You will find real happiness here, and you’ll keep smiling all day.
True happiness comes from self-satisfaction and peace of mind — real entertainment. 😊
#NirmalaSitharaman
1.गांव में बहुत सारे लोग बिहारन लेकर आते हैं अब उनका यह सपना भी होने वाला है चकनाचूर 200000 में बिहार लाने वालों 😂
2.
10000 के बाद बिहार की महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये, सीधे खाते में आएगा पैसा, ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
#1000Rs
कल भरतपुर की रैली से सीधे दिल्ली कूच का एलान करेंगे हनुमान बेनीवाल,,,
रास्ते में साथ के लिए मथुरा,कोसी, पलवल और हरियाणा की खाप तैयार हैँ,,
भरतपुर से जो 2 हजार गाड़ियां रवाना होगीं वो दिल्ली पहुंचने तक 10 हजार हो जाएगी-सूत्र
अगर किसान की मृत्यु हो जाती है और सरकारी बैंक सोसायटी में 30000 हजार का लोन बाकी है तो वे बियाज लगाकर कह रहे हैं की आप 50000 हजार रूपए भरो नहीं तो आपके उपर कारवाई होगी क्या कारवाई हो सकती है 5 साल पहले किसान की मृत्यु हो गई और बियाज अभी तक चल रहा है जानकारी जरूर देवें 🤔🤔🤔
छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरे छत्तीसगढ़ की इज्जत मिट्टी में मिला दी।
आज आसपास के राज्यों के लोग छत्तीसगढ़ जाने की अब सोच भी नहीं रहें।
आजकल देश में कानून व्यवस्था चौपट सी हो चुकी है।
साहब कानून पढा रहें है !
रात का समय साथ में महिला और गोद में बच्चा | सुरक्षा और संवेदनशीलता नाम की कोई चीज होती है ? नहीं वैसे लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि यही कोई विधायक जी का रिश्तेदार होता तो साहब के जज्बात बदल जाते 😂
मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp
को स्मरण दिलाना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में असहमति व्यक्त करना कोई अपराध नहीं है। कुचामन में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के कार्यकर्ता बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर ज्ञापन देने गए थे, लेकिन उन्हें पहले शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया और बाद में उन पर राजकार्य में बाधा डालने जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए गए। इतना ही नहीं, उन्हें पकड़ने के लिए हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की तरह इनाम भी घोषित कर दिया गया। यह आपकी सरकार की नैतिकता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
जनता की आवाज़ को मुकदमों और भय के माध्यम से दबाने का प्रयास किसी भी लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को शोभा नहीं देता। सरकार और प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता से कार्य करना है, न कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर विपक्षी विचारधारा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाना,ऐसे में डीडवाना-कुचामन के जिला पुलिस अधीक्षक (SP) ने जिस प्रकार अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर RLP कार्यकर्ताओं को पकड़ने के लिए इनाम घोषित किया है, वह उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। राजस्थान की जनता यह सब देख रही है।
सरकार और प्रशासन को याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को मुकदमों, धमकियों और इनाम की घोषणाओं से दबाया नहीं जा सकता। सत्ता के अहंकार में उठाए जा रहे ऐसे कदमों को जनता देख रही है और समय आने पर उसका लोकतांत्रिक रूप से जवाब भी देगी।
हम लोकतांत्रिक अधिकारों के इस खुले दमन की कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि निर्दोष कार्यकर्ताओं पर दर्ज सभी झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएँ। लोकतंत्र में विरोध की आवाज़ को कुचलने का जो प्रयास सरकार कर रही है, वह प्रयास अंततः जनशक्ति के सामने पराजित होगा।
मैं पुनः मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि जनता की आवाज़ न कभी झुकी है और न कभी झुकेगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता आपकी गलत नीतियों से डरने वाला नहीं है।
@RajCMO@PTI_News@ANI@DainikBhaskar@rpbreakingnews@JagranNews@aajtak@ABPNews@ZeeNews@BBCHindi@News18Rajasthan@zeerajasthan_@1stIndiaNews@NavbharatTimes@AmarUjalaNews@TOIIndiaNews@htTweets@IndianExpress
लोकतांत्रिक रूप से प्रदर्शन करने का सभी को अधिकार है मगर राजस्थान में भजनलाल जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को भुला चुकी है,आज जयपुर के बाद नागौर संसदीय क्षेत्र के कुचामन में प्रदर्शन कर रहे RLP कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना निंदनीय है | सरकार को त्वरित प्रभाव से हिरासत में लिये गए RLP कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए ,मैं पुनः सरकार को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि आरएलपी का हर कार्यकर्ता संघर्ष से निकला है, डरने वाला नहीं है ।
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने विगत दिनों अपनी ही पार्टी के महिला मोर्चे की पदाधिकारियों से तू-तड़ाक की भाषा में बात की ,क्या सार्वजनिक जीवन की मर्यादा की नसीहत देने वाले बीजेपी नेताओं और और उनकी पार्टी पर भाषा और व्यवहार की मर्यादा का पाठ लागू नहीं होता ?
