आज मैं जींद से हांसी रोड पर थी।
राजथल गाँव से आगे बढ़ी तो सड़क किनारे अमरूद बेच रही महिलाओं को देखकर गाड़ी रुकवाई। सोचा कुछ अमरूद ले लूँ। गाड़ी खेत के रास्ते पर साइड में लगा दी।
जब तक मेरे सहयोगी अमरूद ले रहे थे, मैं सड़क से खेतों की ओर बने एक शानदार मकान को देख रही थी। सच कहूँ तो मन ही मन बहुत खुश थी कि किसी ने खेतों के बीच कितना सुंदर घर बनाया है पक्की ईंटों का रास्ता, चारों तरफ़ हरियाली और अच्छे-अच्छे पेड़।
इतने में पीछे से आवाज़ आई – अनीता बेबे!
मैंने मुड़कर देखा और मुस्कुराकर बोली – जी भाई।
भाई जी पास आए और बोले – अनीता बेबे, आप यहाँ, मैंने कहा जी भाई, जानते हो मुझे?
आपको तो पूरी दुनिया जानती है बेबे, हम तो ठहरे आपके घर के भाई।
उनके आग्रह पर मैं उनके घर चली गई।
घर पहुँचकर मन और भी प्रसन्न हो गया। दादी जी से आशीर्वाद लिया, विवेक और विशाल दोनों भाइयों, ताऊ-ताई, भाभी और बच्चों से मिलकर बहुत आत्मीयता का अनुभव हुआ।
सबसे बड़ी खुशी यह देखकर हुई कि परिवार प्रकृति प्रेमी है। घर के चारों ओर ढेरों पेड़, पीछे पशुओं की व्यवस्था और ऑर्गेनिक सब्ज़ियाँ देखकर मन खिल उठा।
गाँव की सादगी, अपनों का अपनापन और प्रकृति का साथ… यही तो असली खुशी है। 🌿❤️
बड़ा मन ख़ुश हुआ, जल्द ही फिर आऊँगी भाई जी 👏😊❤️
#anita #anitakundu #post #family #brother #environment #love #organic
आज हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में अनेक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
इस अवसर पर शासन व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार, और जनसेवा की दिशा में उपयोगी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। संवाद के दौरान सभी प्रतिभागियों की सहभागिता और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय रही।
ऐसे संवाद हमें नई ऊर्जा और दृष्टिकोण प्रदान करते हैं, जिससे हम बेहतर प्रशासन की दिशा में अग्रसर हो सकें।
#HIPA #PublicAdministration #Governance #Samvaad #Haryana @cmohry
योग साधक और काशी निवासी शिवानंद बाबा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। योग के जरिए समाज की सेवा के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।
शिवानंद बाबा का शिवलोक प्रयाण हम सब काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले करोड़ों लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं इस दुःख की घड़ी में उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।
@mlkhattar@IamAnitaKundu दुनियां के सबसे ऊँचे शिखर माउंट एवरेस्ट पर तीन बार तिरंगा लहराने वाली, नेशनल अवार्डी, नेपाल और चीन दोनों ही रास्तों से इस शिखर को छूने वाली भारत की बहादुर बेटी को उनके नए मिशन की हार्दिक बधाई 🎉
वीरभूमि हरियाणा के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश के मेहनतकश किसान, राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित जवान और ऊर्जावान खिलाड़ी देश की विकास यात्रा को गति देने, सुरक्षित बनाने और वैश्विक मंचों पर गौरव दिलाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते एक दशक से हरियाणा विकास और उन्नति के पथ पर जिस तरह आगे बढ़ रहा है, यह समृद्धि यात्रा निरंतर जारी रहे, यह कामना करता हूँ।
धान के खेत में किसान ने आग लगा दी, न्यू कह सै प्रदूषण बढ़गा।
जुर्माना लगाया,,,, चलो रोक दो आच्छी बात सै।
अरे यो पूरी रात तक पटाखे जलाए जा रे, हवा प्रदूषण के साथ-२ ध्वनि प्रदूषण भी कितना होया इसपे सोचा भला! क्यों ना पाबन्दी लगाई पटाखा फ़ेक्ट्री पे 😡😡
@cmohry@NayabSainiBJP
Neeraj Chopra is excellence personified! Time and again he’s shown his brilliance. India is elated that he comes back with yet another Olympic success. Congratulations to him on winning the Silver. He will continue to motivate countless upcoming athletes to pursue their dreams and make our nation proud.
