कभी पी डी ए। कभी अगडे कभी अल्प संख्यक पता नही क्या क्या। विपक्ष का कोई विजन नही कोई लाईन नही। बस एक ही एजेंडा मोदी को हराना है। सत्ता प्राप्त कर मजे करने है देश जाए भाड में। जनता रोए पैदा करने वाले भगवान, को।समाज को तोड़ो उल्लु बनायो और अपना भविष्य उज्जवल करो यह है एजंडा।
@AnujShukla00009 कैसे घसीटोगे। लोगो ने चुना है जब तक जनता चाहेगी वह गद्दी पर रहेगे। गांधी जी के खून की लाज रखो। धीरज मत खोयो। यदि तुमने ऐनी हायु घसीट भी लिया (जो कि होने वाला नही) तो भी तुम्हे कोई नही पूछेगा।
2 ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र चार वर्ण कहे गये।समाज में भी कार्य विभाजन इसी तरह है
कंहा है जाति। क्या आप दिमाग से दिल का काम लोगे नही कौन छोटा याबडा
समाज में सारे वर्ण जरूरी है। जो जिस काम के योग्य है या योग्यता विकसित करता है उसका वही वर्ण है
चारो वर्ण के बिना समाज नही
वर्ण व्यवस्था पर बोलने वाले जरा अपनी bodiको ध्यान से देखे
दिमाग सोचता है पूरे शरीर पर कंट्रोल करताहै
छाती फेफड़े दिल रक्षा करते है एक भी काम न करे इंसान मर जाता है
पेट खाना पचाकर खून बनाकर शरीर को जिन्दा रखता है
पैर इन सब को लेकर चलते है उनकी सेवा करते है
आसान करके कहा1/2
@Vysaakind7 सारे देश में हरेक गरीब को अनाज मुफ्त मिलता है। फिर यह सवाल कैसे पैदा हुआ कि भूखे बच्चो को खाना चाहिए। मां बाप पका कर खिला भी नही सकते क्या? स्कूल में मिड डे मील मिलता है। आंगनवाड़ी तक में बच्चो को पौष्टिक आहार सरकार भेजती है। इसलिए फालतु का प्रोपेगेंडा बन्द कीजिए।
Just received a phone call from #Sania_Zehra, popularly known as the B-Queen of Kashmir. I immediately spoke to the Deputy Commissioner, Pulwama, regarding her concern and requested necessary intervention. I am hopeful that the matter will be resolved soon.
एक बार अकबर एक ब्राह्मण को दयनीय हालत में जब भिक्षाटन करते देखा तो बीरबल की ओर व्यंग्य कसकर बोला - 'बीरबल! ये हैं तुम्हारे ब्राह्मण! जिन्हें ब्रह्म देवता के रुप में जाना जाता है। ये तो भिखारी है'।
बीरबल ने उस समय तो कुछ नहीं कहा। लेकिन जब अकबर महल में चला गया तो
बीरबल वापिस आये और ब्राह्मण से पूछा कि वह भिक्षाटन क्यों करता है' ?
ब्राह्मण ने कहा - 'मेरे पास धन, आभूषण, भूमि कुछ नहीं है और मैं ज्यादा शिक्षित भी नहीं हूँ। इसलिए परिवार के पोषण हेतू भिक्षाटन मेरी मजबूरी है'।
बीरबल ने पूछा - 'भिक्षाटन से दिन में कितना प्राप्त हो जाता है'?
ब्राह्मण ने जवाब दिया - 'छह से आठ अशर्फियाँ।'
बीरबल ने कहा - 'आपको यदि कुछ काम मिले तो क्या आप भिक्षा मांगना छोड़ देंगे ?'
ब्राह्मण ने पूछा - 'मुझे क्या करना होगा ?'
