राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से हुई बच्चों की मृत्यु बेहद हृदयविदारक है। स्कूलों की बिल्डिंग की समय-समय पर जाँच होती रहनी चाहिए। शिक्षा को प्राथमिकता देना हर सरकार का कर्तव्य है।
भाजपा सरकार के तहत मुंबई में तोड़े गये जैन मंदिर के विरोध में उमड़ा ये जैन समाज, देश में भाजपा सरकारों द्वारा अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के ख़िलाफ़ उफान पर आया वो क्रोध, रोष और आक्रोश है जिसका ज्वालामुखी बहुत दिनों से सुलग रहा था।
आज ये तस्वीरें पूरी दुनिया में देखी जा रही हैं। भाजपा ने अपनी नकारात्मक राजनीति से हमारे देश की सहिष्णुता की स्वस्थ और स्वच्छ छवि बहुत धूमिल कर दी है।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि आज़ादी के इतने सालों बाद आख़िर भाजपा के शासन में ही और विशेषकर भाजपा शासित राज्यों में ही ऐसी घटनाएं क्यों घट रही हैं, और जैन समाज कई बार सड़कों पर उतरने के लिए क्यों मजबूर हुआ है। ये विशाल जनाक्रोश बता रहा है कि अब भ्रष्ट भाजपा अपने अंतिम चरण में है। जैनियों के कार्यक्रम में प्रवचन देनेवाले भाजपाई अब कहाँ छुपकर बैठे हैं।
पीडीए की एकता अब और पीड़ा नहीं सहेगी क्योंकि सवाल जैन, बौद्ध, सिख, ईसाई, मुस्लिम, पारसी या अन्य किसी अल्पसंख्यक समाज का नहीं है, सवाल देश की 90% पीड़ित-उत्पीड़ित पीडीए आबादी का है।
@PTI_News@ANI@aajtak@ndtv@ABPnews@abplive@abpmajhatv@Myworldjainism@paraschanneltv@incrediblejaini@JainMedia@Jain_Itihaas@AadinathTv
#Jainism
#JainUnity
#navkarmantra
#namokarmantra
#JusticeForJainMandir
#JainMandir
#SaveJainism
#jainism_updates
#jinvani_channel
#jinvani_channel_live
#Jigyasa_samadhan
#jito
#jitmumbai
#jitoindia
बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर सबको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ!
आइए ‘सामाजिक न्याय के राज’ की स्थापना के लिए अपने ‘स्वाभिमान-स्वमान’ की अनुभूति को और सुदृढ़ करके, एकजुट होकर बाबासाहेब की देन व धरोहर ‘संविधान और आरक्षण’ बचाने के पीडीए के आंदोलन को नई ताक़त प्रदान करें व दोहराएँ कि ‘संविधान ही संजीवनी’ है और ‘संविधान ही ढाल है’ और ये भी कि जब तक संविधान सुरक्षित रहेगा, तब तक हम सबका मान-सम्मान-स्वाभिमान और अधिकार सुरक्षित रहेगा। ‘स्वमान’ के तहत हमने अपने सौहार्दपूर्ण, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतांत्रिक मानक और मूल्यों के साथ ही अपनी ‘स्वयं की एकता’ के मूल्य को समझकर, इस पीडीए रूपी एकजुटता की परिवर्तनकारी शक्ति का भी मान समझें। ‘स्वाभिमान-स्वमान’ के माध्यम से ही पीडीए समाज के लोग अपनी निर्णायक शक्ति हासिल करके उत्पीड़न, अत्याचार और पीड़ा से मुक्त होकर, स्वाभिमान से जीने का हक़ और अधिकार पा पाएंगे और दमनकारी, उत्पीड़नकारी, वर्चस्ववादी, प्रभुत्ववादी, शक्तिकामी नकारात्मक ताक़तों को सांविधानिक जवाब दे पाएंगे।
पीडीए की एकता ही संविधान और आरक्षण बचाएगी, पीडीए की एकजुटता ही सुनहरा भविष्य बनाएगी।
आइए अपने ‘स्वाभिमान-स्वमान’ के इस संघर्ष को समारोह में बदल दें।
#PDA
#SwabhimaanSwamaanSamaroh
प्रिय निवेशकों
आज शेयर बाज़ार में एक दिन में ही लगभग 19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट, भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महामंदी का एक इशारा है।
भाजपा सरकार ने महंगाई और भ्रष्टाचार ही नहीं अब तो शेयर मार्केट के महापतन से भी देशवासियों की जेबें खाली कर दी है। जनता भूले नहीं कि ये वही लोग हैं जिन्होंने सांविधानिक पदों पर रहते हुए शेयर में पैसा लगाने के लिए, अवैधानिक तरीक़े से आम जनता को बहकाया-फुसलाया था। शेयर की हर ख़रीद-फ़रोख़्त से पैसा कमानेवाले हृदयहीन बिचौलियों के दिल में निवेशकों के लिए रत्ती भर भी हमदर्दी नहीं है।
हमने पहले भी आगाह किया था आज फिर कर रहे हैं कि आम निवेशक खास तौर से मध्यम वर्गीय और युवा वर्ग दिखावटी लालच का शिकार न हों, धैर्य रखें और अपनी मेहनत की कमाई का ध्यान भी।
आपका
अखिलेश