🔥 वेतनमान की मांग को लेकर मशाल जुलूस 🔥
पूर्ण वेतनमान केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा सवाल है।
इसी मांग को लेकर शिक्षकों ने सड़क पर उतरकर मशाल जुलूस निकाला और सरकार तक अपनी आवाज़ पहुँचाने का प्रयास किया।
हाथों में मशाल, दिल में उम्मीद और जुबां पर एक ही मांग—
“शिक्षकों को चाहिए पूर्ण वेतनमान।”
यह संघर्ष किसी एक शिक्षक का नहीं, बल्कि हर शिक्षक के अधिकार और सम्मान का संघर्ष है।
🔥 मशाल जली है, आवाज़ उठी है—अब वेतनमान की मांग और बुलंद होगी।
#वेतनमान #पूर्णवेतनमान #शिक्षकसंघर्ष #मशालजुलूस #शिक्षकएकता #शिक्षकोंकाअधिकार #बिहारशिक्षक
*शिक्षकों ने वेतनमान के लिए प्रशांत किशोर को सौंपा ज्ञापन:* 7वें वेतन आयोग के अनुरूप लेवल-6 से लेवल-9 तक पे-लेवल देने की मांग
https://t.co/hnEVqeWDxL
*शिक्षकों ने प्रशांत किशोर को सौंपा ज्ञापन*
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ ने वेतनमान को लेकर अभियान शुरू किया है।
संघ की मांग है कि 7वें वेतन आयोग के अनुरूप शिक्षकों को *लेवल-6 से लेवल-9 तक उचित पे-लेवल* दिया जाए।
इसी अभियान के तहत संघ ने राज्य के सभी 243 विधायकों को पत्र लिखा है और आज मुजफ्फरपुर में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को ज्ञापन सौंपा।
#Bihar #BiharTeachers #PrashantKishor #7thPayCommission
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी @samrat4bjp आपसे आग्रह है 💰👏
आपके नेतृत्व में बिहार में विकास और न्याय की उम्मीद जगी है। अब शिक्षकों की बारी है!
शिक्षकों के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुरूप Level-6 से Level-9 तक वेतनमान की घोषणा कीजिए।
यह सिर्फ वेतन नहीं, लाखों शिक्षक परिवारों के सम्मान और भविष्य का प्रश्न है।
उम्मीद जगी… अब वेतनमान की बारी!
#7thpayForBiharTeachers #Level6To9 #शिक्षक_एकता #BRVAS
ऐतिहासिक अवसर सामने है। बिहार के शिक्षकों की वर्षों से लंबित 7वें वेतन आयोग के अनुरूप Pay Level की मांग अब समाधान की प्रतीक्षा में है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी @samrat4bjpएवं माननीय शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी @mkrtiwari_bjp ,
यदि लंबे अंतराल के बाद भाजपा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग को नई दिशा देने का अवसर मिला है, तो शिक्षकों की इस बहुप्रतीक्षित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर शिक्षा जगत में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा जा सकता है।
आगामी शिक्षक संवाद केवल संवाद न रहे—शिक्षकों की वर्षों पुरानी अपेक्षा के समाधान का अवसर बने।
7th Pay Level देकर बिहार के शिक्षकों के साथ न्याय कीजिए।
इतिहास निर्णयों से लिखा जाता है।
#7thPayForBiharTeachers
शिक्षक हित में कठोर फैसला- जब तक हम सभी कोटि के शिक्षकों को सरकार से सातवें वेतनमान का वास्तविक लाभ नहीं दिलवा देते, तब तक मैं MLC चुनाव नहीं लड़ूंगा- आनंद कौशल सिंह @AnandKaushal_BR#BiharTeachersNeed7thPay
बोर्ड पर प्रश्न लिखने में बीत रहा समय, बदले पैटर्न से परेशानी!
पटना के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में 2 घंटे में लंबा प्रश्नपत्र हल करना बना चुनौती। शिक्षक लगातार बोर्ड पर लिखने-मिटाने में व्यस्त, बच्चे समय के दबाव में।
@officecmbihar@BiharEducation_ #Patna #BiharNews #Education
🔥 अभियान जारी है… संघर्ष जारी है…
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS) का वेतनमान एवं उचित Pay Level की मांग को लेकर ज्ञापन अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है।
इसी क्रम में 183-कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र, पटना के माननीय विधायक श्री संजय कुमार जी को शिक्षकों के 7वें वेतन आयोग के अनुरूप उचित Pay Level एवं पूर्ण वेतनमान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
शिक्षकों की आवाज़ को जनप्रतिनिधियों तक पहुँचाने के इस अभियान में विभूतिपुर प्रखंड अमोद कुमार, जिला समस्तीपुर, ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए माननीय विधायक जी को ज्ञापन सौंपा।
यह केवल वेतन की मांग नहीं, बल्कि शिक्षकों के श्रम, योग्यता, दायित्व और सम्मान का प्रश्न है।
एक-एक जनप्रतिनिधि तक शिक्षकों की आवाज़ पहुँच रही है।
एक-एक कदम आगे बढ़ रहा है।
लक्ष्य स्पष्ट है — शिक्षकों को उनका उचित वेतनमान दिलाना।
रुकेंगे नहीं… झुकेंगे नहीं…
वेतनमान मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। ✊🔥
वेतनमान ही धुन — संघर्ष ही संकल्प।
#अभियान_जारी_है #BRVAS #शिक्षक_एकता #पूर्ण_वेतनमान #PayLevel #BiharTeachersNeed7thPay #वेतनमान_ही_धुन
*बीपीएससी शिक्षकों को 7वां वेतनमान मिले*
सीवान में बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ ने MLC प्रत्याशी रमेंद्र राय जी को ज्ञापन सौंपा।
BPSC शिक्षक पूरी निष्ठा से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं, इसलिए सातवें वेतनमान का लाभ देना न्यायसंगत है।
#7thPay#BPSCTeachers
सभी शिक्षक साथी हो जाइये तैयार ......
एक मांग वेतनमान 💪
कल दिनांक 30 अगस्त रविवार को दिन के 11 बजे से सातवें वेतनमान की मांग को लेकर सभी शिक्षक साथी ट्विटर को बना दे धरनास्थल ।
हैशटैग - #BiharTeachersNeed7thPay
नोट - रविवार को 11 बजे से पहले हैशटैग का उपयोग न करे ।
आज शाम सात बजे सभी कोटि के शिक्षकों को इस अभियान में शामिल होने के लिए आग्रह किया जाता है मिलकर अभियान को सफल बनाए , उम्मीद है आप सब देंगे साथ। सभी इस अभियान के बारे में शेयर करे और अपनी भूमिका अदा करे।
धन्यवाद
@samrat4bjp#SaturdayHalfday
7:00 Pm
31/07/2026
#SaturdayHalfday एक शिक्षक की अपील...
यदि आप चाहते हैं कि शनिवार हॉफ डे लागू हो, तो सिर्फ पढ़कर आगे मत बढ़िए।
आज एक पोस्ट कीजिए, एक रीपोस्ट कीजिए और अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाइए।
एकजुट शिक्षक ही बदलाव की ताकत हैं।
#SaturdayHalfday
#SaturdayHalfDay
मुख्यमंत्री जी ने मॉनसून सत्र के दौरान सदन में यह घोषणा करी थी कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप पूर्व की ही भांति शानिवार को स्कूल हाफ टाइम तक चलेगा। इसी बाबत एक सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की बात थी,परंतु अभी तक अधिसूचना की बाट पूरा बिहार जोह रहा है। @samrat4bjp