नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ आदरणीय @DrCharandas जी के सुपुत्र भाई सूरज महंत जी को कोरबा निवास में केक काटकर जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
🎂💐
@surajmahant01@jyotsnamahant
#HappyBirthday
आपके जीवन के हर सपने को नई उड़ान मिले,
हर कदम सफलता की ओर बढ़े और हर मंज़िल मिले।
ईश्वर आपके जीवन में सुख,समृद्धि,उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य,खुशियों के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ सूरज भाई
🎂💐
@DrCharandas@jyotsnamahant
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय @kharge जी के साथ हल्द्वानी में जो हुआ, उसे “शुद्धिकरण” का नाम देकर सही ठहराना दरअसल छुआछूत जैसी घृणित मानसिकता को बढ़ावा देना है..!
मनुस्मृति की सोच भेदभाव सिखाती है लेकिन भारत का संविधान समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय सिखाता है।
याद रखिए संविधान के अनुच्छेद 17 के तहत छुआछूत का अंत किया गया है और उसका किसी भी रूप में पालन करना दंडनीय अपराध है जो बीजेपी आरएसएस और उनसे जुड़े संगठन करते आ रहे हैं आज भी..!
21वीं सदी के भारत में जाति के नाम पर किसी व्यक्ति का “शुद्धिकरण” करना सिर्फ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज का संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
भारत मनुस्मृति से नहीं, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा।
संगठन सृजन अभियान के तहत प्रभार क्षेत्र बारपाली रामपुर कोरबा में बैठक आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती @jyotsnamahant जी, रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया जी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देवांगन जी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
@DeepakBaijINC@DrCharandas@szarita@SachinPilot
मोदी सरकार की नीति,पहले कुआं खोदो, फिर पानी खरीदकर लाओ।
Foreign Exchange बचाने के नाम पर गन्ने से Ethanol बनाया,अब चीनी की किल्लत और बढ़ते दाम ने जनता का मुंह कड़वा कर दिया।
और कमाल देखिए,जिस Foreign Exchange को बचाने निकले थे,अब उसी को खर्च कर चीनी Import करने की नौबत आ गई है
#Day10#SangathanSrijanAbhiyan
राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय सेवा दल द्वारा एवं श्री जितेंद्र तिवारी जी (पूर्व राष्ट्रीय सचिव, भारतीय युवा कांग्रेस) के समन्वय में आयोजित "रन फॉर राजीव" मैराथन में सम्मिलित होकर उन्हें स्मरण करने का अवसर प्राप्त हुआ।
आज बड़ी संख्या में युवाओं के बीच रहने, उनसे बातचीत करने और उनकी बातें सुनने का अवसर मिला। हर चेहरे पर अपने भविष्य को लेकर सपने हैं, कुछ प्रश्न हैं और आगे बढ़ने की एक आशा है।
युवाओं की यही ऊर्जा और उनके सपने हमारे देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्हें सुनना, उनसे संवाद करना और उनके साथ खड़े रहना हम सभी का उत्तरदायित्व है।
राजीव गांधी जी के स्वप्नों के भारत की ओर — युवा ऊर्जा, सेवा और संकल्प के साथ। @srinivasiyc
#RunForRajiv #RajivGandhiJayanti #INCPrayagraj #INCUttarPradesh
@kcvenugopalmp@AdvRajendraPal@VamsiChandReddy@INCUttarPradesh
आज 21वीं सदी के स्वप्नदृष्टा और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय स्व. राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम, ट्रांसपोर्ट नगर, कोरबा में उन्हें सादर स्मरण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी के अमूल्य योगदान को देश सदैव याद रखेगा।
इस अवसर पर कोरबा सांसद श्रीमती @jyotsnamahant
जी, पूर्वमंत्री श्री @JaiSinghMLA
जी, पीसीसी संयुक्त महामंत्री श्री हरीश परसाई जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मुकेश राठौड़ जी, पूर्व महापौर श्री किशोर प्रसाद जी, श्रीमती सपना चौहान जी, श्री श्याम सुंदर सोनी जी, श्री नाथूलाल यादव जी सहित बड़ी संख्या में हमारे कांग्रेस पदाधिकरीगण एवं कांग्रेस परिवार के साथी गण उपस्थित थे।
#RajivGandhi #SadbhavnaDiwas
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
तिरंगे की शान, देश की पहचान और वीरों के बलिदान को नमन।
आइए, स्वतंत्रता के इस पर्व पर हम सब मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लें।
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
#स्वतंत्रता_दिवस#independenceday#वंदेमातरम्
बड़े दुख और शर्म के साथ कह रहा हूं, आज भी छुआछूत का जहर इतना फैला हुआ है, यह बेहद शर्मनाक और देश के लिए चिंताजनक है !
यह अपमान सिर्फ हमारे आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी का नहीं, बल्कि पूरे देश और पूरे समाज का अपमान है।
इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा..!
बीजेपी और उनसे जुड़े संगठनों को इस अन्याय और अपमान का लोकतांत्रिक एवं पुरजोर जवाब दिया जाएगा..!
📍ग्राम केरवा द्वारी (जिला कोरबा) छत्तीसगढ़ 11/08/2026
आज रामपुर के जनप्रिय, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी विधायक श्री फूलसिंह राठिया जी के ग्राम केरवा द्वारी (जिला कोरबा) स्थित निज निवास पर उनसे आत्मीय भेंट-मुलाकात की।
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आत्मीय संवाद किया और संगठन की मजबूती पर चर्चा की।
सरलता और जनसेवा की प्रतिमूर्ति विधायक जी के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों एवं विभिन्न जनहितैषी विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
@Phoolsingh89829
अमित शाह जी, अगर युवाओं पर लाठी और पेलेट गन चलाने का आदेश आपने दिया है, तो इसकी जिम्मेदारी स्वीकार कीजिए।
और अगर आपको नहीं पता तो स्वीकार कीजिए कि आप नाकाबिल हैं..!
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी वंचितों की मजबूत आवाज आदरणीय राजेन्द्र पाल गौतम जी से पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय इन्दिरा भवन में मुलाक़ात किए तथा बिभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किए।
प्रभार क्षेत्र रामपुर कोरबा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय @DrCharandas जी विधायक फूलसिंह राठिया जी के परिवार जनों व क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलने पहुँचे साथ में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल जी,हरीश परसाई जी मनोज चौहान जी आदि उपस्थित रहें।
@DeepakBaijINC@szarita@SachinPilot
अरुणाचल प्रदेश के इस नौजवान को सुनिये।
इसका कहना है कि चीन अरुणाचल पर कब्जा करता जा रहा है और हमारी सरकार कुछ नहीं कर रही है।
अगर ऐसा ही चलता रहा तो बहुत जल्द आप लोग मुझे चीन में देखेंगे। सिर्फ़ मुझे ही नहीं पूरा अरुणाचल चीन में दिखेगा।
मोदी लाल आंख कब दिखाओगे?
🌿🏹 विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 🏹🌿
जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने वाले, अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने वाले समस्त आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 💐
जय जोहार!🙏🏻
🏹 जय आदिवासी समाज!
#विश्वआदिवासीदिवस#जयजोहार