We r really never alone. our 'Karma is always with us.good or bad. कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते सङ्गोऽस्त्वकर्मणि proud indian
किताब-ए-इश्क़ 💌
कभी तुम्हें पूरा लिखूँ, फिर कभी अधूरा लिखूँ,
मैं रातों में बैठकर तुम्हें सवेरा लिखूँ!
मैं जब भी लिखूँ, बस इतना लिखूँ,
ख़ुद को तेरा, और तुझको मेरा लिखूँ!!🤌♥️
तुम हकीकत नही हों हसरत हों ,
जो मिले ख्वाब मे वो दौलत हों ...
किस लिए देखते हों आईना तुम तो खुद से भी खूबसूरत हों ,
दास्तान ख़त्म होने वाली है तुम मेरी आखिरी मोहब्ब्त हों ..!!
~ जौन एलिया साहब 🌻
_______________
मंदिरों में जितना मीठा चढ़ाता है... उससे कहीं अधिक.... अपने दुःखों का नमक छोड़ आता है मनुष्य...
फिर भी ईश्वर मुस्कुराता है....
इसीलिए वह ईश्वर है....
________________
पायल
९-६-२०२६
हम इंतिहा में मिलेंगे गर इब्तिदा में नहीं
नहीं वहाँ भी तो फिर दरमियाँ मिलेंगे तुम्हें
ठहर ही जाएँगे आख़िर कहीं जनाब-'एहसास'
पर अपने शेर में यूँ ही रवाँ मिलेंगे तुम्हें
~ फ़रहत एहसास 🖤🍂
इज़्ज़तें, शोहरतें, चाहतें, उल्फ़तें...
कोई भी चीज़ इस दुनिया में हमेशा रहती नहीं।
आज मैं हूँ जहाँ, कल कोई और था,
ये भी एक दौर है, वो भी एक दौर था।
~राजेश खन्ना सा'ब🌷
“NOTHING IS PARMANENT”💯
अब तो ले दे के वही शख़्स बचा है मुझ में
मुझ को मुझ से जो जुदा कर के छुपा है मुझ में
जितने मौसम हैं सभी जैसे कहीं मिल जाएँ
इन दिनों कैसे बताऊँ जो फ़ज़ा है मुझ में
~कृष्ण बिहारी नूर 🤎🌱
मैं कब से कितना हूँ तन्हा तुझे पता भी नहीं
तिरा तो कोई ख़ुदा है मिरा ख़ुदा भी नहीं
कभी तो बात की उस ने कभी रहा ख़ामोश
कभी तो हँस के मिला और कभी मिला भी नहीं
कभी जो तल्ख़-कलामी थी वो भी ख़त्म हुई
कभी गिला था हमें उन से अब गिला भी नहीं
~जावेद अख़्तर 🪻💚
कुछ बचाने के लिए 'उम्र गँवाते हुए लोग,
ख़र्च हो जाएँगे ये ख़्वाब कमाते हुए लोग !!
भूल जाते हैं कि अब याद नहीं रखना मुझे,
मेरा क़िस्सा मुझे आ आ के सुनाते हुए लोग !!
~ अंफ़ाल रफ़ीक़ 🌻💚
प्रेम अधिकार नहीं होता ,,
वो तो प्रार्थना की तरह होता है....
जिसमें माँगा नहीं जाता ,
बस निभाया जाता है...!!
और तुम…
मेरी उसी प्रार्थना का उत्तर हो ,,
जिसे मैंने कभी
शब्दों में कहा ही नहीं। ❤️
II #हरे_कृष्ण ll