज़ार करना बहुत भारी पड़ सकता है।
स्ट्रोक में हर मिनट कीमती होता है।
स्ट्रोक तब होता है, जब दिमाग के किसी हिस्से तक खून पहुँचना बंद हो जाता है या दिमाग की कोई नस फटने से खून बहने लगता है। सही समय पर इलाज न मिले, तो दिमाग को गंभीर नुकसान हो सकता है। यहाँ तक कि मरीज को हमेशा के लिए चलने-फिरने या बोलने में परेशानी हो सकती है।
इसी ज़रूरी जानकारी को स्वास्थ्यकर्मियों तक पहुँचाने के लिए विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, रांची के न्यूरोसर्जरी विभाग में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मैंने स्वास्थ्यकर्मियों को स्ट्रोक के लक्षण पहचानने, उसके कारणों, बचाव और सही समय पर इलाज के महत्व के बारे में बताया।
कुछ लक्षण हमेशा याद रखिए:
1. चेहरे का एक तरफ झुक जाना।
2. हाथ या पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन आना।
3. अचानक बोलने या दूसरों की बात समझने में परेशानी होना।
4. अचानक देखने या चलने में दिक्कत होना।
5. शरीर का संतुलन बिगड़ना।
अगर ऐसे लक्षण दिखें तो क्या करें?
मरीज को तुरंत अस्पताल लेकर जाएँ।
खुद से एस्पिरिन या खून पतला करने वाली दवा बिल्कुल न दें।
सबसे पहले CT Scan ज़रूरी है, ताकि पता चल सके कि दिमाग की नस में खून का थक्का है या खून बह रहा है।
इलाज में एक-एक मिनट की अहमियत समझें।
क्योंकि स्ट्रोक में हर मरीज को एक जैसा इलाज नहीं दिया जाता। सही इलाज का फैसला CT Scan और मरीज की स्थिति देखकर किया जाता है।
एक और ज़रूरी बात…
हाई BP, डायबिटीज़, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, धूम्रपान और तंबाकू का सेवन स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकते हैं। नियमित जाँच, संतुलित खाना और रोज़ाना एक्सरसाइज़ से इस खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
मेरी आपसे एक छोटी-सी अपील है:
स्ट्रोक के लक्षणों को कभी नज़रअंदाज़ मत कीजिए। हो सकता है, आज आपके द्वारा शेयर की गई यह जानकारी कल किसी की जान बचाने में मदद कर दे।
इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
अस्पताल की इमारत जल्दी बन जाती है। इसका अलग अर्थशास्त्र होता है। फिर यह इमारत संख्या में गिनी जाती है कि इतने एम्स बन गए। अस्पताल होता नहीं है। गोरखपुर एम्स की क्या हालत है, इस पर तो रिपोर्ट हो नहीं सकती, इसी बहाने सच्चाई बाहर आ गई। इसके आगे भी रिपोर्ट नहीं होगी।
अस्पताल की इमारत जल्दी बन जाती है। इसका अलग अर्थशास्त्र होता है। फिर यह इमारत संख्या में गिनी जाती है कि इतने एम्स बन गए। अस्पताल होता नहीं है। गोरखपुर एम्स की क्या हालत है, इस पर तो रिपोर्ट हो नहीं सकती, इसी बहाने सच्चाई बाहर आ गई। इसके आगे भी रिपोर्ट नहीं होगी।
आज PYRE सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।
आज का दिन मेरे लिए सिर्फ़ एक फ़िल्म की रिलीज़ नहीं, बल्कि लगभग आठ साल के सफ़र का पड़ाव है। उम्मीदें, सपने, संघर्ष और निराशाएँ। कई बार लगा कि PYRE के रूप में मैंने अपनी ही चिता बना ली है।
जून 2018 में मुनस्यारी में मेरी मुलाक़ात 84 साल के केसर सिंह जी और उनकी पत्नी से हुई थी। उनकी ज़िंदगी, अकेलापन और बेटे का इंतज़ार मुझे भीतर तक छू गया। उसी मुलाक़ात से PYRE की कहानी का जन्म हुआ।
मैंने तय किया कि इस कहानी को दुनिया के सामने लाना है। लेकिन कई स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ने यह कहकर मना कर दिया कि गाँव के लोगों, गैर-पेशेवर कलाकारों और एक बुज़ुर्ग दंपती की कहानी वाली फ़िल्म का आज कोई भविष्य नहीं है।
एक निर्माता तैयार हुए और शूटिंग शुरू हुई। लेकिन फ़िल्म पूरी होने से पहले ही उन्होंने हाथ खींच लिया और अपने पैसे वापस माँगे। मेरे सामने बड़ा संकट था।आख़िरकार मैंने अपनी सारी बचत, म्यूचुअल फ़ंड, ज़मीन और यहाँ तक कि कार भी बेच दी। किसी तरह निर्माता के पैसे लौटाए और फ़िल्म पूरी की।इस मुश्किल दौर में एक इंसान ने लगातार मेरा साथ दिया। नाम यहाँ नहीं लिख रहा, लेकिन जीवन भर उसका आभारी रहूँगा।
फ़िल्म पूरी हुई तो नई लड़ाई शुरू हुई-इसे फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स तक पहुँचाने की। एक सेल्स एजेंट ने दुनिया भर के फ़ेस्टिवल्स में फ़िल्म पहुँचाने का भरोसा दिया, लेकिन कुछ महीनों बाद उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। अब पूरी ज़िम्मेदारी मेरे और अरिंद्र राय चौधरी के कंधों पर थी। अरिंद्र ने पहली बार इस फ़िल्म पर भरोसा जताया था, तब वह सिर्फ़ 25 साल का था।
फिर ख़बर आई कि फ़िल्म का चयन दुनिया के प्रतिष्ठित 28th Tallinn Black Nights Film Festival में हो गया है। यह फ़िल्म का वर्ल्ड प्रीमियर था। वहाँ इसे Best Film – Audience Award भी मिला।
इसके बाद PYRE दुनिया के लगभग 28 अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फ़ेस्टिवल्स में पहुँची और 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते, जिनमें 15 Best Film Awards शामिल हैं।
लेकिन इतने सम्मान के बावजूद भारत का कोई स्टूडियो या ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म इस फ़िल्म को हाथ लगाने या रिलीज़ करने को तैयार नहीं था। दुनिया भर में प्यार मिला, लेकिन अपने ही देश में रिलीज़ का रास्ता नहीं मिल रहा था।
मैं हैरान और दुखी था। बार-बार सवाल उठता था कि जिस फ़िल्म को ऑस्कर विजेता संगीतकार माइकल डाना (MYCHAEL DANNA) का संगीत हो, जिसके लिए गुलज़ार साहब ने बिना किसी आर्थिक लेन-देन की बात किए गीत लिखा हो, जिसकी एडिटिंग में ऑस्कर विजेता जर्मन एडिटर पेट्रीशिया रोमल (PATRICIA ROMMEL) ने बिना पारिश्रमिक सहयोग किया हो और जिसे दुनिया भर में इतने पुरस्कार मिले हों, उसे भारत के स्टूडियो और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म क्यों नहीं अपना रहे हैं? आख़िर इस फ़िल्म में ऐसी क्या कमी है?
