इंकलाब ज़िंदाबाद
शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन |
देश की आजादी के लिए एक क्रांतिकारी के रूप में भगतसिंह जी के योगदान व बलिदान को भारत देश युगों-युगों तक याद रखेगा |
#भगत_सिंह_अमर_रहे#BhagatsinghJayanti
अगर ऐसे ही बिना सोचे समझे युवाओ पर अमर्यादित टिप्पणी करते रहोगे तो यह युवा आपसे भी छीन लेंगे इस्तीफ़ा, आपकी सरकार ने माना है वो छात्र ही थे और इसीलिए उनकी सारी माँगे मानी गई थी
Rajasthan MP lashes out at Centre for @airindia flight delay to Delhi which made him miss start of Parl session: MP and founder of Rashtriya Loktantra Party, Hanuman Beniwal, on Monday lashed out at the Centre alleging it had no control over airline operations and punctuality. His outburst followed a 94-minute delay by an Air India flight from Jaipur to Delhi which forced him to miss the start of the Parliament morning session.
The Nagaur MP took to X and charged that PM Narendra Modi and the Civil Aviation Minister Ram Mohan Naidu remained silent on the issue of flight delays.
AI 1834 was scheduled to depart at 8.50 am from Terminal 2 of Jaipur airport but it took off only at 10.24 am. It arrived at Delhi's IGIA only at 11 29 am instead of its scheduled time of 9.45 am. Beniwal planned to reach Delhi before the 11 am session and have a round of talks with opposition MPs.The delay by an incoming aircraft had caused the delay, said Air India.
Lashing out at the Centre for frequent flight delays and poor management of the aviation industry, Beniwal wrote, “It appears that the central government had lost effective control over airline operations and flight punctuality. Ensuring accountability in the aviation sector and respecting passengers' time was the Centre's responsibility and could not be ignored.”
Tagging Air India, the MP alleged that the airline's flights were frequently delayed, but the government neither held it accountable nor took steps to improve the situation.
Air India in its response said, “Flight AI 1834 has been delayed due to the late arrival of the incoming aircraft. Our colleagues at the airport are doing their best to minimise the inconvenience and preparations for departure are underway.”
An airport source at Jaipur brushed off the incident as a minor issue.
Pic from MP's Twitter handle @hanumanbeniwal@NewIndianXpress@xpresstn@xpresskerala@XpressBengaluru@xpressodisha
आरक्षण में समय के साथ सुधार होना चाहिए। हमारी मांग है कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वर्गों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सके।
📢 #जितनी_जनसंख्या_उतना_आरक्षण
आरक्षण में समय के साथ सुधार होना चाहिए। हमारी मांग है कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वर्गों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सके।
📢 #जितनी_जनसंख्या_उतना_आरक्षण
आरक्षण में समय के साथ सुधार होना चाहिए। हमारी मांग है कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वर्गों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सके। @rb_jaat
📢 अभी शाम 7 बजे से सभी साथी एकजुट होकर लिखें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।
#जितनी_जनसंख्या_उतना_आरक्षण
आरक्षण में समय के साथ सुधार होना चाहिए। हमारी मांग है कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि सभी वर्गों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व मिल सके।।।
📢 अभी शाम 7 बजे से सभी साथी एकजुट होकर लिखें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।।।
#जितनी_जनसंख्या_उतना_आरक्षण
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में सामने आया कथित ओएमआर घोटाला केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं, बल्कि लाखों मेहनती युवाओं के सपनों और भविष्य पर सीधा हमला है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वर्ष 2018 की तीन भर्तियों में कथित रूप से करोड़ों रुपये लेकर फर्जी चयन, अंकों में हेरफेर और अयोग्य अभ्यर्थियों को चयनित किए जाने के आरोप पूरे भर्ती तंत्र की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
मैं @RajGovOfficial से मांग करता हूँ कि इस पूरे प्रकरण में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के जिम्मेदार अधिकारियों, संबंधित कंपनी के जिम्मेदार लोगों तथा इस घोटाले में शामिल पूरे नेटवर्क के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन भर्तियों में गड़बड़ी हुई है, उनकी व्यापक समीक्षा कर पात्र और मेहनती अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
एसओजी यदि इस मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और बिना किसी दबाव के गहन जांच करे, तो पर्दे के पीछे बैठे कई बड़े मगरमच्छ भी बेनकाब हो सकते हैं। युवाओं का विश्वास तभी लौटेगा, जब दोषियों को उनके पद और प्रभाव की परवाह किए बिना कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।
@BhajanlalBjp@RajCMO
देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री को सौंप दिया है।
मैं प्रधानमंत्री श्री @narendramodi को कहना चाहता हूं कि वो शीघ्र ही सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करें कि सरकार ने शिक्षा मंत्री के त्यागपत्र को स्वीकार करने की अनुशंसा कर दी है।
शिक्षा मंत्री में यदि थोड़ी भी नैतिकता होती, तो वे आंदोलन के आरंभ में ही त्यागपत्र दे देते। इससे जंतर -मंतर से लेकर संसद भवन तक सैकड़ों युवा घायल होने और उनकी हठधर्मिता का शिकार होने से बच जाते। नीट से जुड़े प्रकरण की जांच जब केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई, तभी उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए था, ताकि जांच की निष्पक्षता पर कोई प्रश्नचिह्न न लगे।
यह मेहनतकश युवाओं की बड़ी जीत है। हमने शुरू से ही शिक्षा मंत्री को बर्खास्त की पुरजोर मांग की थी।
प्रधानमंत्री जी, आप वीडियो अपडेट के माध्यम से युवाओं के हितों की बात कर रहे थे ,आपको संदेश ही देना था तो शिक्षा मंत्री को आप बर्खास्त करते |
आखिरकार देश की युवा एकता ने सरकार को एक बार फिर झुकने पर मजबूर कर दिया है।
@PMOIndia
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते हैं कि "देश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है", वहीं दूसरी तरफ राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद @madanrrathore दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं को "भाड़े का टट्टू" और "पत्थरबाज" कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान केवल आंदोलनरत युवाओं का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बेरोजगार और संघर्षरत युवाओं का अपमान है। अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाने वालों को अपमानित करना भाजपा की युवाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करता है।
लोगों को मर्यादित आचरण और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका आचरण और संस्कार है ?
लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं।
मैं मांग करता हूँ कि मदन राठौड़ को अपने अमर्यादित बयान पर देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए |
@BhajanlalBjp@PMOIndia
आखिरकार राजस्थान के मुख्यमंत्री को अब यह कहना पड़ा है कि "स्वास्थ्य विभाग संभल नहीं रहा, हालात बेकाबू हैं तो यह प्रदेश के लिए बेहद गंभीर और शर्मनाक स्थिति है।
राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, विभाग में 5 IAS और 6 RAS अधिकारियों की तैनाती के बावजूद बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हो पाया है |
राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री की गैर-जिम्मेदारी, कमजोर नेतृत्व और प्रशासनिक विफलता ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को बदहाल कर दिया है। जनता इलाज के लिए भटक रही है, अस्पतालों में अव्यवस्था है और सरकार केवल बैठकों व तबादलों तक सीमित है। मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि केवल बयान देने से काम नहीं चलेगा, स्वास्थ्य मंत्री से यदि विभाग नहीं संभल रहा है तो उनकी जवाबदेही तय कर उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।
प्रदेशवासियों के जीवन से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। राजस्थान की जनता जवाब मांग रही है |