बीरबल ने कहा - 'आपको ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करके प्रतिदिन 101 माला गायत्री मन्त्र का जाप करना होगा और इसके लिए आपको प्रतिदिन भेंटस्वरुप 10 अशर्फियाँ प्राप्त होंगी।'
बीरबल का प्रस्ताव ब्राह्मण ने स्वीकार कर लिया। अगले दिन से ब्राह्मण ने भिक्षाटन करना बन्द कर दिया और बड़ी श्रद्धा भाव से गायत्री मन्त्र जाप करना प्रारम्भ कर दिया और शाम को 10 अशर्फियाँ भेंटस्वरुप लेकर अपने घर लौट आता। ब्राह्मण की सच्ची श्रद्धा व लग्न देखकर कुछ दिनों बाद बीरबल ने गायत्री मन्त्र जाप की संख्या और अशर्फियों की संख्या दोनों ही बढ़ा दी। गायत्री मन्त्र की शक्ति के प्रभाव से ब्राह्मण को भूख, प्यास व शारीरिक व्याधि की तनिक भी चिन्ता नहीं रही। गायत्री मन्त्र जाप के कारण उसके चेहरे पर तेज झलकने लगा। लोगों का ध्यान ब्राह्मण की ओर आकर्षित होने लगा। दर्शनाभिलाषी उनके दर्शन कर मिठाई, फल, पैसे, कपड़े चढाने लगे। अब उसे बीरबल से प्राप्त होने वाली अशर्फियों की भी आवश्यकता नहीं रही। यहाँ तक कि अब तो ब्राह्मण को श्रद्धा पूर्वक चढ़ाई गई वस्तुओं का भी कोई आकर्षण नहीं रहा। बस वह सदैव मन से गायत्री जाप में लीन रहने लगा।
ब्राह्मण सन्त के नित्य गायत्री जप की खबर चारों ओर फैलने लगी। दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन करने आने लगे। भक्तों ने ब्राह्मण की तपस्थली में मन्दिर व आश्रम का निर्माण करा दिया। ब्राह्मण के तप की प्रसिद्धि की खबर अकबर को भी मिली। बादशाह ने भी दर्शन हेतू जाने का फैंसला लिया और वह शाही तोहफे लेकर राजसी ठाठबाट में बीरबल के साथ सन्त से मिलने चल पड़ा। वहाँ पहुँचकर शाही भेंटे अर्पण कर ब्राह्मण को प्रणाम किया। ऐसे तेजोमय सन्त के दर्शनों से हर्षित हृदय सहित बादशाह बीरबल के साथ बाहर आ गए।
तब बीरबल ने पूछा - 'क्या आप इस सन्त को जानतें हैं ?'
अकबर ने कहा - 'नहीं, बीरबल मैं तो इससे आज पहली बार मिला हूँ।'
फिर बीरबल ने कहा - 'महाराज ! आप इसे अच्छी तरह से जानते हो। यह वही भिखारी ब्राह्मण है, जिस पर आपने व्यंग्य कसकर एक दिन कहा था - 'ये हैं तुम्हारे ब्राह्मण ! जिन्हें ब्रह्म देवता कहा जाता है ?'
आज आप स्वयं उसी ब्राह्मण के पैरों में शीश नवा कर आए हैं। अकबर के आश्चर्य की सीमा नहीं रही। बीरबल से पूछा - 'लेकिन यह इतना बड़ा बदलाव कैसे हुआ ?'
बीरबल ने कहा - 'महाराज ! वह मूल रुप में ब्राह्मण ही है। परिस्थितिवश वह अपने धर्म की सच्चाई व शक्तियों से दूर था। धर्म के एक गायत्री मन्त्र ने ब्राह्मण को साक्षात् 'ब्रह्म' बना दिया और वह कैसे बादशाह को चरणों में गिरने के लिए विवश कर दिया। यही ब्राह्मण आधीन मन्त्रों का प्रभाव है। यह नियम सभी ब्राह्मणों पर सामान रुप से लागू होता है। क्योंकि ब्राह्मण आसन और तप से दूर रहकर जी रहे हैं, इसीलिए पीड़ित हैं।'
