भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में नियुक्त होने पर एयर मार्शल श्री आशुतोष दीक्षित जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपका दीर्घ अनुभव, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय वायुसेना की सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा देश की वायु सुरक्षा एवं सामरिक क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
आपके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
जय हिन्द! 🇮🇳
@IAF_MCC
समस्त प्रदेशवासियों को विश्व डाक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश के कोने-कोने तक लोगों को जोड़ने और आवश्यक संदेशों व सेवाओं को पहुंचाने में डाक व्यवस्था ने वर्षों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बदलते समय के साथ नए आयामों को अपनाते हुए डाक विभाग आज भी जनसेवा और संपर्क का सशक्त माध्यम बना हुआ है।
खण्डार विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री जितेंद्र गोठवाल जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@JitenGothwal
📍 कोटा
गत दिवस कोटा में माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री @ombirlakota जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ‘जनसंवाद कार्यक्रम’ में कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया।
इस दौरान क्षेत्र की जनअपेक्षाओं, कार्यकर्ताओं के अनुभवों और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथियों के सुझावों एवं विचारों को साझा करते हुए जनसेवा के कार्यों को प्रभावी बनाने और संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री @madandilawar जी, लाडपुरा विधायक श्रीमती कल्पना देवी जी, बूंदी के पूर्व विधायक श्री अशोक डोगरा जी, केशोरायपाटन की पूर्व विधायक श्रीमती चंद्रकांता मेघवाल जी, भाजपा कोटा देहात जिलाध्यक्ष श्री प्रेम गोचर जी सहित अन्य सम्माननीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@ajaeybjp@madanrrathore
@m_dadheech कोटा संभाग भाजपा प्रभारी श्री मुकेश जी दाधीच के कोटा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए कहा कि अभिभूत हूं!
भाजपा नेता श्री दाधीच जी ने कहा आपका स्नेह,अपनत्व एवं विश्वास मेरे लिए सदैव विशेष है एवं हृदय से आभार जताया!
@m_dadheech
कोटा संभाग भाजपा प्रभारी श्री मुकेश जी दाधीच के कोटा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए कहा कि अभिभूत हूं!
भाजपा नेता श्री दाधीच जी ने कहा आपका स्नेह,अपनत्व एवं विश्वास मेरे लिए सदैव विशेष है एवं हृदय से आभार जताया!
@m_dadheech
@m_dadheech कोटा संभाग भाजपा प्रभारी श्री मुकेश जी दाधीच के कोटा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए कहा कि अभिभूत हूं!
भाजपा नेता श्री दाधीच जी ने कहा आपका स्नेह,अपनत्व एवं विश्वास मेरे लिए सदैव विशेष है एवं हृदय से आभार जताया!
भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में नियुक्त होने पर एयर मार्शल श्री आशुतोष दीक्षित जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपका दीर्घ अनुभव, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण भारतीय वायुसेना की सामर्थ्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा देश की वायु सुरक्षा एवं सामरिक क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
आपके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
जय हिन्द! 🇮🇳
@IAF_MCC
📍कोटा
कोटा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान से अभिभूत हूं। 🙏
आप सभी का स्नेह, अपनत्व और विश्वास मेरे लिए सदैव विशेष है। इस आत्मीयता के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुश्री @SiddhiKumariBJP जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
करणी माता से आपके सुदीर्घ एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।
सुदृढ़ सड़कें केवल आवागमन को आसान नहीं बनातीं, वे गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की नई गति से जोड़ती हैं। इसी सोच के साथ राज्य सरकार प्रदेश के सड़क तंत्र को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।
नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प की यह पहल आवागमन को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगी तथा विकास की गति को प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@jitanrmanjhi
आज जयपुर के सिरसी रोड स्थित अलंकार महिला पीजी महाविद्यालय में आयोजित 51वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए युवा साधकों का अनुशासन, संतुलन और एकाग्रता वास्तव में प्रेरणादायी है।
योग शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और संपूर्ण जीवन पद्धति भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी प्रयासों से आज योग को वैश्विक मान्यता के साथ-साथ एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में नई पहचान मिली है। अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से मंच को जीवंत करने वाले इन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने यह सिद्ध किया है कि भारत का भविष्य स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त हाथों में है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर से सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।
इस अवसर पर सांसद, जयपुर (ग्रामीण) श्री @RaoRajendraBJP जी व पूर्व लोकसभा सांसद श्री @KatariaLalchand जी समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
खेल युवाओं के व्यक्तित्व को निखारने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। हमारी सरकार ग्राम पंचायत स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर प्रदेश में छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के नए अवसर उपलब्ध करा रही है।
जल उपलब्धता राजस्थान के विकास और समृद्धि का नया आधार बन रही है। प्रदेश के हर हिस्से में पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमारी सरकार राम जल सेतु योजना, यमुना जल समझौते और अन्य जल परियोजनाओं के माध्यम से पेयजल एवं सिंचाई की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹10,000 करोड़ के SME Growth Fund की स्थापना को मंजूरी देना देश के लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस फंड के माध्यम से SMEs में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उन्हें विस्तार और विकास के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हो सकेगी।
पूंजी की बेहतर उपलब्धता से उभरते उद्यमों को अपने कारोबार के विस्तार, नवाचार और नई क्षमताओं के विकास के अवसर मिलेंगे। इससे छोटे एवं मध्यम उद्यमों को आगे बढ़कर भविष्य के सशक्त उद्यमों के रूप में स्थापित होने में सहायता मिलेगी तथा रोजगार सृजन को भी गति मिलेगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां देश के MSME क्षेत्र को और मजबूत कर रही हैं। यह पहल विकसित भारत के निर्माण में उद्यमी शक्ति की भागीदारी को और व्यापक बनाएगी।
#CabinetDecisions