शंकरी भील के बेटे ने किया वीडियो जारी
मुझे मेरे मम्मी पापा चाहिए और विधायक ने मेरे मम्मी पापा को अगुआ कर रखा हैं आप सभी धरने मैं पहुँचे
क्या इस देश में लोकतंत्र ज़िंदा है ?
@PoliceRajasthan@BJP4Rajasthan@madanrrathore
सत्ता में बैठे नेता लगातार सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रहे हैं। पंचायती राज चुनावों में प्रदेश की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से सत्ता पक्ष को जवाब दिया, लेकिन इसके बावजूद सत्ता का भय दिखाकर निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने और उन्हें धमकाने के मामले सामने आ रहे हैं।
चित्तौड़गढ़ जिले में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य श्रीमती शंकरी भील को भाजपा नेताओं द्वारा कथित रूप से दबाव बनाकर अपने साथ ले जाने एवं नजरबंद करने का गंभीर मामला संज्ञान में आया है। यह न केवल निर्वाचित जनप्रतिनिधि की स्वतंत्रता, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनादेश का भी गंभीर सवाल है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी चित्तौड़गढ़ जिले में निकाय चुनाव के दौरान RLP प्रत्याशी के प्रतिनिधि को अधिकारियों की कथित मनमानी से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़ने जैसा कदम उठाना पड़ा था। बार-बार इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं।
इसी प्रकरण के विरोध में कल, 23 नवंबर 2026 को चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मैं मेवाड़ के साथियों से अपील करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में चित्तौड़गढ़ पहुंचकर इस धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें |
#RLP #चितौड़गढ़
राजस्थान में मिली हार को BJP पचा नहीं पा रही। BJP के नेता गुस्से में हैं और जनता से ही बदला ले रहे हैं।
पंचायत चुनाव में BJP विधायक रामसहाय वर्मा के PA की पत्नी चुनाव हार गईं।
इस हार से बौखलाए विधायक जी ने कुछ ही घंटे में वॉर्ड की करीब 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवा दीं, जो चुनाव प्रचार के लिए दिवाली से पहले लगवाई गई थीं।
BJP का घमंड देखिए- जनता ने वोट नहीं दिया तो उनसे सुविधाएं छीनकर, अंधेरे में धकेल दिया।
ठीक ही कहते हैं... विनाश काले, विपरीत बुद्धि।
इस करारी हार के बाद भी BJP के होश ठिकाने नहीं आ रहे। देश की जनता इन घमंडियों को सबक सिखाकर ही मानेगी।
इन दो वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस ने भारत देश में क्या कमाया है?
❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️❤️
और कुछ लोग कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रहे थे।
@BhajanlalBjp REET की भर्ती कहां है
भजनलाल सरकार ने REET सामान्य शिक्षा के एक भी पद पर अभी तक भर्ती नहीं करायी है
तैयार रहना 2028 में 30 सीटों से कम जीतोगे
पंचायतीराज चुनावों के नतीजों के बाद यह साफ है कि राजस्थान की राजनीति में जनता तीसरे विकल्प के रूप में हनुमान बेनीवाल और RLP को आजमाना चाहती है।
पहली बार RLP जाटों की पार्टी की छवि से आगे निकलकर शोषित, वंचित और आम वर्ग की आवाज के रूप में उभरती दिखाई दे रही है।
लेकिन 2028 के विधानसभा चुनाव में यदि RLP को किंगमेकर की भूमिका तक पहुंचना है, तो हर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थानीय नेतृत्व तैयार करना होगा। केवल हनुमान बेनीवाल के चेहरे के दम पर सत्ता की चाबी हासिल करना आसान नहीं होगा।
अगले दो साल पार्टी के संगठन विस्तार, नए नेतृत्व को आगे लाने और प्रदेशव्यापी राजनीतिक आधार तैयार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
राजस्थान के लोगों के सामने एक किसान के बेटे को मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने की संभावना का सपना तभी साकार हो सकता है, जब पार्टी का संगठन और नेतृत्व पूरे प्रदेश में मजबूत हो।
शुरुआत धमाकेदार रही है… उम्मीद है आगे का सफर भी शानदार होगा!
@hanumanbeniwal