मुरादाबाद के थाना कुंदरकी में मिट्टी खनन को लेकर गंभीर सवाल!
ग्राम चितेरी से गुआरऊ तक जेसीबी और 10 से अधिक ट्रैक्टरों से मिट्टी की खुदाई व ढुलाई किए जाने का आरोप है।
आखिर बिना अनुमति यह काम कैसे चल रहा है? खनन विभाग तत्काल जांच करे।
@DMMoradabad@Uppolice@moradabadpolice
रामपुर के तालिकाबाद में एयरटेल नेटवर्क की समस्या से ग्रामीण परेशान!
5G के दौर में भी इंटरनेट की रफ्तार बेहद धीमी होने का आरोप है।
रिचार्ज पूरा, लेकिन नेटवर्क का हाल बेहाल! आखिर कंपनी के अधिकारी ग्रामीणों की समस्या कब सुनेंगे?
@airtelindia@Airtel_Presence@CMOfficeUP
रात में जनता परेशान, चौकी वीरान और जिम्मेदार पुलिसकर्मी नदारद होने के आरोप!
आखिर कौशांबी के सैय्यद सरावां चौकी की व्यवस्था कौन संभाल रहा है?
अगर फरियादी को चौकी पर ही पुलिसकर्मी नहीं मिलेंगे तो पुलिस से न्याय की उम्मीद कैसे की जाए?
@dgpup@kaushambipolice@Uppolice@dgpup
रायबरेली में खाकी की कार्यशैली पर सवाल!
बछरावां के हरदोई चौराहे पर शराब ठेके के बाहर युवक को पुलिसकर्मी द्वारा लात मारने का CCTV फुटेज वायरल होने का दावा है। ठेका संचालक ने भी पुलिस पर दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।
@raebarelipolice@Uppolice
जौनपुर के सरायख्वाजा थाने में तैनात उपनिरीक्षक जियाउद्दीन पर रिश्वत मांगने और पीड़ित को धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर पैसों की मांग और घर गिराने की धमकी देने की बात कही जा रही है।
आखिर पीड़ित न्याय की गुहार किससे लगाए @Uppolice@dgpup@jaunpurpolice
मुरादाबाद के करूला धर्मकांटा पर आखिर किसकी शह पर
बिना प्रशासनिक अनुमति झूले चलाए जा रहे हैं?
ठेकेदार को लोगों की जान जोखिम में डालने की छूट किसने दी?
कल कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदारी कौन लेगा? प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार क्यों कर रहा है?
@Uppolice@moradabadpolice
एक तरफ घायल युवक इलाज के लिए परेशान है,
दूसरी तरफ परिवार एफआईआर दर्ज कराने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।
आखिर पीड़ित को न्याय कब मिलेगा? क्या आरोपियों के सामने पुलिस बेबस है?
जनपद रामपुर के कोतवाली टांडा क्षेत्र का मामला।
@rampurpolice@Uppolice@digmoradabad@dgpup
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र की गगन चौकी अंतर्गत जटपुरा में CNG पंप के पास जेसीबी और 6 ट्रैक्टरों से कथित अवैध मिट्टी खनन की शिकायत है। आखिर किसकी अनुमति से चल रहा है यह कारोबार? अधिकारी तत्काल जांच कर कार्रवाई करें।
@moradabadpolice@SdmBilari@Uppolice@DMMoradabad
कुन्दरकी में चोरों का धावा, गोदाम से लाखों का सामान पार!
मुरादाबाद के कुन्दरकी-काजीपुरा मार्ग पर चोरों ने गोदाम को निशाना बनाते हुए।
दो जगह दीवार काटी और शटर तोड़कर करीब एक लाख रुपये का लोहे का सामान चोरी कर लिया।
@moradabadpolice@Uppolice@CMOfficeUP
भाई दूज के त्योहार पर भी चेन स्नेचरों का आतंक! वीडियो वायरल
मुरादाबाद के थाना कटघर के रोडवेज चौकी के पास ऑटो रिक्शा में सफर कर रही महिला के गले से कुछ महिलाओं द्वारा सोने की चेन निकालने का आरोप है।
@moradabadpolice@Uppolice@dgpup
थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मुंशी और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई का मामला नजर आ रहा है। क्या पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच कराई जाएगी?
कृपया संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएं।
@hathraspolice@Uppolice@dgpup
अलीगढ़ में नाबालिग लड़की का मामला बेहद गंभीर!
पीड़ित परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहा है।
गांधी पार्क पुलिस पर आरोपी को छोड़ने का प्रयास करने का आरोप है।
सवाल यह है कि पीड़ित परिवार की सुनवाई कब होगी?
@aligarhpolice@Dm_Aligarh@Uppolice
. कानून के रखवाले ही सवालों के घेरे में!
बरेली में SI हेमेन्द्र सिंह का बताया जा रहा वर्दी में शराब पीने का वीडियो वायरल। क्या वरिष्ठ अधिकारी मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराएंगे या मामला यूं ही दब जाएगा?
@dgpup@Uppolice@igrangebareilly
बुलंदशहर के पहासू स्थित एडीओ कार्यालय का बताया जा रहा वीडियो वायरल।
सरकारी कार्यालय की टेबल पर शराब की बोतलें और नमकीन दिखाई दे रही हैं।
आखिर सरकारी दफ्तर में यह सब किसकी मौजूदगी में हुआ? @DmBulandshahr@bulandshahrpol@Uppolice@CMOfficeUP
बिजनौर के स्योहारा में दिनदहाड़े बाइक चोरी की वारदात!
खेत पर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर लेकर हुए फरार। दिन के उजाले में हुई इस घटना से वाहन मालिक परेशान है।
पुलिस प्रशासन से सवाल है कि आखिर चोरों की पहचान कब होगी? चोरी की गई मोटरसाइकिल कब बरामद होगी
@bijnorpolice@Uppolice@dgpup
सम्भल के हयातनगर में अंग्रेजी शराब की दुकान पर खुलेआम ओवररेटिंग का आरोप! #viralpost
शराब की निर्धारित कीमत से 5 से 10 रुपये अधिक वसूले जाने की शिकायत ।
आखिर ग्राहकों से अतिरिक्त पैसे वसूलने वालों पर आबकारी विभाग कब कार्रवाई करेगा?
@DmSambhal@upexcise@sambhalpolice
मुरादाबाद की सड़कों पर यातायात नियमों की अनदेखी!
बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UP21CR4176 पर बिना हेलमेट सफर करती महिला का वीडियो वायरल
कप्तान साहब, क्या यातायात पुलिस इस मामले में संज्ञान लेकर नियमानुसार चालान की कार्रवाई करेगी
@Uppolice@moradabadpolice@uptrafficpolice@dgpup