लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशभर से आए कांग्रेसजन, नेताओं और कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट की।
सभी साथियों का उत्साह, विश्वास और समर्पण संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को और मज़बूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
📍लखनऊ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय
भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचा दिया है। अस्पतालों के हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि प्रसूताओं से लेकर बच्चों तक कोई सुरक्षित नहीं है।
अभी कुछ ही दिन पहले कोटा में लापरवाही ने प्रसूताओं की जिंदगी छीन ली और अब 2 मासूम बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने की खबर सामने आई है। आखिर प्रदेश की भाजपा सरकार कर क्या रही है? क्योंकि सरकार का इकबाल खत्म हो रहा है? क्यों लगातार घटनाओं के बाद भी सरकार की नींद नहीं टूट रही?
सरकार जनता के धैर्य की परीक्षा न ले और जल्द से जल्द स्वास्थ्य के हालात सुधारे…अन्यथा प्रदेश की जनता सब देख रही है, समय आने पर हिसाब तो ले ही लेगी।
आज कोटपूतली में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक में शामिल हुआ।
बैठक में संगठन की मजबूती, संगठन विस्तार तथा भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़ती सामाजिक असमानता, दलित उत्पीड़न, पिछड़े, वंचित एवं आदिवासी समाज पर बढ़ते अत्याचार जैसे गंभीर विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
हमारा स्पष्ट मानना है कि संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समान अवसर और हर वर्ग के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी की मूल विचारधारा रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही हमारा संकल्प है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस एससी विभाग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री आदरणीया श्रीमती ममता भूपेश जी, एससी विभाग राजस्थान के प्रभारी एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री आदरणीय श्री महेंद्र जी बौद्ध, मुंडावर विधायक श्री ललित यादव जी, पूर्व संसदीय सचिव श्री रामस्वरूप कसाणा जी, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री संजय यादव जी, पीसीसी महासचिव श्री देव कसाणा जी, एससी विभाग के संभाग प्रभारी श्री विकास नागर जी, जिला प्रभारी श्री कमलेश बैरवा जी, कार्यक्रम आयोजक एवं कांग्रेस एससी विभाग कोटपूतली-बहरोड़ के जिलाध्यक्ष श्री तारा पूतली जी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री सतीश माण्डिया जी, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक श्री मुनानुद्दीन कुरैशी जी, सेवादल जिलाध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह यादव जी, जिलाध्यक्ष नगर निकाय श्री हनुमान सैनी जी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मंजू रावत जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद सैनी (पूर्व चेयरमैन) जी, ब्लॉक अध्यक्ष नारेहड़ा श्री सतीश निमोरिया जी, संगठन महामंत्री (ORG) श्री वी. के. नवल जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री गोकुल चंद आर्य जी, जिलाध्यक्ष सरपंच संघ श्री मेहर सिंह धनखड़ जी, प्रदेश सरपंच संघ उपाध्यक्ष श्री जगमाल सिंह यादव जी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, संविधान की आवाज़ बुलंद रहेगी और हर शोषित, वंचित एवं कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर चलता रहेगा।
जय हिंद।
जय संविधान।
जय कांग्रेस।
@INCIndia@INCRajasthan@RahulGandhi@kharge@SachinPilot@GovindDotasra@mamta_bhupesh
#IndrajGurjar #ViratNagar #Kotputli_Bahroad #INC
राहुल गांधी जी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के क्रम में आज अनंतपुरा में कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और छात्रों को संबोधित किया। इस अवसर पर AICC प्रभारी @jigneshmevani80 जिला प्रभारी @PbhardwajINC एवं आयोजक @aminpathan54 एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव, युवा हृदय सम्राट देश के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री सचिन पायलट जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
@SachinPilot
आज दौसा कांग्रेस कार्यालय पर आदिवासी कांग्रेस जिला दौसा द्वारा आयोजित ' जिला स्तरीय बैठक' में शामिल हुआ
इस महत्वपूर्ण बैठक में आदिवासी समाज के अधिकारों, उनके कल्याण और संगठन की मजबूती को लेकर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
सीकर से भूतपूर्व सांसद एवं राजस्थान सरकार में मंत्री रहे स्व. डॉ. हरिसिंह जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
राजनीति में उनके योगदान, जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।।
#MLAVirendraSingh
