देश में सामाजिक क्रांति की महानायिका,महिला सशक्तिकरण की अग्रदूत, संविधान की रक्षक,शोशितो वंचितो और बहुजनो की मसीहा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी को 70वीं जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकमनाएँ। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में आज 34th All India RPF Men & Women Volleyball Championship 2025 तथा 4th All India RPF Men & Women Handball Championship 2025 का भव्य शुभारंभ किया गया। @RPF_INDIA
@drm_lko@RailwayNorthern@RailMinIndia धन्यवाद डीआरएम महोदय।आप बहुत अच्छा कर रहे हैं मुझे उम्मीद है कि आप हमारे उत्तरी डिवीजन के लिए बेहतरीन काम करेंगे। हमारा उत्तरी प्रभाग आपकी देखरेख में तेजी से प्रगति करेगा।
उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर स्थित महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में सीवर लाइन की सफाई करते समय जैसे ही सीवर टैंक का ढक्कन खोला गया, तीन दलित सफाईकर्मी चंद मिनटों में ही टैंक में समा गए — दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
सबसे शर्मनाक बात यह है कि इन मजदूरों के पास कोई भी सुरक्षा किट नहीं थी — न मास्क, न सूट, न ऑक्सीजन। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के उन्हें जहरीली गैसों से भरे टैंक में उतार दिया गया। क्या यही है हमारे "स्वच्छ भारत" की असली सच्चाई?
हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रकृति उन्हें इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। घायल सुरेंद्र के शीघ्र स्वस्थ होने की हम प्रार्थना करते हैं।
तीनों सफाईकर्मी नगरपालिका टांडा के कर्मचारी थे। सवाल यह है कि नगरपालिका के कर्मचारी मेडिकल कॉलेज में किस आधार पर काम कर रहे थे? उन्हें वहां किसने भेजा? ठेकेदार कौन है? जिम्मेदार कौन है?
यही ठेका प्रथा, जो सरकारी कामों के निजीकरण के ज़रिए लागू की गई है, आज देशभर के सफाईकर्मियों को असुरक्षा, अनिश्चितता और अपमान की स्थिति में धकेल रही है।
क्या यही है "स्वच्छ भारत" का असली चेहरा?
निजी कंपनियां मुनाफा कमाएं और सफाईकर्मी अपनी जान गंवा दें?
निजीकरण, दरअसल, सरकार द्वारा अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ने का तरीका है। इसमें सरकारी निकायों ने अपनी ज़िम्मेदारियाँ निजी कंपनियों को बेच दी हैं। नतीजा — न तो स्थायी नौकरी, न सामाजिक सुरक्षा, न सम्मानजनक वेतन और न न्याय की कोई गारंटी।
हम इस त्रासदी के माध्यम से एक स्पष्ट और सख्त संदेश देना चाहते हैं — निजीकरण और ठेका प्रथा, दोनों श्रमिकों की गरिमा और जीवन के खिलाफ हैं। इन्हें समाप्त किया जाना चाहिए।
@UPGovt से हमारी माँगें:
1. घायल सुरेंद्र का मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाए।
2. मृतकों (देवानंद व मनीराम) के परिजनों को सरकारी नौकरी और समुचित आर्थिक सहायता दी जाए।
3. ठेका एजेंसी महाकाल प्राइवेट लिमिटेड पर कड़ी कार्यवाही हो।
4. ठेका प्रथा को समाप्त कर सफाईकर्मियों की सीधी सरकारी भर्ती की जाए।
यह घटना केवल तीन कर्मचारी की नहीं, बल्कि निजीकरण की व्यवस्था द्वारा की गई हत्या की कोशिश है।
हमें अब और चुप नहीं रहना है।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
अंधेर नगरी ........राजा
उस देश का कभी विकास नहीं हो सकता जो देश अपने शिक्षकों का सम्मान नहीं करती। जो देश अपने शिक्षकों को अपना कार्य नहीं करनी देती,वह राष्ट्र निश्चित ही गुलाम बन जाता है.
उत्तर प्रदेश के तथाकथित रामराज्य में अब शिक्षा के पक्ष में बोलना भी अपराध बना दिया गया है।
"अगर एक शिक्षक यह कहे कि 'ज्ञान का दीप जलाओ' और 'कांवड़ से एसपी-डीएम नहीं बनते', तो उस पर मुख्यमंत्री योगी जी की पुलिस FIR दर्ज कर देती है।
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51(A)(ज) में स्पष्ट रूप से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद तथा अन्वेषण एवं सुधार की भावना का विकास करने की बात कही गई है।
धर्म की आड़ में शिक्षा, विवेक, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला किया जा रहा है।
समाज को शिक्षित करना अपराध नहीं, बल्कि सबसे बड़ा ‘शिक्षक धर्म’ है।
भीम आर्मी,आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) तर्कवादी, विज्ञानवादी शिक्षक रजनीश गंगवार के साथ खड़ी है और @UPGovt से यह मुकदमा तुरंत वापस लेने की मांग करती है।
देश संविधान से चलेगा, तानाशाही के डर से नहीं।
@CMOfficeUP@myogiadityanath
अमेरिका के मिनेसोटा राज्य ने 9 - 15 अप्रैल के सप्ताह को महात्मा ज्योतिराव फुले और बना साहेब डॉ अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में इंडिया सोशल इक्विटी वीक मनाने की अधिघोषणा की है।
यह दलितों की मुहिम का एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है।
#महाबोधि_मुक्ति_आंदोलन
भारत में लाखों मंदिर हैं
सारे मंदिर में सिर्फ ब्राह्मण रहता है
एक भी Buddhist नहीं है
तो बौद्धो के बुद्ध विहार, महाबोधि महाविहार में ब्रह्मणो का कब्जा क्यो है
सारे बौद्ध देशों से आने वाला पैसा ब्राह्मणों के पास क्यों जा रहा है
Hastag 👇
#Repeal_BTact1949
#महाबोधि_मुक्ति_आंदोलन
भारत में लाखों मंदिर हैं
सारे मंदिर में सिर्फ ब्राह्मण रहता है
एक भी Buddhist नहीं है
तो बौद्धो के बुद्ध विहार, महाबोधि महाविहार में ब्रह्मणो का कब्जा क्यो है
सारे बौद्ध देशों से आने वाला पैसा ब्राह्मणों के पास क्यों जा रहा है
Hastag 👇
#Repeal_BTact1949
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती पर शत शत नमन 🙏
पंजाब से चलकर वाराणसी तक एक स्पेशल ट्रेन गुरु रविदास के जन्मदिवस पर जिसमें सभी गुरु रविदास जी के बच्चों का शानदार गीत प्रस्तुत।
#ravidasjayanti