मर्यादित आचरण और संस्कारों की नसीहत देने वाले BJP के प्रदेश अध्यक्ष @madanrrathore ,आखिरकार
विधायक निधि के एवज में 40% कमीशन खाने वाले अपनी ही पार्टी के विधायक की ढाल बनकर क्यों खड़े हो गए ? क्या कमीशनखोर विधायक को बचाने के लिए उसका पक्ष लेकर खड़े होना ही आपके और आपकी पार्टी के संस्कार है मदन जी ?
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 12:15 बजे से जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
राजस्थान की संत परंपरा, गौ-सेवा और पर्यावरण संरक्षण की पहचान रहे जयपुर जिले का यह भैराणा धाम सैकड़ों वर्षों से न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि पशु-पक्षियों, वन्य जीवों और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण आधार रहा है। राजस्थान की भाजपा सरकार ने जनभावनाओं, धार्मिक आस्थाओं और पर्यावरण संरक्षण को नजरअंदाज करके जिस तरह यहां औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने का जो निर्णय लिया है, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी उस निर्णय के खिलाफ मजबूती से संतो के साथ खड़ी है |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में कल दिनांक 27 मई 2026 को जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत में आप अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर संत समाज के पावन स्थान को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी आवाज बुलंद करें |
#RLP_बचाएगी_भैराणाधाम
27 मई को जयपुर जिले के भैराणा धाम में साधु -संतों के सम्मान में तथा प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित हो रही महापंचायत के संदर्भ आज जयपुर आवास पर मीडिया के बंधुओं से वार्ता की,इस अवसर पर पूर्व मंत्री व RLP के वरिष्ठ नेता श्री दिलीप चौधरी, मेड़ता से पूर्व विधायक श्रीमती इंदिरा देवी बावरी व खींवसर से पूर्व विधायक श्री नारायण बेनीवाल भी मौजूद रहे |
RIICO एवं औद्योगिक परियोजनाओं हेतु भूमि अधिग्रहण के विरोध में, संतों की पावन स्थली के अवाप्तीकरण तथा सरकार की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजना से होने वाली हजारों पेड़ों की कटाई के विरोध में दिनांक 27 मई 2026 को जयपुर जिले के भैराणा धाम में आयोजित होने वाली विशाल महापंचायत की तैयारियों के संबंध में कल दिनांक 25 मई 2026 को जयपुर स्थित आवास पर अजमेर एवं जयपुर संभाग के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी ।
अतः दोनों संभागों के सभी जिलों के BLA-1, जिला प्रभारी, पार्टी के सभी पूर्व पदाधिकारी, पूर्व विधायक तथा पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके सभी उम्मीदवारों को निर्देशित किया जाता है कि वे उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
सभी साथी समय पर पहुँचकर महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने हेतु अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करें।
स्थान: B-7, जालूपुरा आवास, जयपुर
दिनांक: 25 मई 2026
समय: दोपहर 02:15 बजे ।
नीट जैसी परीक्षा का पेपर लीक हो जाना न केवल एक परीक्षा का प्रश्न है बल्कि पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्न है। नीट पेपर के लीक होने से मेहनत करने वाले लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों का भरोसा टूटा है। जिन बच्चों ने दिन-रात मेहनत की, उनके सपनों के साथ खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
यह मामला सिर्फ एक परीक्षा रद्द होने तक सीमित नहीं है। सवाल यह है कि इतनी बड़ी राष्ट्रीय परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था आखिर क्यों विफल हुई ? हर बार मेहनतकश करने वाले छात्रों को ही कीमत क्यों चुकानी पड़ती है ?
आज इस परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का एक ही प्रश्न है कि विद्यार्थियों के मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक नुकसान की भरपाई कैसे होगी ?
@PMOIndia, इस प्रकरण की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी को जल्द से जल्द जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु विशेष निर्देश जारी करें |
#NEET #StudentJustice #YouthVoice