लोको पायलटों को ड्यूटी के दौरान शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने, मानवीय कार्य परिस्थितियाँ सुनिश्चित करने एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में माननीय रेलमंत्री @AshwiniVaishnaw जी को पत्र लिखा।
@mygovindia@RailMinIndia
मेरठ जिले के दौराला थाना क्षेत्र के चिरौड़ी गांव निवासी राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी बहन अनुष्का पाल की हत्या के मामले में आज मेरी पीड़ित परिवार से बात हुई। परिवार ने पुलिस जां�� पर गंभीर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वे अब तक की पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं।
परिजनों का कहना है कि अनुष्का के बाल छोटे थे, जबकि जो शव बरामद हुआ है उसके बाल लंबे हैं। परिवार का मानना है कि इस मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब अब तक नहीं मिले हैं। ऐसे में उनकी आशंकाओं और संदेहों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
जब किसी मामले में पीड़ित परिवार ही जांच पर भरोसा नहीं जता रहा हो, तब निष्पक्षता और पार���र्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराना आवश्यक हो जाता है। इसलिए हम @UPGovt से मांग करते हैं कि अनुष्का पाल हत्याकांड की जांच तत्काल सीबीआई को सौंपी जाए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच हो सके तथा सच्चाई सामने आ सके।
मैं शीघ्र ही मेरठ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करूंगा और न्याय की ��स लड़ाई में हर हाल में उनके साथ खड़ा रहूंगा।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
@Uppolice
@dgpup
आज 'व्यवस्था परिवर्तन दिवस' से प्रारंभ हो रही सत्ता परिवर्तन यात्रा से घबराकर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के इशारे पर माननीय राष्ट्रीय अध��यक्ष @BhimArmyChief एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चन्द्रशेखर आजाद जी को उनके आवास पर पुलिस द्वारा डिटेन किया जाना बेहद निंदनीय है।
हम @UPGovt से मांग करते हैं कि भाई चन्द्रशेखर आजाद जी को तत्काल रिहा किया जाए तथा उन्हें अपनी यात्रा और जनसंपर्क कार्यक्रम निर्बाध रूप से संचालित करने दिया जाए।
लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को पुलिस बल और प्रशासनिक दबाव के माध्यम से दबाया नहीं जा सकता। परिवर्तन की मांग क��� रोकने का हर प्रयास अंततः जनता की लोकतांत्रिक शक्ति के सामने विफल होगा।
#ReleaseChandraShekhaAzad
#ReleaseChandraShekhaAzad
#ASP_K_Mission2027 #सत्तापरिवर्तनयात्रा
#UPMaangeChandraShekharAzad #ASPK
#AzadSamajParty #bhimarmy #SattaParivartanYatra #ChandrashekharAzad
प्रतिमा स्थापना संबंधी अनुमतियों में हो रहे अनावश्यक विलंब को रोकने, समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा हरदोई के महुआ कोला प्रकरण में दर्ज मुकदमों की वापसी के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt@CMOfficeUP
नारी शक्ति, साहस, वीरता व न्याय की अनोखी मिसाल, होल्कर साम्राज्य की महारानी माता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि!
🤍 ईद की दिली मुबारकबाद 🤍
मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पवित्र त्योहार ईद-उल-अज़हा आप सभी के जीवन में खुशियां, अमन तरक्की और नई रोशनी लेकर आए।
आइए, हम सब मिलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलाएं तथा समाज में एकता और सम्मान को मजबूत करें।
आप सभी को दिल से
🌙 ईद मुबारक 🌙
���ज दवा व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन ई-फार्मेसी और ई-कॉमर्स कंपनियों के विरोध में किया जा रहा बंद और आंदोलन एक अत्यंत गंभीर एवं जनहित से जुड़ा विषय है।
दवा जैसी आवश्यक और संवेदनशील सेवा के क्षेत्र में सख्�� निगरानी, पारदर्शिता और प्रभावी नियमन बेहद जरूरी है। बिना पर्याप्त नियंत्रण के ऑनलाइन माध्यमों से दवाओं की बिक्री, कीमतों में असमानता और छोटे मेडिकल स्टोरों पर बढ़ता आर्थिक दबाव निश्चित रूप से चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
हालांकि यह भी सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि किसी भी प्रकार की बंदी या आंदोलन के कारण आम मरीजों को दवाओं और उपचार संबंधी सेवाओं में प���ेशानी का सामना न करना पड़े। अस्पतालों और आपातकालीन सेवाओं के लिए दवाओं की उपलब्धता हर परिस्थिति में सुचारु बनी रहनी चाहिए।
हम @MoHFW_INDIA से आग्रह करते हैं कि दवा व्यापारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संबंधित नियामक संस्थाओं के साथ व्यापक संवाद स्थापित कर ऐसी संतुलित नीति तैयार की जाए, जो जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ छोटे व्यापारियों के अधिकारों और हित��ं की भी रक्षा सुनिश्चित करे।
@mygovindia
@JPNadda
आज दवा व्यापारियों द्वारा ऑनलाइन ई-फार्मेसी और ई-कॉमर्स कंपनियों के खिल��फ की जा रही बंदी और आंदोलन एक गंभीर विषय है।
हमारा मानना है कि दवा जैसी आवश्यक सेवा के क्षेत्र में पारदर्शी और सख्त नियमन अत्यंत आवश्यक है।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर ��िना उचित नियंत्रण के दवाओं की उपलब्धता, मूल्य निर्धारण में अनियमितता तथा छोटे मेडिकल स्टोरों पर बढ़ता दबाव एक वास्तविक चिंता का विषय है, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी आंदोलन या बंदी के कारण आम मरीजों को दवा और उपचार में कोई कठिनाई न हो। आपातकालीन सेवाएं और अस्पताल क्षेत्रों में दवाओं की उपलब्धता हर स्थिति में बनी रहनी चाहिए��
@MoHFW_INDIA से आग्रह है कि वह दवा व्यापारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संबंधित नियामक संस्थाओं के साथ व्यापक संवाद कर ऐसी नीति तैयार करे, जो जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के साथ-साथ छोटे व्यापारियों के हितों की भी रक्षा करे।
@mygovindia
@JPNadda
बिहार के जिला किशनगंज में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के प्रवेश परीक्षा केंद्र को पुनः स्थापित कराने हेतु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चंद्र शेखर आजाद जी ने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री @dpradhanbjp जी को पत्र लिखा।
श्रम मंत्री रहने के दौरान मजदूरों के लिए महंगाई भत्ता, स्वास्थ्य बीमा, काम के घंटे 12 से हटाकर 08 घंटे करना, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, ट्रेड यूनियन को बाध्यकारी मान्यता... आदि सब परम पूज्य बाबा साहेब की देन है।
मजदूर दिवस पर परम पूज्य बाबा साहेब को नमन। 🙏🙏
#LabourDay #thanksdrambedkar
आगरा जनपद के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के गौतम नगर में दलित युवती को घर में घुसकर खींचकर जबरन ले जाने की घटना अत्यंत शर्मनाक, दंडनीय और चिंताजनक है।
पीड़िता की माँ के अनुसार, परवेज पिछले एक वर्ष से उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। वह रास्ते में आते-जाते छेड़छाड़ करता था और जबरन शादी का दबाव बनाता था। कई बार मना करने और विरोध के बावजूद उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं।
मंगलवार (28 अप्रैल) को आरोपी अपनी माँ के साथ घर आया और शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे परिवार ने साफ तौर पर अस्वीकार कर दिया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे वह फिर घर में जबरन घुस गया। उस समय घर में केवल बेटियाँ ही मौजूद थीं। आरोपी ने बड़ी बेटी पर शादी का दबाव बनाया और मना करने पर उसे पकड़कर घसीटना शुरू कर दिया। छोटी बहन ने बहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और युवती को जबरन घर से बाहर खींचकर अपने साथ ले गया।
यह घटना न केवल एक गंभीर अपराध है, बल्कि दलित समाज की बेटियों की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। महिलाओं की इच्छा और सम्मान को इस तरह कुचलना किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
@UPGovt से ��मारी मांग है- सभी आरोपियों पर कड़ी से कड़ी धाराओं में मुकदमा चलाया जाए।एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए
यदि ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे। समाज और प्रशासन मिलकर ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त संदेश दें।
@CMOfficeUP
@myogiadityanath
जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से विद्यालयों में शिक्षण कार्य बाधित होने क�� संबंध में महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त महोदय,भारत सरकार को पत्र लिखा।
@CensusIndia2027
#CensusofIndia
#Census2027
#जनगणना
#जनगणना2027
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में कॉमन अभ्यर्थियों के कारण उत्पन्न र��क्त पदों को भरने एवं संशोधित परिणाम जारी करने के संबंध में @upprpb के अध्यक्ष महोदय को पत्र लिखा।
@UPGovt
@Uppolice
एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
प्रीति पवार, मीनाक्षी हुड्डा, प्रिया घणघस और अरुंधति चौधरी द्वारा अलग-अलग भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर “गोल्डन पंच” लगाना नारी शक्ति, संघर्ष और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।
साथ ही अन्य खिला���़ियों द्वारा जीते गए रजत और कांस्य पदक भी इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय महिला मुक्केबाजी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।
सभी विजेता खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को हृदय से बधाई एवं उज्जवल भविष्य ��े लिए मंगलकामनाएँ।
हमें आप पर गर्व हैं
#AsianBoxingChampionship2026
आज लोकसभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष @BhimArmyChief, नगीना से लोकप्रिय सांस�� भाई चन्द्रशेखर आज़ाद जी ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाने का प्रयास किया।
मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद बाराबंकी में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ ” महारैली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष, भीम आर्मी चीफ एवं नगीना से लोकप्रिय सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद जी के विचारों और संघर्ष से प्रेरित होकर अपना दल और जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आए कई नेताओं ने, अपने साथियों के साथ मंच पर भाई चंद्रशेखर आजाद जी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नाम:
फूल सिंह पटेल जी (पूर्व प्रदेश प्रभारी अपना दल, प्रदेश सचिव जनता दल (यू) – फतेहपुर)
दयाशंकर सिंह पटेल जी (मंडल सचिव जनता दल (यू) – प्रयागराज)
सुभाष सिंह पटेल जी (पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी अपना दल – चित्रकूट)
अभिषेक सिंह (रिंकू) जी (मंडल सचिव अपना दल – चित्रकूट)
सिद्धनाथ पटेल जी (पूर्व मंडल सचिव अपना दल, प्रदेश सचिव किसान मजदूर मंच – प्रयागराज)
राजेश कुमार यादव जी (सामाजिक कार्यकर्ता – अंबेडकर नगर) सहित पिछड़े वर्ग के कई साथियों ने पार्टी का दामन थामा।
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का यह बढ़ता हुआ परिवार सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत जनआंदोलन का रूप ले रहा है।
पार्टी सभी नए साथियों का हार्दिक स्वागत करती है और सामाजिक परिवर्तन के इस संघर्ष में उनके योगदान की सराहना करती है।
जय भीम | जय भारत | जय संविधान | जय भाईचारा
किसान आंदोलन के शहीदों को मेरी तरफ से एक छोटी-सी श्रद्धांजलि
वर्ष 2026–27 के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा एवं मतदान के दौरान अपनी बात रखते हुए।
1. कृषि पर 50% आबादी निर्भर लेकिन जीडीपी में सिर्फ 15–16% योगदान।
2. किसानों की कम आय -आर्थिक व सामाजिक अन्याय
3. कृषि बजट ज़मीनी जरूरतों के मुकाबले कम।
4. पीएम किसान सम्मान निधि 6,000 रुपये सालाना अपर्याप्त है 1,00,000 रुपये करने की मांग।
5. सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी।
6. घोषित एमएसपी वास्तव में कितने किसानों को मिल रही।
7. किसान को फसल का उचित मूल्य नहीं मिलना।
8. फसल बीमा योजना को प्रभावी बनाने की मांग।
9. किसान आत्महत्याएँ-सरकार की जिम्मेदारी तय हो।
10. पिछले 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश में किसान आत्महत्या के आंकड़े व रोकथाम उपाय।
11. गन्ने का मूल्य 500 रुपये ��्रति क्विंटल करने की मांग।
12. गन्ना भुगतान 14 दिन में सुनिश्चित हो।
13. आलू किसानों को उचित दाम।
14. यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
15. जर्जर नहरों की मरम्मत।
16. समय पर सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।
17. वर्ष 2022 में यूपी सरकार ने वादा किया था कि बिजली का दाम आधे कर देंगे, लेकिन नहीं हुये।
@LokSabhaSectt
@AgriGoI
@ChouhanShivraj
#Budget2026