Congratulations
मेहनत को इगनोर नहीं किया जा सकता
साधारण से परिवार में जन्मे छोटे भाई
राजस्थान के पहले दलित अध्यक्ष पहले NSUI के अध्यक्ष और अब पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष
संघर्ष का दूसरा नाम विनोद जाखड़ बधाई शुभकामनाएं
विनोद जाखड़ बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दलित समाज से आते है विनोद जाखड़, राष्ट्रीय नेतृत्व का विनोद ने जीता भरोसा, राष्ट्रीय नेतृत्व ने दलित चेहरे पर दिखाया विश्वास #VinodJakhar#NSUI#Dalit
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर @VinodJakharIN जी को नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
छात्र हितों के मुद्दों पर आप अपनी आवाज़ बुलंद करते रहें और आगे बढ़ते रहें। पार्टी की रीति-नीतियों के प्रति आपका समर्पण और संघर्षशील नेतृत्व संगठन को एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा।
आपके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@kanhaiyakumar@nsui
राजस्थान विश्वविद्यालय को RSS अपनी राजनीति का अखाड़ा बनाना चाहता है, लेकिन हम ऐसा कभी स्वीकार नहीं करेंगे। राजस्थान के किसी भी शैक्षणिक संस्थान को हम RSS की प्रयोगशाला नहीं बनने देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा परिसर में शस्त्र-पूजा जैसी गतिविधियों की अनुमति देना न केवल ग़लत था बल्कि शैक्षणिक वातावरण के लिए भी घातक है। हम इसका लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीक़े से विरोध कर रहे थे, लेकिन हमें ग़लत तरीक़े से गिरफ्तार किया गया।
फिर भी, RSS हमारे हौसले और जज़्बे को कभी नहीं तोड़ सकती। हमारे आदरणीय नेता श्री राहुल गांधी जी लगातार पूरे देश में RSS की नीतियों और एजेंडे के ख़िलाफ़ मुखर आवाज़ उठाते रहे हैं। उनकी सोच और संघर्ष ही हमारे लिए प्रेरणा है, और उसी मार्ग पर चलते हुए हम अपना शांतिपूर्ण, मज़बूत और निरंतर संघर्ष जारी रखेंगे।
@INCIndia@RahulGandhi@kanhaiyakumar@nsui
बड़ी विडंबना है,कांग्रेस के अग्रणी छात्र संगठन @NSUIRajasthan के प्रदेशाध्यक्ष की गिरफ्तार को 2 दिन हो गए,पुलिस उन्हें जयपुर के थानों में घुमा रही हैं लेकिन अभी तक कांग्रेस की इस पर कोई मुख्य भूमिका नहीं आई।
सोशल मीडिया पोस्ट के सिवा कोई मजबूत कदम नहीं।आखिर क्यों?
@GovindDotasra
🎓 छात्रसंघ चुनाव सिर्फ़ एक चुनाव नहीं, यह युवाओं की आवाज़ है।
📍 5 अगस्त 2025 – शहीद स्मारक, जयपुर।
NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास घेराव।
#NSUI_मांगे_छात्रसंघ_चुनाव#vinodjakhar
NSUI का आंदोलन सिर्फ एक संगठन का नहीं, ये हर उस युवा का संघर्ष है जो लोकतंत्र में विश्वास रखता है और नेतृत्व में अपनी भूमिका चाहता है।
#NSUI_मांगे_छात्रसंघ_चुनाव
जयपुर में युवा उत्कर्ष की ओर।
NSUI प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाने की ललकार।
5 अगस्त की शक्ति दिखाना न भूलें।
#NSUI_मांगे_छात्रसंघ_चुनाव#vinodjakhar
#पीड़ित_परिवार_को_न्याय_दो ....✊
आज फतेहपुर में राजस्थान सरकार के मुखिया आ रहे है
मेरा मुख्यमंत्री जी निवेदन है की गांव गोड़िया से हमारे भाई के साथ मारपीट और दुष्कर्म की घटना हुई है करीब चार दिन हो गए लेकिन आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए है हमे उम्मीद है की
यह किसी एक प्रतिमा का नहीं, हमारे आत्मसम्मान और संविधान पर सीधा हमला है।
बीकानेर जिले के गैरसर गांव में संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा और करोड़ों दलितों, वंचितों व शोषितों की प्रेरणा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले उनकी प्रतिमा पर कालिख पोतने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और क्षोभजनक है। यह सिर्फ एक कृत्य नहीं, बल्कि सामाजिक ताने-बाने और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गहरा आघात है।
बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं हैं—वे एक विचार हैं, एक संघर्ष हैं, और समानता, समरसता व न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा पर कालिख पोतना, संविधान की आत्मा पर कालिख पोतने के समान है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा सरकार में बार-बार हमारे महापुरुषों का अपमान हो रहा है, जो न केवल दलित समाज को आहत करता है, बल्कि पूरे देश की लोकतांत्रिक चेतना को भी झकझोरता है। ऐसे कृत्य समाज में नफरत और विभाजन फैलाने की साज़िश का हिस्सा हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मैं इस कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं और सरकार से मांग करता हूं कि दोषियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
सामाजिक संगठनों और जनमानस में इस घटना को लेकर तीव्र आक्रोश है, और यह आक्रोश अब सिर्फ़ एक आवाज़ नहीं, बल्कि न्याय की पुकार है।
@RajCMO@PoliceRajasthan@RajPoliceHelp
भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ज्ञानदेव आहूजा का बयान भाजपा की दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक है। मैंने विधानसभा में दलितों की आवाज उठाते हुए छुआछूत के विरुद्ध अभियान चलाने की बात कही थी पर भाजपा की मानसिकता ये है कि वो मेरे दलित होने के कारण मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने की बात कह रहे हैं। यह न सिर्फ मेरी व्यक्तिगत आस्था पर हमला है बल्कि अस्पृश्यता जैसे अपराध को बढ़ावा देने वाला बयान है।
क्या भाजपा दलितों से इतनी नफरत करती है कि हमें पूजा पाठ करते भी नहीं देख सकती है? क्या भगवान पर केवल भाजपा नेताओं का अधिकार हो गया है?
मुख्यमंत्री जी एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो दलितों के मंदिर जाने पर गंगाजल से मंदिर धुलवाने के बयान का समर्थन करते हैं ? @BhajanlalBjp@madanrrathore