https://t.co/QTecI5g2Z5
माननीय शिवराज जी, @ChouhanShivraj
आप कहते हो हम जो कहते है वो करते हैं आपने 2023 में चुनावी मंच पर जो 1 लाख नौकरियों का आश्वासन दिया था, उसकी हकीकत कुछ और ही निकलकर सामने आई है। अब तक केवल 40-45 हजार नियुक्तियाँ हुई हैं, जनसेवा मित्रों को किए गए बड़े वादे अधूरे रह गए बहाली को लेकर न्याय मांग रहे हैं। मोबलाइजरो को 8,000 रुपये के मानदेय का वादा भी पूरा नहीं हो पाया, जिसके कारण मोबलाइजर आंदोलन पर मजबूर हो गए हैं।
पुलिस विभाग में 25,000 से अधिक रिक्त पद हैं, जबकि कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे में पुलिस भर्ती के मामले में देरी को कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है? युवाओं को नौकरी की आशा दी जाती है, लेकिन उन्हें केवल "आकांक्षी" कहकर टाल दिया जा रहा है।
ग्लोबल समिट में दिए गए 21 लाख रोजगार के दावों की बात करें तो असल तस्वीर बिलकुल उलटी है। मध्यप्रदेश के उद्योगों में बाहरी राज्यों के लोग भरते दिखाई देते हैं, जबकि मप्र के स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी का कोई ठोस रास्ता नहीं दिख रहा। 2023 में 75% स्थानीय रोजगार देने का वादा भी सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रहा।
मुख्यमंत्री जी, युवाओं के सपनों को "आकांक्षी" कहकर टालना बंद करें—उन्हें वास्तविक रोजगार प्रदान करें! सरकारी नौकरियों में जो देरी और धांधली हो रही है, वह अब बर्दाश्त से बाहर है!
#भर्ती_में_धांधली_क्यों?
#मप्र_के_युवाओं_को_रोजगार_दो
#आकांक्षी_नहीं_न्याय_चाहिए
समय भले ही कम था, लेकिन हमारी आवाज़ बुलंद रही!
सरकार ने बजट सत्र को छोटा कर दिया—शायद इसलिए कि उसे युवाओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं! लेकिन हमने इस सीमित समय में भी जनसेवा मित्रों की बहाली, पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट, शिक्षक भर्ती 2018 और MPPSC 2025 में पद वृद्धि जैसे अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया।
युवाओं को रोजगार चाहिए, झूठे वादे नहीं! सरकार सत्र छोटा करके हकीकत से भाग नहीं सकती। हम हर मंच से यह सवाल पूछते रहेंगे, क्योंकि न्याय सिर्फ़ माँगने से नहीं, लड़ने से मिलता है!
#युवा_न्याय_मांगता_है #MPPSC2025 #पुलिस_भर्ती #शिक्षक_भर्ती #मध्यप्रदेश_के_युवा
भाजपा सरकार का दोहरा चरित्र: चुनावी वादे और हकीकत
चुनाव से पहले: किसानों से वादा – धान ₹3000/क्विंटल में खरीदी जाएगी।
चुनाव के बाद: सरकार चुप! समर्थन मूल्य बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं।
चुनाव से पहले: जनसेवा मित्रों को स्थायी रोजगार देने का वादा।
चुनाव के बाद: बिना सूचना दिए उनकी सेवा समाप्त कर दी!
चुनाव से पहले: मोबिलाइजर को ₹8000 मासिक देने का वादा।
चुनाव के बाद: अब तक एक रुपया नहीं दिया गया!
ये सिर्फ वादों की सरकार है, जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं!
#भाजपा_सरकार_की_धोखाधड़ी #धान_कीमत_बढ़ाओ #जनसेवा_मित्रों_का_न्याय
@shauryabjym कुरान के बारे में बिल्कुल सही कहा आपने ओर में भी यही मानता हूं।
परन्तु क्या आप मनुस्मृति पर कुछ बोलेंगे मिश्रा जी।
ओर हां केस तो रामायण के ऊपर भी चला था और और उसे कोर्ट द्वारा काल्पनिक बताया गया था इस पर भी कुछ बोले कृपया।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चंद दिनों पहले दम्भ भरते हुए बोला था कि EVM बिलकुल सुरक्षित है, इसे हैक नहीं किया जा सकता.
लेकिन आज एक बार फिर एलन मस्क ने ये दावा किया कि EVM से चुनाव में वोटिंग नहीं होनी चाहिए, क्योंकि EVM कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से जुड़ा हुआ होता है और इसे हैक करना संभव है.
अब देखना ये है कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार जी इसपर अपना जवाब किस शायरी से देते हैं?
ये ख़बर सुनकर आप अंदर से हिल जाओगे 😢
आपने हमारे देश के लालची खिलाड़ियों को 1 रुपए से करोड़पति बनने वाली स्कीम बेचते देखा होगा।
ये लड़का हिमांशु मिश्रा है, ये एक ऐसी ही स्कीम को देखकर ऑनलाइन गेम का एडिक्ट बन गया।
आज इस लड़के के ऊपर 96 लाख का कर्जा है, इस लड़के ने जब यह बात News 18 India के एक प्रोग्राम को बताई तो लोगों की रूह कांप गई।
इस लड़के से इसके परिवार का कोई सदस्य बात नहीं करता है, ये लड़का अपनी दुखभरी कहानी सुनाते हुए रोने लगा।