@Neeraj_chopra1
लगातार दो ओलम्पिक में भारत को मेडल दिलवाने वाले हमारे देश के इस होनहार खिलाड़ी भाई नीरज चौपड़ा को हार्दिक बधाई। पूरे भारत देश को आपके ऊपर गर्व है।
@Neeraj_chopra1@Olympics
कृपा यातायात के नियमों का पालन करें, ख़ुद भी सुरक्षित रहें औरों को भी बचाएँ।
बिना हेलमेट के दुपहियाँ वाहन, और बिना सीट बैल्ट के गाड़ी ना चलाएँ।
अपने व्हीकल की स्पीड रखा करो कम और यातायात के नियमों को भी अपनाएँ 🙏
@police_haryana@DGPHaryana@ANI@BBCHindi@cmohry
17 मई 2023 को दुनियाँ के पाँचवे सबसे ऊँचे शिखर “माउंट_मक़ालू” पर देश का तिरंगा लहराया का सौभाग्य मिला था 🙏😊🇮🇳
यादें :-
एक जंग और जीत ली देश की बहादुर बेटी, विश्व विख्यात पर्वतारोही अनीता कुण्डू ने। लहरा दिया 8481 मीटर ऊँचे पर्वत शिखर माउंट मक़ालू पर तिरंगा। साहसिक खेल में देश के नाम की एक बड़ी उपलब्धि। हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाले पल। हिन्द की बेटी तेरी बहादुरी को सलाम! म्हारी छोरी छोरा तै कम कोन्या..✌️🇮🇳
#anita #anitakundu #top #summit #mountmakalu #nepal #8481
@bbchindi
रात के 10:00 बजे का समय, हिसार ज़िले का जेवरा (बरवाला) गाँव।
मेरे जैसी साधारण गाँव में जन्मी ग़रीब मज़दूर किसान विधवा माँ की बेटी के प्रति सभी ग्रामवासियों का ये अपार स्नेह, आशीर्वाद भाव विभोर कर गया मुझे। मेरे सभी मामा-मामी, नाना-नानी, भाई-बहनों ने अपनी भानजी को सिर आँखों पर बैठा लिया।
मेरा हौसला बढ़ा के मेरे कदमों में ताक़त भरने का काम किया। सभी का दिल से धन्यवाद, प्रणाम 😊❤️🙏
@AHindinews@BBCHindi@DainikBhaskar@JagranNews@NavbharatTimes
कृपा यातायात के नियमों का पालन करें, ख़ुद भी सुरक्षित रहें औरों को भी बचाएँ।
बिना हेलमेट के दुपहियाँ वाहन, और बिना सीट बैल्ट के गाड़ी ना चलाएँ।
अपने व्हीकल की स्पीड रखा करो कम और यातायात के नियमों को भी अपनाएँ 🙏
@police_haryana@DGPHaryana@ANI@BBCHindi@cmohry
अधिक व्यस्त होने की वजह से प्रैक्टिस करने को समय ही नहीं मिल रहा था, घर आ रही थी तो साथ वालों को बोला भाई प्लीज़ मुझे गाड़ी से उतारो,
फिर 3-4 किलोमीटर की दौड़ लगाई, तब से जाके थोड़ी शांति मिली।
भूखी रह सकती हूँ, पर बिना कसरत के रहना दुखी कर देता है। 😊🙏
#healthiswealth