@MoHFW_INDIA@RajCMO
कल दिल्ली में सरकार के इशारे के बाद युवा साथियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद न्याय की मांग को लेकर नगीना से सांसद व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर जी आजाद संसद भवन परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव जी अम्बेडकर की मूर्ति के समक्ष धरने पर बैठे है, आज मैं भी उनके पास पहुंचा ,इस दौरान राजस्थान से लोक सभा सांसद श्री राजकुमार जी रोत भी मौजूद रहे |
भारत सरकार को युवाओं पर चली एक - एक लाठी का हिसाब देश को देना होगा,लोकतंत्र में तानाशाही स्वीकार्य नहीं है |
@BhimArmyChief@roat_mla
नागौर जिले में स्थित बुटाटी धाम में सामने आया कथित करोड़ों रुपये के गबन का मामला बेहद गंभीर और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ बड़ा खिलवाड़ है। मंदिर में श्रद्धालु अपनी श्रद्धा, विश्वास और सेवा भाव से चढ़ावा चढ़ाते हैं, लेकिन यदि उसी धन में अनियमितताओं और गबन के आरोप सामने आते हैं तो यह केवल आर्थिक अपराध नहीं, बल्कि धर्म और जनभावनाओं के साथ विश्वासघात है।
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से मेरी अपील है कि सरकार इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी
कार्रवाई सुनिश्चित करे।
मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता एवं श्रद्धालुओं के विश्वास की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।
आस्था पर डाका डालने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।
@RajCMO@PoliceRajasthan
बिना पुलिस कप्तान वाले नागौर जिले के अधिकतर पुलिस थानों में हालात चिंताजनक बने हुए है | सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो खींवसर पुलिस थाने का है जहां एक पुलिसकर्मी द्वारा दलित परिवादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है और उनकी पीड़ा को बिना सुने धमकाकर थाने से बाहर भेजा जा रहा है।
खींवसर थाने में लंबे समय से पदस्थापित और ड्यूटी पर थाने में लाल तोलिया लपेटकर खड़े इस पुलिस कार्मिक का यह रवैया आमजन के न्याय के अधिकार और @NagaurPolice की व्यवस्था ,दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
से पूछना चाहता हूं कि जब पुलिस थाना आमजन को सुरक्षा और न्याय का भरोसा देने का स्थान है तो वहां आम जन को भय और अपमान क्यों मिल रहा है ?
अगर जनता अपनी फरियाद लेकर थाने जाएगी और उसे न्याय की जगह धमकियां मिलेंगी, तो फिर कानून पर भरोसा कैसे कायम रहेगा ?
@RajCMO@PoliceRajasthan
#हाल_ए_नागौर_पुलिस
नागौर में सत्ता के संरक्षण में चल रहे कथित फर्जीवाड़े पर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व राज्य सभा सांसद श्री @madanrrathore की अनुशंसा ने भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस जगह पर नशामुक्ति केंद्र चलने का दावा किया गया, वहां खंडहर मिला और एनजीओ संचालक तक यह कहते दिखे कि उन्हें नहीं पता केंद्र कहां चल रहा है। इसके बावजूद उसी संस्था के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की ओर से एक लाख रुपये की अनुशंसा कर दी गई। आखिर बिना जमीनी सत्यापन के यह अनुशंसा किस आधार पर की गई?
क्या जनता के टैक्स के पैसे को ऐसे ही कागजों में बांटने की तैयारी थी ?
क्या सत्ता का संरक्षण मिलने से नियम-कानून खत्म हो जाते हैं?
नागौर की जनता जानना चाहती है कि इस कथित फर्जीवाड़े पर आखिर किसकी मेहरबानी है जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कब होगी? और जिन अधिकारियों ने बिना जांच के फाइलें आगे बढ़ाईं, उनकी जवाबदेही कौन तय करेगा ?
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp को कहना चाहता हूं कि यह केवल एक संस्था का मामला नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और सरकारी व्यवस्था पर सवाल है क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा नशा मुक्ति केंद्र के संचालन हेतु योजना लेकर आई और भारतीय जनता पार्टी की मेहरबानी से नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर इस तरफ फर्जीवाड़ा चल रहा है |
@PMOIndia@Drvirendrakum13@RajCMO
सर्वधर्म शांति सद्भावना यात्रा के पहले पड़ाव देरासर बाड़मेर में मुस्लिम समुदाय ने हनुमान बेनीवाल जी का शानदार स्वागत किया
#सर्वधर्म_शांति_सद्भावना_यात्रा