मेरे लिए PYRE धीरे-धीरे बुझती हुई चिता बनती जा रही थी। मुझे PYRE में अपनी चिता दिख रही थी।एक समय लगा कि शायद यह फ़िल्म कभी भारतीय दर्शकों तक नहीं पहुँचेगी। मैं भीतर से टूट चुका था। मानसिक, व्यक्तिगत और आर्थिक रूप से बहुत कुछ खो चुका था। कुछ नुक़सान ऐसे भी थे जिन्हें शब्दों में बयान करना मुश्किल है।
लेकिन अरिंद्र ने हार नहीं मानी। उन्हीं की कोशिशों से लंदन में रहने वाले सुरेश जोशी तक फ़िल्म पहुँची। सुरेश जी फ़िल्म देखी और कहा, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता-
“अगर मैंने इतनी सुंदर और ईमानदार फ़िल्म को सपोर्ट नहीं किया तो फिर जीवन का कोई अर्थ नहीं है।”
और आज PYRE आपके सामने है।
आज यह फ़िल्म सिनेमाघरों तक पहुँची है तो इसका सबसे बड़ा श्रेय अरिंद्र और सुरेश जोशी को जाता है। दोनों का दिल से आभार। कुछ लोग आपके डूबते विश्वास को फिर से ज़िंदा कर देते हैं।
आज आप सबसे बस एक गुज़ारिश है।
कृपया PYRE देखने जाइए। अपने माता-पिता, परिवार और दोस्तों के साथ। यह एक बुज़ुर्ग दंपती के प्रेम, अकेलेपन, उम्र और बेटे के लौटने के इंतज़ार की कहानी है। हमारा theatrical release बहुत सीमित है, देश भर में करीब 80 screens पर।
यह फ़िल्म किसी बड़े बजट, बड़े सितारे या बड़े प्रचार के सहारे नहीं बनी। यह हिमालय के उन दो लोगों की कहानी है, जिन्होंने पहली बार कैमरे के सामने अभिनय किया और अपनी ज़िंदगी से इसे सच बना दिया।
आपका प्यार और साथ ही इस छोटी-सी फ़िल्म की सबसे बड़ी ताक़त होगा।
फ़िल्म अच्छी लगे तो दोस्तों को बताइए और सोशल मीडिया पर साझा कीजिए। छोटी फ़िल्मों को दर्शकों तक पहुँचाने में आपकी भूमिका बहुत बड़ी हो सकती है।
कल तक यह मेरी फ़िल्म थी। आज से यह आपकी है।
मेरे आमा और बूबू को अपना प्यार दीजिएगा।
PYRE
IN CINEMAS TODAY
30 OCTOBER 2026
दिल से शुक्रिया। ❤️🙏
PS:
इस शोर के बीच भी
एक सन्नाटा है।
मेरा ईश्वर गवाह है।
इज़राइली अधिकारियों के हवाले से CNN की रिपोर्ट “इज़राइल जाने वाली फ़्लाईदुबई फ़्लाइट में दो पायलटों के बीच हुई ‘हिंसक घटना’ जिसे सऊदी अरब के लिए डायवर्ट किया गया था, ‘आतंकी हमले की कोशिश’ हो सकती है।कैप्टन और को-पायलट ज़ख़्मी, अस्पताल ले जाया गया।”
इस सर्टिफिकेट के मुताबिक मप्र में गधे ने नर्सिंग पढ़ी, परीक्षा दी और नर्स बन गया. हम बेवजह उसे बरसों से गधा कह रहे थे, योग्य निकला, बस परिचय पुराना था ... नर्सिंग काउंसिल का बचाव है ... मामला अभी ‘प्रोविजनल’ है. यानी गधे के नर्स बनने पर आपत्ति नहीं है, बस पक्का मान लेने की जल्दबाजी मत कीजिए.
चंपारण के नौतन में तटबंध टूटने के बाद हालात चिंताजनक हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अभी तक जिला प्रशासन की राहत-बचाव टीम मौके पर नहीं पहुँची है। प्रशासन से जल्द से जल्द मौके पर पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू करने की अपील है।