आओ, मिलकर मध्य प्रदेश को बचाएँ।
न्याय की मांग के लिए साइकिल चलाएँ!
🚴 युवा स्वाभिमान : Gen-Z Cyclothon
📍14 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ होकर 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुँचेगी।
@INCMP@IYCMadhya@jitupatwari
मध्य प्रदेश विधानसभा में मेरे साथी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व राजपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री बाला बच्चन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@BalaBachchan
दाता, एक बेटा बचपन में न जाने कितने सपने देखता है, कभी कुछ बनना चाहता है तो कभी कुछ। लेकिन समय के साथ जब वह जीवन की सच्चाइयों को समझने लगता है, तब उसकी सबसे बड़ी इच्छा केवल एक ही रह जाती है—अपने पिता जैसा बनना।
मैं भी जीवन में आपके आदर्शों, संस्कारों और व्यक्तित्व का अंश बन सकूँ, यही मेरी सबसे बड़ी आकांक्षा है।
आपका स्नेह, आपका मार्गदर्शन और आपके आशीर्वाद रूपी छत्रछाया सदैव मेरे ऊपर बनी रहे। यही मेरी प्रार्थना है।
दाता, शुभकामनाओं के लिए बहुत—बहुत धन्यवाद। @digvijaya_28
अमेरिका के न्याय विभाग के पास एपस्टीन से जुड़ी फाइलें हैं, जिनमें हरदीप पुरी और अनिल अंबानी के नाम हैं। अडानी का केस चल रहा है, उसमें समन आए हैं। सरकार ने 18 महीनों से कोई जवाब नहीं दिया है। प्रधानमंत्री पर सीधा दबाव है। प्रधानमंत्री ने डेटा, ऊर्जा सुरक्षा, रक्षा और किसानों के मामले में जो किया है, बिना दबाव के कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेगा।
~ राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
भारतीय इतिहास में पहली बार हमारे किसान एक ऐसे तूफान का सामना कर रहे हैं। आपने हजारों एकड़ में फैली मशीनीकृत अमेरिकी खेती के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, जिससे हमारे छोटे किसानों को कुचलने की स्थिति पैदा हो गई है।
यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, और आपसे पहले या आपके बाद कोई भी प्रधानमंत्री ऐसा नहीं करेगा।
: नेता प्रतिपक्ष आदरणीय @RahulGandhi जी।
मैं चुनाव आयोग के अधिकारियों को चेतावनी देता हूं कि अगर आप मतदाता सूची में हेराफेरी करेंगे तो हम आपको जेल भेज देंगे
~ अखिलेश यादव
विपक्ष अब फुल फॉर्म में है।
अशोकनगर में पुलिस ने जीतू पटवारी पर झूठे केस में FIR कर दी, 8 जुलाई को जीतू पटवारी अपने सभी साथियों के साथ अशोकनगर पुलिस थाने में गिरफ़्तारी देने जाएँगे।
आइए, अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाएं।
सत्य और न्याय की लड़ाई में भागीदार बनें।
न्याय सत्याग्रह ✊
🗓 8 जुलाई 2025
🕛 दोपहर 12 बजे
📍 अशोकनगर
@digvijaya_28
@Barmer_Harish@INCIndia@jitupatwari@JVSinghINC
विजयपुर उपचुनाव प्रदेश के इतिहास में हिंसा से भरा एक काला अध्याय बन गया है। चुनाव के दौरान आदिवासियों पर हमले हुए, और इसके बाद दलित समुदाय को भीषण अत्याचार झेलना पड़ा। गोटा में दलितों के गांवों को निशाना बनाकर उनकी फसलें जला दी गईं और बाबा साहेब की पूजनीय मूर्ति को तोड़ दिया गया।
भाजपा ने एक बार फिर मध्य प्रदेश को नफरत और हिंसा की आग में झोंक दिया, जिसका खामियाजा विजयपुर के मेरे दलित और आदिवासी भाई-बहनों को भुगतना पड़ा। चुनावी परिणामों को प्रभावित करने की यह साजिश प्रदेश के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी को इस हिंसा और अत्याचार की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष थमने वाला नहीं है। अपराध और अपराधियों पर कठोर कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए।
स्वामी प्रेमानंद जी महाराज के चरणों में प्रणाम। दण्डवत। हमारे सनातन धर्म की परिभाषा इतनी सरल व स्पष्ट शब्दों में मैंने किसी और महात्मा या ज्ञानी या संत से नहीं सुनी। कृपया इसे सुन कर अपने आचरण अपने व्यवहार में लाने का प्रयास करें। यही हमारा धर्म है। बैर विग्रह से समाज में अशांति फैलती है। अशांति समाज की अवनति का सूचक है प्रेम सद्भाव सत्य अहिंसा समाज में शांति उन्नति का सूचक है।
ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः ।
सर्वे सन्तु निरामयाः ।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु ।
मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत् ॥
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
@INCIndia@INCMP@RahulGandhi@Jairam_Ramesh@BJP4India@narendramodi@RSSorg
जरूर सुनें ! सनातन धर्म की ऐसी परिभाषा शायद ही आपने कहीं सुनी हो! Preman... https://t.co/kmSdT4fXA9 via @YouTube
भेरुंदा समेत पूरे बुधनी की जनता यह कह रही है कि कांग्रेस आ रही है। बुधनी की जनता के पास प्रदेश को मजबूत करने की चाबी है, और यह जनसमर्थन साफ तौर पर यह दर्शा रहा है कि यहाँ भाजपा पर ताला लगने वाला है।
मध्यप्रदेश में अनुसूचित एवं आदिवासी समाज पर लगातार हो रहे अन्याय, भेदभाव और शोषण में विरूद्ध आज भोपाल में प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित विभाग द्वारा प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ।
इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा जी, अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार जी, भोपाल ज़िला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना जी सहित साथीगण उपस्थित थे।