वर्तमान में आवश्यकता है कि सभी ब्राह्मण पुनः अपने कर्म से जुड़ें, अपने संस्कारों को जानें और मानें। मूल ब्रह्मरुप में जो विलीन होने की क्षमता रखता है वही ब्राह्मण है। यदि ब्राह्मण अपने कर्मपथ पर दृढ़ता से चले तो देव शक्तियाँ उसके साथ चल पड़ती हैं। इसलिए अपनी पहचान के साथ सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, वह पर्याप्त है और जिसका मन मस्त है उसके पास समस्त है।
जय श्री परशुराम🙏🚩
जय महाकाल💐
- #सरदार_पटेलजी की जब मृत्यु हुई तो एक घंटे बाद तत्कालीन-प्रधानमंत्री जवाहरलाल-नेहरू ने एक घोषणा की।
- घोषणा के तुरन्त बाद उसी दिन एक आदेश जारी किया गया, उस आदेश के दो बिन्दु थे। पहला यह था, की सरदार-पटेल को दी गयी सरकारी-कार उसी वक्त वापिस लिया जाय और दूसरा बिन्दु था की गृह मंत्रालय के वे सचिव/अधिकारी जो सरदार-पटेल के अन्तिम संस्कार में बम्बई जाना चाहते हैं, वो अपने खर्चे पर जायें।
लेकिन तत्कालीन गृह सचिव वी.पी मेनन ने प्रधानमंत्री नेहरु के इस पत्र का जिक्र ही अपनी अकस्मात बुलाई बैठक में नहीं किया और सभी अधिकारियों को बिना बताये अपने खर्चे पर बम्बई भेज दिया।
उसके बाद नेहरु ने कैबिनेट की तरफ से तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद को सलाह भेजवाया की वे सरदार-पटेल के अंतिम-संस्कार में भाग न लें। लेकिन राजेंद्र-प्रसाद ने कैबिनेट की सलाह को दरकिनार करते हुए अंतिम-संस्कार में जाने का निर्णय लिया। लेकिन जब यह बात नेहरु को पता चली तो उन्होंने वहां पर सी. राजगोपालाचारी को भी भेज दिया और सरकारी स्मारक पत्र पढने के लिये राष्ट्रपति के बजाय उनको पत्र सौप दिया।
इसके बाद कांग्रेस के अन्दर यह मांग उठी की इतने बङे नेता के याद में सरकार को कुछ करना चाहिए और उनका 'स्मारक' बनना चाहिए तो नेहरु ने पहले तो विरोध किया फिर बाद में कुछ करने की हामी भरी।
कुछ दिनों बाद नेहरु ने कहा की सरदार-पटेल किसानों के नेता थे, इसलिये सरदार-पटेल जैसे महान और दिग्गज नेता के नाम पर हम गावों में कुआँ खोदेंगे। यह योजना कब शुरु हुई और कब बन्द हो गयी किसी को पता भी नहीं चल पाया।
उसके बाद कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव में नेहरु के खिलाफ सरदार-पटेल के नाम को रखने वाले पुराने और दिग्गज कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम दास टंडन को पार्टी से बाहर कर दिया।
ये सब बाते बरबस ही याद दिलानी पङती हैं जब कांग्रेसियों को सरदार-पटेल का नाम जपते देखता हूं.. "कांग्रेस ईस्ट इंडिया कंपनी" जो के हिंदी और हिन्दू-संस्कृति को समाप्त करने का काम ७० वर्षों से गुपचुप तरीके से कर रही है।
मैं सुंदरकांड पढ़ते हुए
25 वें दोहे पर थोड़ा रुक गया । तुलसीदास ने सुन्दरकांड में,
जब हनुमानजी ने लंका मे आग लगाई थी,
उस प्रसंग पर लिखा है -
हरि प्रेरित तेहि अवसर, चले मरुत उनचास।
अट्टहास करि गर्जा कपि, बढ़ि लाग अकास।।25।।
अर्थात :
जब हनुमानजी ने लंका में आग लगाई तो
भगवान की प्रेरणा से उन्चासों पवन चलने लगे।
हनुमान जी अट्टहास करके गर्जे
और आकार बढ़ाकर आकाश से जा लगे।
मैंने सोचा कि,
इन उन्चास मरुत का क्या अर्थ है ?
