भाजपाई-आरएसएस गुंडों का यह क्रूर चेहरा समाज को पूरी तरह शर्मसार करने वाला है।
बेटियों के सम्मान और सुरक्षा पर ऐसा अमानवीय और बर्बर प्रहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!
यदि कल तक इन उपद्रवी गुंडों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो @CPDelhi का घेराव किया जाएगा!
@DelhiPolice
#jantarmanatar
दिल्ली 📍
BJP RSS के गुंडों की हेकड़ी निकल जाती है जब सामने वाला कोई टक्कर का हो।
कल तक जिन छात्रों को अकेला पाकर पीटते थे आज वही गुंडे भीम आर्मी वालों को देखकर भाग रहे हैं।
BJP RSS के गुंडों की सारी मर्दानगी बस कमजोरों के लिए है। https://t.co/EreXc3bEoR
सम्मान के लिए अगर अपना सबकुछ दांव पर लगाना पड़े तो लगा दो। आत्मसम्मान के लिए विद्रोह की प्रतीक एवं महिलाओं की प्रेरणास्रोत वीरांगना फूलन देवी जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत-शत नमन एवँ विनम्र आदरांजलि। #फूलन_देवी_अमर_रहे
पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों और छात्राओं द्वारा किए जा रहे शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन पर 20 जुलाई को हुई बर्बरतापूर्ण सरकारी कार्रवाई के विरोध में आज भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसी क्रम में आज लखनऊ रहा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान जी का इस्तीफा छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष की एक महत्वपूर्ण जीत है। यह उन लाखों विद्यार्थियों की आवाज़ की जीत है, जिन्होंने अन्याय के सामने झुकने से इनकार किया।
लेकिन हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। जब तक शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
इस संघर्ष से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं, युवाओं और साथियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ।
दलित मजदूर की भयावह हत्या! 💔😡
यूपी के फर्रुखाबाद में दलित मजदूर सोनू गांव के एक व्यक्ति के यहां रुका हुआ था। तभी सौरभ अपने गुंडों के साथ वहां आया और लाठी-डंडों से उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
आज, एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस की नाकामी देखिए, अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वहीं, पीड़ित परिवार ने अपने घर का एक चिराग खो दिया।
BJP राज में हर रोज जातिगत हत्याएं हो रही हैं। सरकार दलितों के साथ हो रहे अत्याचारों पर मूक-बधिर बनी हुई है। हिंदू संगठनों के लिए दलित अछूत हैं। वे भला अछूतों के लिए आवाज क्यों उठाएंगे? समाज के अधिकांश नेता छोटे-छोटे पदों और तुष्टिकरण के लालच में गूंगे बने हुए हैं। उन्हें समाज की कोई चिंता नहीं है। विपक्ष तो वैसे भी दलितों को मूर्ख समझता है। उन्हें पता है कि दलितों के न्याय की लड़ाई लड़ने की कोई ज़रूरत नहीं है। चुनाव के दौरान बाबासाहेब और संविधान के जयकारे लगा देंगे। संविधान का नाम सुनकर तो दलित वैसे ही नाचने लगेंगे। देश में प्रतिदिन घट रही घटनाएं मन को झकझोर देने वाली हैं।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी,
पटरी दुकानदारों और साप्ताहिक बाजार से जुड़े मेहनतकश लोगों की रोज़ी-रोटी पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। नगर निकाय बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के दुकानों को उजाड़ रहे हैं, जिससे लाखों परिवारों के सामने भुखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
छोटे दुकानदारों को हटाकर उनकी जगह बड़ी कंपनियों और ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह गरीब, मजदूर और स्वरोज़गार करने वाले वर्ग के साथ सीधा अन्याय है। स्ट्रीट वेंडर्स (संरक्षण एवं विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों को दरकिनार कर दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।
हम स्पष्ट करते हैं कि यह लड़ाई किसी एक शहर या जिले तक सीमित नहीं है। यदि यह उत्पीड़न नहीं रुका, तो आने वाले दिनों में व्यापक जन-आंदोलन किया जाएगा।
आपकी @UPGovt से मांगें—स्ट्रीट वेंडर्स कानून का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए,छोटे दुकानदारों की रोज़ी-रोटी की संवैधानिक गारंटी दी जाए।
रोज़गार पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जीविका बचाने की यह लड़ाई हर गली और हर शहर में लड़ी जाएगी।
@CMOfficeUP
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार की प्रदेश भर में फैलती ड्रोन उड़ने की अफवाहों और चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकामी अब जानलेवा हो चुकी है।
जिला रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी से मिलने जा रहे फतेहपुर निवासी हरिओम बाल्मीकि की जिस निर्ममता और बर्बरता से भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, उसे बताने के लिए शब्द नहीं हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश की सरकार और प्रशासन की नाकामी, संवेदनहीनता और जातिवादी मानसिकता का भयावह उदाहरण है।
मेरा सवाल है मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से — कब तक निर्दोष नागरिक सड़कों पर भीड़ की हिंसा में मारे जाते रहेंगे?
