दिल्ली में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पैलेट गन, लाठियों और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।
मैं 19 साल के साहिल लोचब से मिला जो छर्रों (पैलेट) से घायल हुए, वह एक आंख गंवा सकते हैं। उनका “अपराध” क्या था? पेपर लीक खत्म करने और हमारे छात्रों के लिए एक निष्पक्ष भविष्य की मांग करना।
@AmitShah जी, मेरे दो सवाल हैं:
क्या आपने छात्रों के खिलाफ पैलेट गन सहित घातक माध्यमों के इस्तेमाल की मंजूरी दी थी? अगर नहीं, तो किसने दी?
छात्रों को लाठियों से पीटने वाले सादे कपड़ों में मौजूद लोग पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती को किसने अधिकृत किया था?
देश जवाब मांग रहा है।- श्री @RahulGandhi
@RajasthanPccObc@INCOBCDept राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरसहाय यादव जी के अनुमोदन उपरांत #फलोदी जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
शीर्ष नेतृत्व का हार्दिक आभार 🙏 नवगठित पदाधिकारियो कों हार्दिक बधाई व शुभकामनायें 🙏
राजस्थान ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरसहाय यादव जी के अनुमोदन उपरांत #फलोदी जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की कार्यकारिणी घोषित की गई है।
@INCOBCDept
जैन मंदिर, बाड़ा पदमपुरा, जयपुर में महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान द्वारा आयोजित हो रहे तीन दिवसीय 'सर्वोदय संकल्प शिविर' के शुभारंभ में भाग लिया।
आज पूरी दुनिया में फैली हुई हिंसा और इसके प्रतिकूल प्रभावों को देखते हुए पूरी दुनिया को गांधीवादी मूल्यों का महत्व समझ आ रहा है। शक्तिशाली होने का अर्थ अनावश्यक हिंसा करना नहीं हो सकता। अहिंसा ही चिरस्थायी शांति ला सकती है।
श्री @RahulGandhi ने 2024 में संसद में पेपर लीक के खिलाफ पुरजोर आवाज उठाई थी एवं इसे रोकने के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए कहा परन्तु मोदी सरकार पूरी तरह विफल रही है।
अब शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए या प्रधानमंत्री को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए।
माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा प्रदेश के स्कूलों में राजस्थानी भाषा को अनिवार्य करने का निर्णय ऐतिहासिक है एवं स्वागत योग्य है।
मुझे गर्व है कि हमारी कांग्रेस सरकार ने 25 अगस्त 2003 को विधानसभा से प्रस्ताव पारित कर मारवाड़ी, मेवाड़ी, ढूंढाड़ी, हाड़ौती, मेवाती, बृज, वागड़ी, मालवी और शेखावाटी जैसी समृद्ध बोलियों सहित 'राजस्थानी भाषा' को संवैधानिक दर्जा दिलाने की जो मुहिम शुरू की थी, आज उसे बड़ी मजबूती मिली है।
मातृभाषा में शिक्षा मिलने से प्रदेश के बच्चों का अपनी जड़ों से जुड़ाव और गहरा होगा। अब केंद्र सरकार को भी बिना देरी किए राजस्थानी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कर अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।
सवाल: भाजपा प्रभारी ने कहा कि टोंक के जो स्थानीय विधायक हैं वे बहुरूपिया हैं, उनकी एक टांग कांग्रेस में रहती है, एक जाने कहाँ रहती है:
जवाब: उनकी दोनों टांगे कांग्रेस में है और कांग्रेस में रहेगी। अब उनके भटके आएंगे जो पहले गुमराह करके ले गए मानेसर के अंदर हमारे लोगों को।
सचिन पायलट जी को अनुभव हो गया है इस प्रकार की गलती करने के क्या अंजाम होते हैं। ठीक है ना? इसलिए अब वो समझ गए हैं, संभल गए हैं, समझ भी गए, संभल भी गए हैं और मैं उम्मीद करता हूं अब वो हमें छोड़ के कभी नहीं जाएंगे और हमारी पूरी पार्टी एकजुट है उनके साथ में।