यह तुलसीदास जी ने भी नहीं लिखा।
फिर मैंने सुंदरकांड पूरा करने के बाद
समय निकालकर 49 प्रकार की वायु
के बारे में जानकारी खोजी
और अध्ययन करने पर
सनातन धर्म पर अत्यंत गर्व हुआ।
तुलसीदासजी के वायु ज्ञान पर सुखद आश्चर्य हुआ,
जिससे शायद आधुनिक मौसम विज्ञान भी अनभिज्ञ है ।
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि,
वेदों में वायु की 7 शाखाओं के बारे में
विस्तार से वर्णन मिलता है।
अधिकतर लोग यही समझते हैं कि,
वायु तो एक ही प्रकार की होती है,
लेकिन उसका रूप बदलता रहता है,
जैसे कि ठंडी वायु, गर्म वायु और समान वायु
लेकिन ऐसा नहीं है।
दरअसल,
जल के भीतर जो वायु है
उसका वेद-पुराणों में अलग नाम दिया गया है
और आकाश में स्थित जो वायु है
उसका नाम अलग है।
अंतरिक्ष में जो वायु है
उसका नाम अलग और
पाताल में स्थित वायु का नाम अलग है।
नाम अलग होने का मतलब यह कि,
उसका गुण और व्यवहार भी अलग ही होता है।
इस तरह वेदों में
7 प्रकार की वायु का वर्णन मिलता है।
ये 7 प्रकार हैं-
1.प्रवह, 2.आवह, 3.उद्वह, 4.संवह,
5.विवह, 6.परिवह और 7.परावह।
1.प्रवह :
पृथ्वी को लांघकर मेघमंडलपर्यंत जो वायु स्थित है,
उसका नाम प्रवह है।
इस प्रवह के भी प्रकार हैं।
यह वायु अत्यंत शक्तिमान है
और वही बादलों को इधर-उधर उड़ाकर ले जाती है।
धूप तथा गर्मी से उत्पन्न होने वाले मेघों को
यह प्रवह वायु ही समुद्र जल से परिपूर्ण करती है
जिससे ये मेघ काली घटा के रूप में परिणत हो जाते हैं
और अतिशय वर्षा करने वाले होते हैं।
2. आवह :
आवह सूर्यमंडल में बंधी हुई है।
उसी के द्वारा ध्रुव से आबद्ध होकर
सूर्यमंडल घुमाया जाता है।
3. उद्वह :
वायु की तीसरी शाखा का नाम उद्वह है,
जो चन्द्रलोक में प्रतिष्ठित है।
इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध होकर
यह चन्द्र मंडल घुमाया जाता है।
4. संवह :
वायु की चौथी शाखा का नाम संवह है,
जो नक्षत्र मंडल में स्थित है।
उसी से ध्रुव से आबद्ध होकर
संपूर्ण नक्षत्र मंडल घूमता रहता है।
5. विवह :
पांचवीं शाखा का नाम विवह है
और यह ग्रह मंडल में स्थित है।
उसके ही द्वारा यह ग्रह चक्र
ध्रुव से संबद्ध होकर घूमता रहता है।
6. परिवह :
वायु की छठी शाखा का नाम परिवह है,
जो सप्तर्षिमंडल में स्थित है।
इसी के द्वारा ध्रुव से संबद्ध हो
सप्तर्षि आकाश में भ्रमण करते हैं।
7. परावह :
वायु के सातवें स्कंध का नाम परावह है,
जो ध्रुव में आबद्ध है।
इसी के द्वारा ध्रुव चक्र तथा
अन्यान्य मंडल एक स्थान पर स्थापित रहते हैं।
इन सातो वायु के सात सात गण हैं
जो निम्न जगह में विचरण करते हैं
ब्रह्मलोक,
इंद्रलोक,
अंतरिक्ष,
भूलोक की पूर्व दिशा,
भूलोक की पश्चिम दिशा,
भूलोक की उत्तर दिशा और
भूलोक कि दक्षिण दिशा।
इस तरह
7 x 7 = 49
कुल 49 मरुत हो जाते हैं
जो देव रूप में विचरण करते रहते हैं।
है ना अद्भुत ज्ञान।
हम अक्सर
रामायण, भगवद् गीता पढ़ तो लेते हैं
परंतु उनमें लिखी छोटी-छोटी बातों का
गहन अध्ययन करने पर
अनेक गूढ़ एवं ज्ञानवर्धक बातें ज्ञात होती हैं !
Courtesy snehlata fb post enjoy and feel blessed
अरविंद केजरीवाल - 1 बेटा, 1 बेटी
प्रकाश राज - 2 बेटियां, 1 बेटा
सुप्रिया सुळे - 1 बेटा, 1 बेटी
विशाल ददलानी - कोई बच्चा नही
पवन खेडा - कोई बच्चा नही
अरुंधति रॉय - कोई बच्चा नही
शबाना आजमी - सौतेला बेटा और बेटी
प्रियंका गांधी - 1 बेटा, 1 बेटी
रेणुका चौधरी - 2 बेटियां
आरफा खानम शेरवानी - 2 बेटियां
रवीश कुमार - 2 बेटियां
ममता बनर्जी - शादी नही की
सोनम वांगचुक - कोई बच्चा नही
संजय सिंह - 1 बेटा, 1 बेटी
कपिल सिब्बल - 2 बेटे
नसीरुद्दीन शाह - 2 बेटे, 1 बेटी
राकेश टिकैत - 1 बेटा, 2 बेटियां
कमल हासन - 2 बेटियां
जीनत अमान - 2 बेटे
अनुराग कश्यप - 1 लडकी
ऊपर बताए गए लोगों के #बच्चे CJP मूवमेंट में शामिल नहीं है... लेकिन देश के आम लोगों के बच्चे #सडकों पर उतरते है... कानून तोडते है... केस करते है... अपनी #जिंदगियां बर्बाद करते है...
