@DMBahraich बहराइच के राजकीय माध्यमिक शिक्षक लगातार तीन माह से ससमय से वेतन नहीं प्राप्त कर रहे हैं जबकि शासनादेश है कि सभी शिक्षकों कर्मचारियों को ससमय वेतन दिया जाए जिसके आक्रोश में बहराइच के समस्त राजकीय शिक्षकों ने वहां पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया
कल मुझे अपने गाँव में एक पारिवारिक कार्य में प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-4 में मेरे गुरु रहे श्री भृगुनाथ चौबे जी का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरुजी से भेंटकर बचपन की यादें मानसपटल पर एक बार फिर रेखांकित हो गईं। उनकी व अन्य गुरुजनों की आदर्श शिक्षा के परिणामस्वरूप ही मुझे 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश सेवा का अप्रतिम अवसर प्राप्त हुआ है। मैंने इस अवसर पर उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
आज मैं जनपद मऊ के फतेहपुर मंडाँव ब्लॉक के कुतुबपुर धनौरा गाँव स्थित निराश्रित गौवंश गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहाँ गौवंश संरक्षण हेतु बेहतरीन व्यवस्थाएँ हैं। गौशाला में 56 गायें/बछड़ा रखे गए हैं। मऊ जिले में ऐसी 52 गौशालाएँ हैं, जिनमें 5,056 गोवंश संरक्षित किये गये हैं।
होली पर घर जाते हुए एक्सप्रेसवे पर रोडवेज़ बस में यात्रा की। जितनी अच्छी सड़क बनाई, उतनी ही अच्छी बसों पर जनता का पूरा हक़ है, यही सोचकर हमने दुनिया की सबसे अच्छी बसें चलाने का निर्णय लिया था।
2022 में आकर हम यूपी रोडवेज़ में हर जगह वर्ल्ड क्लास बस चलवाएंगे।
#बाइस_में_बाइसिकल