Awareness Activity - Power Angel / Meena Munch
With the help of facilitator, members of Power Angel/Meena Munch conducted awareness in the community on the issue of climate change. Community was sensitized on proper waste management and administered oath for climate protection.
🏆 राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🏆
आज प्राथमिक विद्यालय लालपुर कला में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेता बच्चों को प्रधानाध्यापिका शबनम द्वारा मेडल देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। 🏅
आज कंपोजिट विद्यालय मड़ैयान शादी में रक्षाबंधन का पर्व बेहद आत्मीय एवं भावुक वातावरण में मनाया गया। जिलाधिकारी रामपुर श्री अजय कुमार द्विवेदी जी ने विद्यालय की लगभग सभी छात्राओं से स्नेहपूर्वक राखी बन्धवाई एवं उपहार भेंट किए व विद्यार्थियों के साथ तिथि भोज के अंतर्गत खीर ग्रहण की
मिशन शक्ति के अंतर्गत बालिकाओं की सुरक्षा और उत्पीड़न को रोकने एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं केजीबीवी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराया जा रहा है। @CMOfficeUP@RampurDm@CdoRampur
प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में रामपुर को तृतीय स्थान
प्रदेशीय विद्यालय कराटे प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र की छात्रा अवनी एवं आख्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। @CMOfficeUP@RampurDm@CdoRampur@basicshiksha_up
#विश्वपर्यावरणदिवस के अवसर पर बीएसए श्री संजीव कुमार समस्त स्टाफ सहित परिसर में पौधा रोपण, संरक्षण शपथ, विभाग को आवंटित लक्ष्य पूर्ति, विधालयो में पर्यावरण क्लब के माध्यम से बच्चों में जागरूकता के प्रसार हेतु कृत संकल्पित हुए |
@RampurDm@CdoRampur
19 अप्रैल को मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस तरह की व्यवस्था की जाए।
भ्रमण कर सभी मतदान केंद्रों पर लाइट, पानी, रैंप व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,समस्त ए आर ओ को निर्देशित!!
@ceoup@ECISVEEP
SVEEP कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रा॰वि॰ पट्टी कल्याणपुर विद्यालय के बच्चों द्वारा चुनावी ट्रेन के माध्यम से लोगों को "सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो" एवं मतदान की महत्ता को बताया और समझाया गया
@ceoup@ECISVEEP
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नारी व्यक्ति से लेकर परिवार और समाज की धुरी है!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर हम महिलाओं की आवश्यकता के प्रति संवेदनशील हों, उनको गरिमापूर्ण स्थान दें तथा उन्हें बराबर का न्यायोचित अवसर दें तो इस दिवस की सार्थकता होगी।
याद रखें, महिला से ही सृष्टि है, महिला से ही संसार और संस्कार!
#अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस
#महिला_सशक्तिकरण
#नारी_शक्ति
#EqualforEqual
याद रखें, महिला से ही सृष्टि है, महिला से ही संसार और संस्कार!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के अवसर पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिकाओं को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
#अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस
#महिला_सशक्तिकरण
#नारी_शक्ति
#EqualforEqual
#नारी_सुरक्षा_नारी_सम्मान_नारी_स्वावलंबन
#MissionShakti_Rampur
#मिशन_शक्ति_रामपुर
विकास भवन सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा एवं जिला शिक्षा एवं समन्वय समिति की मासिक समीक्षा बैठक।
👉ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप जनपद के 97 #प्रतिशत विद्यालयों में कार्य पूर्ण होने की स्थिति की #सराहना।
👉विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं फर्नीचर के बारे में स्पष्ट रूप से निर्देश - #फर्नीचर क्रय करने के दौरान निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
👉 सम्बन्धित अधिकारी विद्यालयों के निरीक्षण के लिए नामित किए गए हैं उनकी यह जिम्मेदारी है कि वह समय-समय पर निरीक्षण करके निर्धारित पोर्टल पर निरीक्षण से संबंधित विवरण अपलोड करें।
👉 विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को #उत्कृष्ट बनाने में एआरपी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है इसलिए एआरपी की सक्रियता बेहद जरूरी है।
👉 बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश #लापरवाह और #ढुलमुल रवैया वाले #एआरपी के स्थान पर सक्रिय और लगनशील एआरपी का चयन किया जाए।
👉जनपद के सभी 07 #कस्तूरबा #गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की भौतिक स्थिति बेहतर करने को लेकर भी समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि सक्षम स्तर से प्रभावी कार्रवाई कराकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की स्थिति में सुधार किया जाए ताकि इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को किसी भी प्रकार की सुविधा का सामना न करना पड़े।
👉मिड डे मिल की स्थिति की समीक्षा के दौरानल, रसोईया के #मानदेय के भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
👉 बेसिक शिक्षा कार्यालय में अध्यापकों के #GPF,#Pension एवं छुट्टी सहित विभिन्न मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण हो जाए।
👉 सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश- लापरवाह अध्यापकों के विरुद्ध #सख्त कार्रवाई होनी चाहिए तथा सक्रिय अध्यापकों को शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
@ChiefSecyUP@InfoDeptUP@CMOfficeUP@UPGovt@basicshiksha_up