#बिहार#सुपौल विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सुपौल के बीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय एवं सीमा चौकियों में तंबाकू निषेध प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों, जवानों व महिला कार्मिकों ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ ली।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@AIRNewsHindi@ddnewsBihar
आज हिंदी पत्रकारिता अपनी 200वीं वर्षगांठ मना रही है। आज ही के दिन यानी 30 मई 1826 को कलकत्ता में हिंदी का पहला समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ प्रकाशित हुआ था। इसके संपादक-प्रकाशक पंडित जुगल किशोर शुक्ल थे।
▶️जुगल किशोर कानपुर के निवासी थे और पेशे से वकील थे। आर्थिक तंगी के कारण ‘उदंत मार्तण्ड’ के केवल 79 अंक ही प्रकाशित हो सके और यह पत्र 1827 में बंद हो गया। लेकिन इसने जो नींव रखी, उस पर आगे बढ़ते हुए हिंदी पत्रकारिता ने आज एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर लिया है।
@airnewsalerts@ddnewsBihar@MIB_India@PIB_India
#बिहार#सुपौल : समाहरणालय में आयोजित जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ द्वारा कुल 22 आवेदन लिये गए।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@dm_supaul
#बिहार#सुपौल: भाजपा युवा मोर्चा सुपौल के जिलाध्यक्ष जयन्त मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक और स्वर्णिम बताया।
▶️उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गए और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए हैं।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi
#बिहार#सुपौल: जिले के राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में कई विकास कार्य हुए हैं।
▶️उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष बेमिसाल रहे हैं।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar
#बिहार#सुपौल: ईद-उल-अजहा के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने शहर की बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की।
▶️नमाज के बाद सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने लोगों से मुलाकात कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@ShahnawazBJP
#BIHAR#सुपौल: जिले के विभिन्न ईदगाहों एवं मस्जिदों में अकीदत के साथ बकरीद की नमाज अदा की गई।
➡️नमाज के बाद लोगों ने एक-द्रसरे को गले मिलकर बकरीद की मूबारकबाद दी।
➡️भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने भी शहर के बड़ी ईदगाह पहुंचकर नमाज अदा की और प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआ मांगी।
@ShahnawazBJP@airnewsalerts@ddnewsBihar
#बिहार#सुपौल : सुपौल सांसद दिलीश्वर कामैत ने लालितग्राम में रेलवे धुलाई संयंत्र निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
▶️इस अवसर पर छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
▶️लगभग 80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस धुलाई संयंत्र के निर्माण से सुपौल सहित पूरे कोसी क्षेत्र में रेल सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
▶️सांसद दिलीश्वर कामैत ने इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को स्वीकृति और गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@RailMinIndia@ECRlyHJP@AshwiniVaishnaw
#बिहार#सुपौल : बीरपुर, SSB द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
➡️ कमांडेंट गौरव सिंह के मार्गदर्शन में साइकिल रैली संपन्न।
➡️रैली का मुख्य उद्देश्य सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों औरं बल कार्मिकों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण तथा नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता फैलाना था।
रिपोर्ट: रविशंकर प्रसाद
@ssbpatna@SSB_INDIA@airnewsalerts@ddnewsBihar
#बिहार#सुपौल: जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई।
▶️बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@dm_supaul@AIRNewsHindi
#बिहार#सुपौल: जिले के विभिन्न हिस्सों में आज मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान बादलों से घिरा है और हल्की हवाएं चलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।
▶️वहीं, बीती रात जिले के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@dm_supaul
#बिहार#सुपौल: ज्ञान भारतम मिशन के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान जिले के कोरियापट्टी में 150 वर्ष से अधिक पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि प्राप्त हुई है।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@dm_supaul
आज राज्यरानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान राजेंद्र सेतु पर चलती ट्रेन में @SupaulSaraigarh से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। यह बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु @RailMinIndia एवं @RPF_INDIA से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग है। @ECRlyHJP
#बिहार#सुपौल: जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया।
▶️इस दौरान जिलाधिकारी ने कुल 20 आवेदन लिए।
▶️मौके पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी ज्ञानानंद यादव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्ट: रविशंकर चौधरी
@airnewsalerts@ddnewsBihar@AIRNewsHindi@dm_supaul