आज दिनांक 06अगस्त 2026 दिन वृहस्पतिवार को इन्दिरा भवन लखनऊ स्थित- उ०प्र० अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के जनसुनवाई कक्ष में वादों की सुनवाई किया।
आज दिनांक 06अगस्त 2026 दिन वृहस्पतिवार को इन्दिरा भवन लखनऊ स्थित- उ०प्र० अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अपने कक्ष में विभिन्न जनपदों से आए देवतुल्य कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात किया और पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
घुमंतू विकास बोर्ड के गठन के उपलक्ष्य में मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को विमुक्त एवं घुमन्तू समाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस कार्यक्रम में घुमन्तू समाज के लोगों ने मा०मुख्यमंत्री जी को गदा,अंगवस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त किया।
गत दिनों की भांति आज़ भी 02 अगस्त 2026 दिन रविवार को अपने पैतृक आवास ग्राम भुलभुलिया (सेमरावॉ )बाराबंकी में स्थानीय और प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट किया और उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
हमारे परम पूज्य पिता जी स्मृतिशेष श्री राजाराम रावत जी की आठवीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन।
,*विनम्र श्रद्धांजलि* 🙏
आपका आशीर्वाद सदैव पूरे परिवार पर बना रहे।
#पुण्यतिथि#आठवीं
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हाईस्कूल में सर्वोदय इण्टर कालेज नसीपुर ब्लाक सिद्धौर में हमारे शिक्षक रहे पूर्व सांसद / पूर्व विधायक मा. श्री राम सागर रावत जी को उनके नई सड़क (मंसारा) स्थित आवास पर पहुंच कर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से संगठन की विचारधारा, पंचनिष्ठाओं, नमो ऐप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रशिक्षण संगठन ऐप पर सफलतापूर्वक पूर्ण कर प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।
मंडल हैदरगढ़ के बूथ संख्या264 सुभाष वार्ड पर क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अवधेश द्विवेदी जी तथा जिलाध्यक्ष श्री राम सिंह वर्मा जी तथा विधायक श्री दिनेश रावत की उपस्थिति में वरिष्ठ जनों और कार्यकर्ताओं के साथ मा.प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 'मन की बात' के 139वें संस्करण को सुना
कुछ बलिदान सिर्फ़ सीमाएँ नहीं बचाते, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी बचाते हैं। 🇮🇳
कारगिल विजय दिवस हमें उन अमर वीरों के अदम्य साहस, अटूट राष्ट्रप्रेम और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर तिरंगे की शान को सदैव ऊँचा रखा।
सर्गस्थितिविनाशानां जगतो यो जगन्मयः।
मूलभूतो नमस्तस्मै विष्णवे परमात्मने॥
भगवान श्री हरि के 'योगनिद्रा' में गमन की पावन तिथि देवशयनी एकादशी पर त्रिलोक स्वामी से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर सर्वदा बनी रहे।
भारत की स्वतंत्रता के महान प्रेरणास्रोत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।
#चंद्रशेखर_आज़ाद#लोकमान्य_तिलक#जयंती
आज 23जुलाई 2026 दिन गुरूवार को इन्दिरा भवन लखनऊ स्थित- उ०प्र०अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अपने कक्ष में विभिन्न जनपदों से पधारे शुभचिंतकों एवं दकार्यकर्ताओं और पीड़ितों से मुलाकात किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आज जनपद गोंडा से वापसी में बाराबंकी में बरौलिया (किन्तूर) में प्रसिद्ध पौराणिक पारिजात वृक्ष के दर्शन और कोटवा धाम मे गद्दी के महन्त श्री नीलेन्द्र बख्श दास (नीरज भैया) से मास्टर प्रेम नारायन दास के आवास पर शिष्टाचार मुलाकात किया।
आज विधान सभा क्षेत्र -तरबगंज जनपद गोण्डा में किसान बालिका इण्टर कालेज में विधान सभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होकर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं०दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
दिनांक 16जुलाई 2026 दिन गुरुवार को इन्दिरा भवन लखनऊ स्थित- उ०प्र०अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग के अपने कक्ष में विभिन्न जनपदों से पधारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं और पीड़ितों से मुलाकात किया तथा उनकी समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सनातन संस्कृति की अगाध आस्था, सामाजिक समरसता व लोकमंगल की पावन प्रतीक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 'रथ यात्रा' के शुभारंभ की सभी श्रद्धालुओं को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं माता सुभद्रा जी की कृपा-दृष्टि चराचर जगत पर बनी रहे।