Have some fun 😊
पापा ने कहा "आज ज़रा जल्दी उठ जाना।"
मैंने पाँच अलार्म लगा दिए।
सुबह जब आँख खुली, तो पाँचों अलार्म मुझसे हार मान चुके थे ��र पापा चाय पीकर अख़बार भी पढ़ चुके थे। 😂
#अशोक_मसरूफ़
.....
कहां गई वो पत्रकारिता,
जो सच्चाई लिखती थी?
पीड़ित जन के मन से निकली।
हाय-दुहाई लिखती थी?
पत्रकारिता में पैसों का।
वंदन राग समाया है।
इस पवित्र पेशे को हमने ,
कोठे पर बैठाया है।
नेताओं से पैसा पाकर,
पत्रकार बिक जाता है।
काले को सफेद रनवे पर।
बार- बार दौड़ाता है।
भारतीय होकर भारत की,
बिल्कुल भी परवाह नहीं।
अव्वल दर्जे की बेशर्मी।
जिसकी कोई थाह नहीं।
कहां तिलक का गया 'मराठा,?
कहां 'युगांतर ,सोया है?
'अल हिलाल, जन्नत में बैठा,
फूट- फूट कर रोया है ।
महाराष्ट्र का 'काल, बंग के,
'संध्या, की तहरीर कहां?
और 'केसरी, 'कामरेड, के,
ख्वाबों की तासीर कहां?
'अनहैप्पी इंडिया, लाल की,
कब हैप्पी हो पाएगी ?
"हरिश्चंद्र,, की कलम कहां तक?
देश-दुर्दशा(भारत दुर्दशा) गाएगी?
"प्रदीप,,😰🙏
@RameshYadavOffl बिल्कुल सही कहा, ज़िंदगी हर अनुभव के साथ कुछ नया सिखाती है। कुछ सबक खोने से मिलते हैं, तो कुछ पाने से, और यही अनुभव हमें पहले से बेहतर इंसान बनाते हैं।