बेसिक ड्यूटी करना देश में अब बहुत बड़ी अचीवमेंट मानी जाती है,
इसीलिए तो हम टैक्स देते हैं और अधिकारियों को इसी बात की सैलरी मिलती है!
#BasicDuty#TaxpayersMoney#PublicService
यूपी में विकास के नाम पर विधायक खुद ही कर रहे भ्रष्टाचार 10 लाख कमीशन है तो अब इसका 50% यानी 5 लाख ही तो देना है।
सड़क नाली बनाने की राशि जारी करने के बदले मांग मोटा कमीशन हमारे पास सोलर वाले 40% तक कमीशन दे रहे हैं।
दैनिक भास्कर का सबसे बड़ा खुलासा दैनिक भास्कर और विधायक की डील का ये पूरा विडियो।
जनता के टैक्स का पैसा विकास पर खर्च होना चाहिए, कमीशनखोरी की भे���ट नहीं चढ़ना चाहिए।
#UttarPradesh #UPNews
#भ्रष्टाचार #कमीशनखोरी
#जनता_का_पैसा
पार्श्वनाथ पैराडाइज सोसाइटी,मोहन नगर के निवासियों के आवा��मन के रास्ते को MMX Mall द्वारा जबरन बाधित एवं बंद किए जाने के प्रयास के संबंध में आज परसनाथ पैराडाइज के सदस्यों के साथ चर्चा हुई।
#MohanNagar #MMXMall #जनसमस्या
एक मां दर्द से तड़पती रही,एंबुलेंस गड्ढे ��ें फंसी रही और उसके अजन्मे बच्चे ने दुनिया देखने से पहले ही दम तोड़ दिया।
सड़क के गड्ढे अगर जान ले रहे हैं,तो जिम्मेदारों की जवाबदेही कब तय होगी?
सत्ता के विकास के दावों के बीच एक मां की कोख उजड़ गई क्या यही है भाजपा सरकार का विकास?
#AgraNews #RoadAccident #RoadSafety #Ambulance #UPNews #UttarPradesh #BJP
दिल्ली के सत्य निकेतन में हॉस्टल की बिल्डिंग ढहने से DU के कई छात्रों के दबने की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।
दिल्ली में ऐसे हादसे पहले भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई सबक नहीं लिया।
आखिर कब तक प्रशासन की लापरवाही की कीमत मासूम छात्रों को चुकानी पड़ेगी?
विनम्र श्रद्धांजलि, मेरे भाई सरवन कुमार बघेल
निशब्द हूं, स्तब्ध हूं ...
जीवन में बहुत कम लोग ऐसे होते है, जो सिर्फ शब्दों से नहीं बल्कि कर्म से भी आपके परिवार का हिस्सा बन जाते है । जिसे मैने आज खोया है, उस क्षति को मेरे लिए शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है ।
अलविदा मेरे भाई, इससे आगे का सफ़र आपका अकेले का है । ईश्वर आपको अपने श्री चरणों में स्थान दें ।
मुख्यमंत्री से सवाल पूछने पर महिला पत्रकार से मारपीट पूरे मीडिया पर हमला है।
दिल्ली पुलिस बताए मुख्यमंत्री से सवाल पूछना भी अपराध है क्या ??
मीडिया पर हमला पूरे लोकतंत्र पर हमला है।
“DM अंकल, मेरा पैर खराब है..साइकिल दिलवा दीजिए, मैं स्कूल जाऊंगी…” 💔
बलिया की नन्हीं रागिनी की ये मासूम बातें सुनकर दिल भर आता है।
एक बच्ची, जिसके कदमों का साथ उसका पैर नहीं दे रहा, लेकिन उसके सपनों के कदम रुकने को तैयार नहीं हैं।
रागिनी को कोई खिलौना न���ीं चाहिए, कोई महंगी चीज़ नहीं चाहिए… उसे बस स्कूल जाना है, पढ़ना है और अपने सपनों को पूरा करना है। ❤️
उम्मीद है कि रागिनी की इस मासूम पुकार को जल्द सुना जाएगा और उसकी पढ़ाई की राह आसान बनाई जाएगी।
बच्चों के सपने कभी संसाधनों की कमी से नहीं रुकने चाहिए… क्योंकि आज की रागिनी ही कल का भविष्य है। 🙏
"कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है, और खाकी 'चरणसेवा' में व्यस्त है!"
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से सामने आई सरेआम गोलीबारी की यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि जब पुलिस का काम अपर��धियों में खौफ पैदा करने के बजाय सत्ता के नुमाइंदों के पैर दबाना और फूल बरसाना रह जाए, तो आम जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे ही हो जाती है।