@kharge हिमाचल में 1500 का वादा किया था किसी को नहीं दिया।
एक लाख नौकरियां का वादा किया था 100 नहीं दी।
300 यूनिट फ्री का वादा किया था उल्टा बिजली महंगी कर दी।
कर्मचारियों को इतिहास में पहली बार सैलरी 5 तारीख को मिली है, डीए-एरियर तो दूर की बात है।
आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने जेल से अंतरिम जमानत पर छूटने के बाद, आज भाजपा के बारे में जिस तरह की अनर्गल बातें की हैं उससे यह साफ़ दिखने लगा है कि इस चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व में शानदार विजय प्राप्त करने जा रहा है। हार की हताशा के कारण आम आदमी पार्टी समेत पूरे इंडी गठबंधन की मति भ्रष्ट हो चुकी है।
जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं । भाजपा समेत पूरा एनडीए गठबंधन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह लोकसभा चुनाव लड़ रहा है और वे ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। इस पर न तो भाजपा के अंदर, न ही एनडीए के भीतर और न ही देशवासियों के मन में कोई संशय है।
जहां, प्रधानमंत्री मोदीजी राजनीति में विश्वसनीयता के प्रतीक हैं, वहीं केजरीवालजी राजनीति में विश्वसनीयता के संकट के प्रतीक हैं। भाजपा के मन में मोदी हैं, इस देश में मोदीजी के नेतृत्व के प्रति जो विश्वसनीयता है और उनकी जन मन में जो स्वीकार्यता है, उसका पासंग भी इंडी गठबंधन के नेताओं के प्रति नहीं है।
यह देश आश्वस्त है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बन कर मोदीजी विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक मज़बूत करेंगे तथा भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जाएँगे।
@ravishndtv आपने भी 10 साल गोदी मीडिया की भूमिका निभाई है। सबकी अपनी-अपनी किस्मत है। इनको G-20 मिला कवर करने को और आपको आतंकी हमले। जिन पर आपने पर्दे डालने और सरकार बचाने की लाख कोशिशें की थी।