ये चुनाव नहीं, स्क्रिप्टेड शो है!
राहुल गांधी का बड़ा खुलासा:
हर चुनाव में कोई न कोई बहाना – कभी लाडली बहना, कभी पुलवामा, अब सिंदूर…
लेकिन असली कहानी ये है कि चुनाव को पूरी तरह कोरियोग्राफ़ किया जा रहा है!
जनता की जगह स्क्रिप्ट तय कर रही है नतीजे?
#VoteChori#RahulGandhi
Doland Trump भारत पर 50% टैरिफ़ ठोक दिया , प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं ,
मोदी सरकार के खराब विदेश नीति की वजह से विश्वगुरु बनने की बजाय, अब टैक्स गुरु बन गए।
#TrumpTariff | #TarrifsOnIndia
डूंगरी बांध विरोध आंदोलन संघर्ष समिति के पीड़ित लोग आज राजस्थान सरकार के मंत्री एवं अधिकारियों से मिले और डूंगरी बांध को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह बांध बनने से हजारों आदिवासी परिवारों को अपने गांव, जंगल और जमीन छोड़नी पड़ेगी। लोग अपने घर, रोज़गार और संस्कृति से दूर हो जाएंगे। पीड़ितों ने सरकार से अपील की कि इस योजना को रोका जाए और आदिवासियों की बात सुनी जाए।
“ऐ मेरे वतन के लोगों” में भले ही अहीर का नाम ना लिया गया हो,
लेकिन रेजांगला की बर्फीली चोटियों पर दुश्मनों से लोहा लेने वाले 120 वीर अहीर थे!
अब अगर फरहान अख्तर की फिल्म में भी अहीर जवानों के बलिदान का सम्मानजनक ज़िक्र नहीं हुआ,
तो हम इस फिल्म का विरोध करेंगे, और सामूहिक बहिष्कार का ऐलान करेंगे।
हम पूछते हैं जब सरकार अहीर धाम बना सकती है,
तो बॉलीवुड क्यों नहीं दिखा सकता अहीरों का पराक्रम?
#FarhanAkhtar
काजोल,अजय और उनके माता-पिता सभी ने हिंदी फिल्मों से पैसा और नाम कमाया और आज इन लोगों के अंदर हिंदी भाषा के लिए इतनी घृणा पैदा हो गई।
हम हिंदी भाषी लोग इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
जो लोग हिंदी भाषा से प्रेम करते हैं वे सभी लोग इस हैशटैग को वायरल करिए।
#काजोल_माफी_मांगो
"हर बच्चा यह संदेश लेकर आता है कि ईश्वर अभी मनुष्य से निराश नहीं हुआ है।"
~गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर
भारतीय राष्ट्रगान के रचयिता, प्रख्यात समाज सुधारक , नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन 💐
एक कहावत चल पड़ी है,
अहीरों ने हिमालय सी ऊंचाई नहीं देखी थी,
लेकिन हिमालय ने भी वीर अहीर जैसा जिगर नहीं देखा था!
अगर फरहान अख्तर की फिल्म में वीरता व शौर्य के प्रतीक "120 वीर अहीर "जवानों के संकल्प ,धैर्य , उत्साह व बलिदान का जिक्र व इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुआ तो इस फिल्म का पुरजोर विरोध किया जाएगा।।
#120VeerAhir
@FarOutAkhtar
ये वीडियो मेरे ही गृह ज़िले की है…
जहाँ कभी हैंडलूम के नाम से प्रसिद्ध कपड़े का शोरूम था,
अब वहाँ सिर्फ राख, धुआं और ख़ामोशी बची है।
कहा जा रहा है शॉर्ट सर्किट से तीनों मंज़िलें जल गईं।
मालिक की हालत क्या होगी, सिर्फ ऊपरवाला ही जानता है।
बगल में खंभा, ऊपर से गुजरती चिंगारियां और लापरवाह सिस्टम!
अब बताइए, गलती किसकी थी किस्मत की या व्यवस्था की?
करणी सेना के दो सिपाही रोहित द्विवेदी और शिवम यादव आज की कुटाई के बाद, स्वामी प्रसाद मौर्य ही नहीं आजीवन किसी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे , ऐसा इसलिए पुलिस ने भी अब कड़ी ठुकाई की है।।
Swami Prasad Maurya
उत्तराखंड में कुदरत का कहर दिल दहला देने वाला है 💔
मौत का मंजर देख रूह कांप उठे, कलेजा छलनी हो जाए!
😭
हर तरफ चीख-पुकार, अफरा-तफरी और तबाही का मंजर है।
सोचिए जो वहाँ मौजूद हैं, वे इस पीड़ा को कैसे सह रहे होंगे!
हे प्रभु! अपने सभी बच्चों की रक्षा करना 🙏
#kotdwar #UttarakhandNews
चौधरी सत्यपाल सिंह मलिक का जाना एक साहसी और स्पष्टवादी नेतृत्व का अंत है। उन्होंने कभी सत्ता के सामने सिर नहीं झुकाया और हर मौके पर सच बोलने का साहस दिखाया। विशेष रूप से किसानों के मुद्दों पर उनकी बेबाकी और समर्थन हमेशा याद किया जाएगा। वे उन गिने-चुने नेताओं में से थे जो जनहित के लिए अपने पद और प्रतिष्ठा की परवाह नहीं करते थे। आज देश ने एक निर्भीक नेता और किसानों ने अपना सच्चा हितैषी खो दिया है। उनका संघर्ष और विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। #SatyapalMalik