#जागरूक बनें, समझदार बनें, देश के जिम्मेदार नागरिक बनें, सोच-समझकर फैसले लें...
कुछ #पॉलिटिकल लीडर्स, एक्टर्स, जर्नलिस्ट्स और सोशल सेक्टर के लोगों के परिवारों के बच्चों के बारे में जानकारी देकर एक सवाल उठाया जा रहा है।
लेकिन, किसके बच्चे किसी #मूवमेंट में शामिल हैं या नहीं, इससे भी ज्यादा जरूरी सवाल है हमारे बच्चों का भविष्य, उनकी पढाई, करियर और सुरक्षा...
#देश में आम परिवारों के युवा अक्सर मूवमेंट में हिस्सा लेते हैं... कई बार उन पर #क्राइम फाइल हो जाती हैं, लीगल प्रॉब्लम खडी हो जाती हैं और उनकी पढाई और #भविष्य पर असर पड सकता है।
इसलिए, किसी भी #मूवमेंट में हिस्सा लेने से पहले खुद से कुछ सवाल पूछें......
🔹 क्या आपको उस #मुद्दे के बारे में पूरी जानकारी है जिसके लिए आप सडकों पर उतर रहे हैं?
🔹 आपके कामों के कानूनी नतीजे क्या हो सकते हैं?
🔹 हमारे फैसले का हमारे परिवार और भविष्य पर क्या असर पडेगा?
🔹 क्या हम इमोशन में फैसले ले रहे हैं या सोच-समझकर?
डेमोक्रेसी में, विरोध करने और अपनी राय बताने का अधिकार जरूरी है; लेकिन कानून का सम्मान, शांतिपूर्ण तरीके से और अपनी जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है...
अपने बच्चों को सिर्फ किसी के विचारों का फॉलोअर न बनाएं; उन्हें आजाद सोचने वाला, सच जांचने वाला और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाएं...
🇮🇳 देश के हितों की रक्षा करें, डेमोक्रेसी का सम्मान करें और अपने अच्छे भविष्य का ध्यान रखें! 🇮🇳
अमित शाह जी ने नक्सल तो समाप्त कर दिए लेकिन जो बडे गर्व से कह रहे है हम दिमागी नक्सल है। उनका क्या करोगे। क्योकि कोई भी विचार पहले दिमाग में पैदा होता है फिर कर्म में क्रियान्वित होता है।
@Mastram_Kondke@epanchjanya@PiyushGoyal@PMOIndia विरोध के लिए विरोध ठीक नही। कभी देश पर और देश की बात करने वाले पर भी गर्व करना चाहिए। नकारात्मक विचार दूसरे का कुछ नही बिगाडते। ये जंहा से generate होते है सबसे पहले वंही सत्यानाश करते है। बाकी मन आपका जीवन आपका जो चाहे सोचो।
@sureshkapse बस करो अपनी अक्ल का दीवाला मत निकालो। खुद को पहचानो और आगे बढो। वरन जिन्दगी भर भ्रम में रहोगे। तुम बहुत कुछ हो। आंखे खोल कर देखोगे तो तुम्हे अपनी कैपैस्टी दिखेगी।
हम जानते है मोदी जी से पहले अपने को हिन्दु कहना मतलव अपने को बैकवर्ड बताना होता था। त्योहार के बाद लोग घर से निकलते समय तिलक पोछ देते थे लेकिन आज तिलक एक फैशन की तरह है।
@Avinasjain मोदी जी ईमानदार विकास पुरुष है ।
जब तक मोदी जी और भाजपा है तब तक हिन्दू ,हिंदुत्व ,मंदिर, हमारी संस्कृति और देश सुरक्षित रहेगा ।
सभी राष्ट्र भक्तों से ये ही उम्मीद कि सभी भाजपा को ही वोट दें ।