@ashokgehlot51 विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनायें
गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी योजना विश्व की ऐसी योजना थी जिसके अंतर्गत गरीब व्यक्ति बड़े से बड़े हॉस्पिटल मे अपना 25 लाख रूपये तक का इलाज नि :शुल्क करवा सकता था 🙏
गरीबो के मसीहा हमारे अशोक जी गहलोत साहब
@ashokgehlot51 विश्व स्वास्थ की हार्दिक शुभकामनायें
गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी योजना विश्व की ऐसी योजना थी जिसके अंतर्गत गरीब व्यक्ति बड़े से बड़े हॉस्पिटल मे अपना 25 लाख रूपये तक का इलाज नि :शुल्क करवा सकता था 🙏
गरीबो के मसीहा हमारे अशोक जी गहलोत साहब
@ashokgehlot51 गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई चिरंजीवी योजना विश्व की ऐसी योजना थी जिसके अंतर्गत गरीब व्यक्ति बड़े से बड़े हॉस्पिटल मे अपना 25 लाख रूपये तक का इलाज नि :शुल्क करवा सकता था 🙏
गरीबो के मसीहा हमारे अशोक जी गहलोत साहब
विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर समस्त प्रदेशवासियों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं हैं।
हमारा प्रयास होना चाहिए कि स्वास्थ्य सेवाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों तक सुलभता से पहुंचें और वो सिर्फ इसलिए इलाज करवाने से न कतराएं कि उसमें खर्चा बहुत है। इसी सोच के साथ, निरोगी राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए कांग्रेस सरकार ने देश में पहली बार राइट टू हेल्थ कानून पास किया, मुफ्त दवा, मुफ्त जांच, निःशुल्क निरोगी राजस्थान योजना, चिरंजीवी योजना समेत अनेक ऐसी योजनाएं बनाई थीं, अस्पताल, पीएचसी इत्यादि खोलने का कार्य किया प्रयास होना चाहिए कि आउट ऑफ पॉकेट एक्सपेंडिचर कम से कम हो।
अच्छा स्वास्थ्य कोई सुविधा नहीं बल्कि अधिकार है।
यूथ कांग्रेस के चुनावों में भाग ले रहे सभी ऊर्जावान युवा साथियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
हमारे नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi ने यूथ कांग्रेस और NSUI में आंतरिक चुनावों की शुरुआत एक क्रांतिकारी सोच के साथ की थी। उनका स्पष्ट विज़न रहा है कि प्रतिभाशाली और नेतृत्व क्षमता वाले युवा आगे बढ़ सकें। इसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिणाम है कि आज बड़ी संख्या में सामान्य पृष्ठभूमि के युवा राजनीति की मुख्यधारा में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
चुनाव लड़ रहे युवा साथियों से भी मेरा आग्रह है कि वे अधिक से अधिक दौरे कर जनसंपर्क करें एवं नए युवाओं को जोड़कर सदस्यता बढ़ाने का कार्य करें, ताकि वे सभी संगठन के सक्रिय सिपाही के रूप में कार्य कर सकें।
श्री गोलूराम माली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
108 वर्षीय श्री गोलूराम माली की मेरे से मुलाकात करने की इच्छा थी। गत सप्ताह मैंने चाकसू स्थित उनके गांव जाकर उनसे मुलाकात की थी।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।
पिछले 7 दिन से बुखार एवं हल्के निमोनिया से संक्रमित होने के कारण चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने एवं आगंतुकों से मुलाकात करने में असमर्थ हूं।
आगामी कुछ दिनों में स्वास्थ्य लाभ के बाद पुनः आपके बीच उपस्थित होउंगा।
आप सबकी शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाओं के लिए आभार।
पिछड़ों एवं दलितों के मसीहा संविधान रक्षक सिपाही के @INCIndia ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मिशनमैन डा @DrJaihind सर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ।शिवकरण सैनी,
भोपालगढ़ जोधपुर