अपनी मांगों को लेकर घुमंतू समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को प्राप्त है और कमजोर वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करता है तो उनकी आवाज को दबाने की बजाय संवेदशीलता के साथ समाधान किया जाना चाहिए।
राजस्थान विश्वविद्यालय के निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल चौधरी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आप सदैव छात्र शक्ति एवं जनता की एक मजबूत आवाज बनकर जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
@NirmlChoudhary
डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र आप सभी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस अध्यक्ष श्री @Kharge जी और नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के संदेश, नीतियों और जनहितकारी सोच को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
आशा है कि आप सभी अपनी इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे और पंजाब कांग्रेस को एक नई दिशा और शक्ति प्रदान करेंगे।
@RajaBrar_INC@Partap_Sbajwa@CHARANJITCHANNI@VijayIndrSingla@Sukhjinder_INC@DrAmarSinghINC@INCPunjab@INCIndia
जयपुर में पैरामेडिकल छात्रों को परीक्षा पास करवाने की साजिश का खुलासा बेहद गंभीर और चिंताजनक है। पैसे लेकर नकल करवाने वाले रैकेट लगातार सक्रिय हैं, और इसका सबसे बड़ा नुकसान उन ईमानदार एवं मेहनती छात्रों को उठाना पड़ता है, जो दिन-रात परिश्रम करके अपने सपनों को साकार करने की कोशिश करते हैं।
आए दिन पेपर लीक, नकल और फर्जीवाड़े के मामले सामने आ रहे हैं। इससे लगातार यह साबित हो रहा है कि शिक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र में कितना भ्रष्टाचार फैल चुका है।
पेपर लीक और नकल रैकेट जैसी घटनाओं के बावजूद किसी भी परीक्षा में नकल रोकने के लिए ज़रूरी है कि जवाबदेही तय हो परंतु सिर्फ खानापूर्ति होकर रह जाती है। जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके कारण बार-बार इस प्रकार के घोटाले उजागर हो रहे हैं
आखिर छात्र और युवा कब तक इस अन्याय को सहन करेंगे? देश की आने वाली युवा पीढ़ी, जिसके हाथों में भारत का भविष्य है, यदि इस प्रकार की घटनाओं से हताश और निराश होगी, तो यह देश के भविष्य के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति होगी।
https://t.co/qa2O0pHWxE
कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक शुभकामनाएँ।
संवैधानिक मूल्यों के प्रति आपका आजीवन समर्पण, लोकतंत्र में अटूट विश्वास और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ। आपके नेतृत्व में आप निरंतर देश और जनता की सेवा करते रहें। 🙏
@kharge@RahulGandhi@INCIndia
पहले NEET का पेपर लीक, फिर CBSE के मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ी और अब महाराष्ट्र TET का पेपर लीक होना दर्शाता है कि भाजपा सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को सम्भालने में नाकाम साबित हो रही है।
भाजपा सरकार में अब तक 90 से ज़्यादा पेपर लीक हो चुके हैं, मगर कार्रवाई के नाम पर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। केंद्र सरकार को छात्रों की गूँज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। आज देश का हर युवा इस पेपर लीक वाली व्यवस्था से त्रस्त है और सड़कों पर उतरा हुआ है। सरकार को निर्णायक फ़ैसला लेना ही पड़ेगा, वरना युवाओं का आक्रोश सरकार सहन नहीं कर पाएगी…
@kharge@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
जहाँ 6 परिवारों के घर के चिराग बुझ गए, वहाँ संसद में बेशर्मी के ठहाके गूंज रहे थे!
13 महीने तक 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों के नाम छुपाए रखे और संसद में खड़े होकर सफेद झूठ बोल दिया कि "कोई क्षति नहीं हुई"।
सेना के शौर्य पर राजनीति करने वालों, शहीदों के खून का हिसाब देश ज़रूर मांगेगा!
विराटनगर व राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
प्रागपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपूरा में मामूली जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बाहर से गुंडे आकर खुलेआम फायरिंग कर रहे है, बुजुर्ग को गोली लगी और कई लोग लाठी-डंडों से घायल हो गए।
सवाल यह है कि आखिर विराटनगर व प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? क्या आम नागरिक की जान-माल की सुरक्षा अब भगवान भरोसे है?
जब अपराधी बेखौफ हों और सरकार मौन हो, तब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलता है।
राजस्थान की जनता सुरक्षित माहौल चाहती है, सरकार को जवाब देना होगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।
CMO Rajasthan Bhajanlal Sharma Rajasthan Police
@RajCMO@BhajanlalBjp@PoliceRajasthan@SpktpBehror
दुख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय।
जो सुख में सुमिरन करे, दुख काहे को होय।।
महान समाज सुधारक संत शिरोमणि कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन।