वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदु रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
"Shocking! A Bihari student was brutally beaten by local students at Guru Kashi University, Talwandi Sabo, Bathinda, Punjab. Is this the state of student safety in universities? We demand strict action! @CMofBihar@EduMinOfIndia@ugc_india@AICTE_INDIA@PMOIndia@KhanSir__gs
पंजाब के भटिंडा की गुरु काशी यूनिवर्सिटी में बिहार के छात्रों पर हुए जानलेवा हमले की घटना अत्यंत निंदनीय है। बिहार के कई युवा इस घटना में घायल हुए हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब गुंडागर्दी का गढ़ बन गया है। आप-दा पार्टी ने पंजाब में जातीय और अन्य राज्यों के प्रति वैमनस्य को बढ़ाने का काम किया है।
मेरी माँग है कि पंजाब सरकार बिहार के छात्रों को त्वरित सुरक्षा प्रदान करे और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।