झारखंड में जो हो रहा है- मैं उस मुद्दे पर चुप नहीं हूं, खुलकर बोल रहा हूं।
मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा है- 'We do not appreciate any violence against our students.'
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
दर्द आपका - डाटा आपका - दौलत इनकी
पूरा सिस्टम BJP-RSS-पूंजीपतियों के फायदे के लिए चलाया जाता है 👇
1. पैसा: अडानी की आमदनी 10 साल में 30 गुना बढ़ी
2. सत्ता: BJP का बैंक बैलेंस 10 हजार करोड़ रुपए है
3. सोच: संस्थाओं में RSS के प्रचारक फिट किए जाते हैं
BJP-RSS के इस सिस्टम ने रोजगार खत्म किया, विश्वविद्यालयों पर कब्जा किया, आपके ऊपर हमला किया है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
📍 प्रयागराज, यूपी
#ChhatronKiGoonj
अभी ये चुनाव आयोग और एक-दो अन्य मुद्दों पर भी अपनी ताकत टेस्ट करने की कोशिश करेंगे। जंतर-मंतर पर जो भीड़ उमड़ी और जैसा माहौल बना, उसके पीछे कई फैक्टर थे और शायद CJP नेतृत्व इस बात को जानता होगा।
अगली बार जब वे चुनाव आयोग या अन्य किसी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे, तब सरकार, विपक्ष, मीडिया और जनता-सभी अलग तरीके से तैयार होंगे। ऐसे में उन परिस्थितियों में उन्हें जनता से कैसा रिस्पांस मिलता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी बननी चाहिए और उनके ट्रांसफर तत्काल खोले जाने चाहिए। मैं इस न्यायोचित मांग का पूर्ण समर्थन करता हूँ और राजस्थान सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि अब शिक्षकों के साथ केवल आश्वासन और टालमटोल की राजनीति नहीं चलेगी।
राजस्थान के थर्ड ग्रेड शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और लगातार आंदोलन कर रहे हैं। चाहे पूर्ववर्ती सरकार रही हो या वर्तमान भाजपा सरकार, दोनों ने ही थर्ड ग्रेड शिक्षकों को केवल आश्वासन देकर गुमराह करने का काम किया है।
कल जयपुर में शिक्षकों ने अपनी एकजुटता और ताकत का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी के नाम पर एक बार फिर उन्हें निराश किया।
मैं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर जी से कहना चाहता हूँ कि या तो शीघ्र थर्ड ग्रेड शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी लागू करें और उनके ट्रांसफर खोलें, ताकि शिक्षक अपने गृह जिले में जाकर अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक सेवा दे सकें, या फिर नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दें, ताकि कोई ऐसा व्यक्ति यह जिम्मेदारी संभाले जो शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग का समाधान कर सके।
यदि सरकार अब भी शिक्षकों की मांगों की अनदेखी करती है, तो मैं सभी शिक्षक साथियों से आह्वान करता हूँ कि 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए एक बड़े लोकतांत्रिक आंदोलन की तैयारी करें।
इंकलाब जिंदाबाद @BhajanlalBjp@madandilawar
शिक्षकों के आंदोलन पर बड़ी अपडेट!
थर्ड ग्रेड शिक्षक संघर्ष समिति और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच हुई वार्ता सकारात्मक रही है। बैठक में सरकार ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू की जाएगी, जिसके तहत पारदर्शी तबादले होंगे और शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला व ब्लॉक चुनने का विकल्प भी मिलेगा।
इसके साथ ही सरकार ने यह भी संकेत दिए हैं कि सितंबर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे प्रदेश के हजारों शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
हालांकि, संघर्ष समिति ने साफ कर दिया है कि केवल मौखिक आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। शिक्षकों का कहना है कि जब तक सरकार या शिक्षा मंत्री लिखित आदेश जारी नहीं करते, तब तक धरना जारी रहेगा।
अब प्रदेशभर के शिक्षकों की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। यदि सरकार अपने वादों को जल्द अमल में लाती है, तो लंबे समय से चल रहा यह आंदोलन समाप्त हो सकता है। फिलहाल शिक्षक संगठन लिखित आदेश मिलने तक अपने आंदोलन पर अडिग रहने की बात कह रहे हैं।
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के एक धड़े का कहना है कि जब हमसे सारी चीजें लिखित में ली जाती है तो शिक्षा मंत्री भी लिखित में दे कि अगर आश्वासन के तय समय में वादा पूरा नहीं हुआ तो वे पड़ छोड़ देंगे।
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर
तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की माँग लंबे समय से चल रही है
इसको मजबूती देने के लिए आज शाम 4 बजे से ट्रेंड किया जाएगा ।
#3rd_ग्रेड_ट्रांसफर_बहाल_करो