आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों का देहांत पीड़ादायी है,उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार को ईश्वर संबल प्रदान करें यही प्रार्थना है!
पहलगाम घटना के घाव भरे नहीं के फिर ये हत्याकांड हो गया,सरकार उचित कदम उठाए ऐसी घटनाओं को रोकने।
छत्तीसगढ़ की अनमोल रत्न, महान पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण श्रीमती तीजन बाई जी का निधन छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश में कला और संस्कृति की बड़ी क्षति है.
उन्होंने अपने गायन से पंडवानी विधा को सजीव रखा और छत्तीसगढ़ का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया.
हम सब आज उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिजनों व प्रशंसकों को संबल दे.
ॐ शांति:
छत्तीसगढ़ मॉडल पूरी तरह फेल हो चुका है। सड़कों की मरम्मत के लिए पैसा नहीं, सफाई कर्मियों के भुगतान के लिए पैसा नहीं, पेंशनधारियों को समय पर राशि देने के लिए पैसा नहीं।
ऐसे में विकास के बड़े-बड़े दावे सिर्फ प्रचार साबित हो रहे हैं, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है।
लगातार राहुल गांधी जी कह रहे थे कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ेंगी और वो सच साबित हुआ। अब पेट्रोल-डीज़ल के भाव रोज बढ़ेंगे। दूसरी तरफ ये है कि पेट्रोल-डीज़ल मिल नहीं रहे हैं।
प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और सारे भाजपा के लोग अब नाटक-नौटंकी में लग गए हैं। इनको बताना चाहिए कि पेट्रोल-डीज़ल की स्थिति क्या है। किन टंकियों में है, किन टंकियों में नहीं है, क्योंकि पब्लिक घंटों लाइन लगाकर खड़ी हुई है। लोग गर्मी के दिनों में परेशान हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि पेट्रोल-डीज़ल की कोई क्राइसिस नहीं है। मुख्यमंत्री जी की गाड़ी में फुल टैंक होगा, इसका मतलब ये थोड़ी है कि जनता को भी तेल मिल गया।
केवल ये गुमराह करने का काम कर रहे हैं, नाटक-नौटंकी फिर शुरू हो गया है इनका। लेकिन इस नाटक-नौटंकी से जनता की समस्या तो हल होने वाली नहीं है।
क्या ये संकट चुनाव समाप्त होने के बाद ही आया? मिडिल ईस्ट में जो युद्ध की स्थिति बनी तब से ये संकट है और ये मोदी जी द्वारा प्रायोजित समस्या है।
राहुल जी ने कहा था कि देश आर्थिक संकट में फंसने जा रहा है, तेल की कीमतें बढ़ने वाली हैं। तो पूरे मंत्रिमंडल को इसका खंडन करने के लिए आपने लगा दिया था।
आज देश गहरे आर्थिक संकट में फंस चुका है, इसके लिए केवल एक व्यक्ति जिम्मेदार है वो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel जी ने
सत्यशोधक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 200वीं जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभावशाली संबोधन दिया।
“वैज्ञानिक जाति जनगणना दिवस” सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,
बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और हक़ की नई लड़ाई का बिगुल है।
जब नेतृत्व सच बोलता है, तो बदलाव की राह बनती है…
जब हक़ की आवाज़ उठती है, तो इतिहास करवट लेता है।
📍 लखनऊ
@AdvRajendraPal@JitendraBaghel_@DrJaihind@kcvenugopalmp@kharge@RahulGandhi
हेमंता ने किसी को नहीं छोड़ा, सबको ठगा है.
यहां की जमीन, यहां की माटी, यहां की बालू, यहां का कोयला, यहां की सुपारी सबको बेच खाया है.
हजारों एकड़ जमीन अडानी को दिया, अंबानी को दिया, बाबा रामदेव को दिया लेकिन अब एक-एक बीघा जमीन का हिसाब लेना है.
ये समय परिवर्तन का है, ये समय है नया असम बनाने का इसलिए आप सभी की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है.
आज असम में बोर्शेला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं असम प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा जी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर भारी मतों से उन्हें विजयी बनाने की अपील की.
कांग्रेस की जनसभाओं में दिख जनता का उत्साह यह बता रहा है कि असम की जनता इस भ्रष्ट हेमंता सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है.
बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ.
इस दुखद दुर्घटना में एक युवती की अकाल मृत्यु सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना है.
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें.
शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित सहायता राशि सहित सभी घायलों के लिए यथोचित उपचार की व्यवस्था उपलब्ध कराएं.
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.
सत्य की जीत हुई,
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने पर दिल्ली तिहाड़ जेल भेजे गए पीसीसी के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी जी ने रिहा होने के बाद रायपुर, राजीव भवन में मुलाकात की।
कांग्रेस न डरेगी, न झुकेगी
सच की लड़ाई जारी रहेगी
@vinodtiwaricg@INCChhattisgarh@IYCChhattisgarh
⚡️अफ़ीम ब्रेकिंग
भाजपा सरकार के संरक्षण में प्रदेश भर में हो रही अफ़ीम की खेती का पर्दाफ़ाश जारी है.
अब रायगढ़ के तमनार थाना क्षेत्र के आमाघाट में अफ़ीम की खेती पकड़ी गई है.
जिस तरीक़े से प्रदेश में सूखे नशे के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, यह घातक है.
मुख्यमंत्री और गृहमंत्री की चुप्पी बताती है कि इस खेल का असली “सरगना” कौन है.
मनरेगा बचाओ “जनचौपाल” जन अधिकार यात्रा प्रयाग से काशी तक 12 फ़रवरी से 125 किमी की पदयात्रा युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई है जो कुल 225 ग्राम पंचायतों 15 ब्लॉक से इलाहाबाद, भदोही और वाराणसी के बीच होकर गुजर रही है।
यात्रा का समापन शास्त्री घाट (वाराणसी) पर होगा।
इस यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने का कष्ट करें।