कल मेरी पीड़ित शोकाकुल परिवार से बात हुई — उन्होंने सिर्फ एक ही बात कही, “हमें न्याय चाहिए।”
@UPGovt से हमारी माँगें हैं —
1. हरिओम बाल्मीकि के सभी हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।
2. मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवज़ा और सरकारी नौकरी दी जाए।
@CMOfficeUP
लद्दाख की जनता की आवाज़ पर्यावरणवादी, सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जेल में डालना लोकतंत्र पर हमला और सरकार की विफलता है। ये कायरता पूर्ण कदम साबित करता है मोदी सरकार तानाशाह और निरंकुश हो चुकी है।
अपनी ज़मीन, रोज़गार और पहचान की लड़ाई लड़ना कब से देशद्रोह हो गया?
@azadsamajparty सोनम वांगचुक व लद्दाख की जनता व उनकी मांगों के साथ खड़ी है। अब लद्दाख की लड़ाई देश की लड़ाई है!
#FreeSonamWangchuk
हरियाणा के जिला गुरुग्राम के गाँव खांडसा में भाई राजेश वाल्मीकि की बेटी की शादी के मंगल अवसर पर जातिवादी मानसिकता ग्रस्त गुंडे ने शादी के टेंट में आग लगा दी, और दोबारा टेंट लगाने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी और घिनौनी जातिसूचक गालियाँ दी। केवल एक अपराध नहीं — यह बहुजन समाज के आत्मसम्मान पर हमला है।
यह उस जातीय आतंक का हिस्सा है जो देश में दलितों को दोयम दर्जे में धकेले रखने की सुनियोजित कोशिश है।यह उस नफरत का भी हिस्सा है जिसे भाजपा सत्ता के ज़रिए समाज में फैला रही है।
हम @mygovharyana से मांग करते हैं कि:
दोषी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
घटना में SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम और BNS की सख्त धाराएँ लगाई जाएँ।
पीड़ित परिवार को सरकारी सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए।
प्रशासन और सरकार इस मामले में खुलेआम जवाबदेही ले।
@cmohry@NayabSainiBJP
ब्राह्मण के कारण बुद्ध की धरती भारत में आज बुद्ध के अस्तित्व खतरे में है।
कितने लोग बचाना चाहते है बुद्ध के विरासत को अपनी उस्थिति दर्ज करें।
रिट्वीट करे जो बुद्ध के साथ है।।।
नमोः बुद्धाय 💥
नए शोध अध्ययन में पता चला है मौर्य काल और नंद वंश के समय आर्य नही थे. फिर तथागत बुद्ध के समय आर्यों के होने का सवाल कैसे उठता है.
हम अक्सर सुनते पढ़ते आ रहे हैं बुद्ध ने ब्राह्मणों का और उनकी परंपरा का विरोध किया. यह गलत इतिहास है.
विज्ञान की तरह इतिहास में भी नए शोध होते रहता है. नई जानकारी बताती है तथागत बुद्ध के समय ब्राह्मण नही थे. बुद्ध का जन्म बौद्घ सभ्यता में हुआ था.
डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है : जहाँ यज्ञ होगा, वहीं बलि- प्रथा होगी, जरूरी नहीं है.
बाली प्रथा : केल्ट, स्लाविक और जर्मैनिक लोगों में थी. क्या ये सभी लोग यज्ञ कर रहे थे. बलि की परंपरा मेसोपोटामिया, फोनीशिया, अफ्रीका में थी. क्या ये सभी देश यज्ञ कर रहे थे.
भारत के अनेक आदिम समाज में, ट्राइब्स में, यहां तक कि सिंधु घाटी की सभ्यता के सीलों पर बलि का दृश्यांकन है. क्या ये सभी यज्ञ कर रहे थे ?
बुद्ध ने बौद्ध सभ्यता में बलि प्रथा का विरोध किया. जीव हिंसा का विरोध किया, इसका यह बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि वे वैदिक यज्ञ या ब्राह्मणों का विरोध कर रहे थे.
ये अग्नि - होम वाला वैदिक यज्ञ, जिसे अवेस्ता में यश्न कहा गया है, बुद्ध के बाद भारत में आया है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में पिछले दो दिनों में दलित समाज के व्यक्ति की दूसरी नृशंस हत्या ने एक बार फिर डबल इंजन सरकार के दलित विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया है। यह सरकार न केवल दलितों की सुरक्षा देने में विफल रही है, बल्कि अपराधियों को खुली छूट देकर अत्याचार को बढ़ावा दे रही है।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के सरियावा गांव में 60 वर्षीय दलित ध्रुव कुमार की लोहे की रॉड व लाठी से पीट-पीट कर की गई निर्मम हत्या कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि जातिवादी मानसिकता और प्रशासनिक निष्क्रियता का प्रत्यक्ष प्रमाण है। प्रदेश में दलितों के लिए न्याय पाना कठिन ही नहीं, बल्कि असंभव होता जा रहा है। जब दलितों की हत्या हो रही है, तब सरकार और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं।
हम @UPGovt जी से मांग करते हैं:
1. हत्या के दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम दंड दिया जाए।
2. पीड़ित परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाए।
3. दलितों पर हो रहे अत्याचार की निगरानी के लिए एक स्वतंत्र न्यायिक आयोग का गठन किया जाए।
न्याय की लड़ाई में हम चुप नहीं बैठेंगे!
@CMOfficeUP@myogiadityanath