जिला पदाधिकारी श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स, सुपौल की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण, अवैध पार्किंग, सड़क सुरक्षा, ब्लैक स्पॉट सुधार एवं हाईवे सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।
निर्देश दिए गए कि NHAI चिन्हित अतिक्रमणों एवं लंबे समय से खड़े वाहनों की सूची तैयार कर नोटिस निर्गत करे तथा संबंधित CO एवं SHO को उपलब्ध कराए। सभी अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष 10 जून तक अतिक्रमण हटाने एवं अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
पेट्रोल पंप, ढाबा, होटल एवं धर्मकांटा संचालकों को राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक/बस पार्किंग नहीं होने देने तथा परिसर के अंदर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को गश्ती के दौरान नए अतिक्रमण नहीं होने देने तथा अंचल प्रशासन के साथ समन्वय कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#Supaul #RoadSafety #DistrictHighwaySafetyTaskForce #NHAI #TrafficManagement #SafeHighways
@IPRDBihar@BiharTransport
सहयोग शिविर के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान होने पर सुदीश कुमार महतो ने बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविर सरकारी सेवाओं और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
@samrat4bjp
#SahyogShivir
#CitizenServices
#PublicWelfare
#GoodGovernance
#BiharGovernment
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शेखपुरा एवं मुजफ्फरपुर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनीं, विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
@samrat4bjp#SahyogShivir#PublicService#JanSamvad
#GoodGovernance
#BiharDevelopment
बिहार सरकार किसानों को डिजिटल पहचान देने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अभियान चला रही है। पंजीकरण कराने से सरकारी योजनाओं एवं अनुदान का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचेगा।
किसान बंधुओं से अनुरोध है कि 30 जून 2026 तक चलने वाले फार्मर रजिस्ट्री अभियान में भाग लेकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं।
@samrat4bjp
#FarmerRegistry
#DigitalIdentityForFarmers
#DirectBenefitsToFarmers
#AgriTransformation
आज दिनांक 02.06.2026 को श्री भगवान सिंह कुशवाहा, माननीय मंत्री, योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, सुपौल जिला द्वारा राघोपुर प्रखंड अंतर्गत करजाईन पंचायत के मुसहरी टोला, वार्ड संख्या-07 में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की गई।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन से इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
माननीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जन संवाद कार्यक्रम इसी उद्देश्य की महत्वपूर्ण कड़ी है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
@IPRDBihar@officecmbihar
आज दिनांक 02.06.2026 को प्रखंड किशनपुर के पंचायत मलाढ़ में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल द्वारा लाभुकों के बीच पारिवारिक सूची, भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र एवं परिमार्जन के उपरांत सुधार की गई जमाबंदी पंजी का वितरण किया गया।
@IPRDBihar@officecmbihar
📡#Live: #CM श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा ग्राम-गोसाईपुर, प्रखंड मोतीपुर, जिला-मुजफ्फरपुर में "सहयोग शिविर" में आवेदनों के प्राप्ति एवं निष्पादन हेतु लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण एवं विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास।
@samrat4bjp@DM_Muzaffarpur
https://t.co/kkhb2TnLFV
👩डिलीवरी को लेकर चिंता क्यों? जब सरकार है आपके साथ!
जननी बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल की सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध हैं।
@IPRDBihar@SHSB_Bihar@samrat4bjp@Nishantjdu#BiharHealthDept
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में जनता की समस्याओं के समाधान, शिकायतों के निवारण एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सहयोग शिविर से संबंधित जानकरी हेतु डायल करें 1100 या सहयोग पोर्टल https://t.co/ZqLrcbHoBC पर विजिट कर आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
@samrat4bjp@DitBihar
#SahyogSeSamadhan
#SahyogShivir
#BiharGovernment
#CitizenServices
#GoodGovernance
समेकित सेवा प्रदाता केंद्र (बुनियाद केंद्र) वृद्धजन, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर आवश्यक सेवाएं और सहयोग प्रदान कर रहा है।
बिहार के सभी 101 अनुमंडलों में संचालित बुनियाद केंद्र समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का संचार कर रहे हैं।
हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6262
@IPRDBihar
#BuniyadKendra
#SamajKalyanBihar
#ElderlyCare
#InclusiveDevelopment
#SocialWelfareBihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में ग्यारह सैटेलाइट टाउन परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित समीक्षा बैठक की।
@samrat4bjp
शेखपुरा के बरबीघा प्रखंड के ग्राम-सामस बुजुर्ग में आयोजित "सहयोग शिविर" कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी हुए शामिल।
@samrat4bjp@dm_sheikhpura#CMSamratChoudhary
आज पंचायत भवानीपुर दक्षिण, प्रखंड प्रतापगंज में आयोजित सहयोग शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए पात्र लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया।
@IPRDBihar@officecmbihar