अंतर जिला सरप्लस एवं अंतर जिला म्यूचुअल ट्रांसफर में हो रही देरी पर शिक्षा विभाग से आग्रह
अंतर जिला सरप्लस शिक्षकों के जिला आवंटन में लगातार हो रही देरी तथा अंतर जिला म्यूचुअल ट्रांसफर के शिक्षकों की प्रक्रिया में विलंब के कारण संबंधित शिक्षक असमंजस और मानसिक परेशानी की स्थिति में हैं।
शिक्षा विभाग से आग्रह है कि इस विषय को अविलंब संज्ञान में लेते हुए प्रक्रिया में तेजी लाई जाए और जिला आवंटन एवं म्यूचुअल ट्रांसफर से संबंधित आवश्यक कार्रवाई जल्द पूरी की जाए।
शिक्षकों को लंबे समय तक अनिश्चितता में रखना उचित नहीं है। विभाग से अपेक्षा है कि स्पष्ट समय-सीमा के साथ आवश्यक सूचना जारी कर जल्द समाधान किया जाए।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
एकता • अधिकार • सम्मान
छह लाख शिक्षकों के दिल को जीतने का एक ऐतिहासिक मौका है।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
बिहार के लाखों शिक्षक आज पूर्ण वेतनमान की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
आप यदि शिक्षकों के हित में पूर्ण वेतनमान की घोषणा करते हैं, तो यह निर्णय बिहार के लाखों शिक्षकों के जीवन में एक नई शुरुआत लेकर आएगा। आपके इस निर्णय को शिक्षक समाज लंबे समय तक याद रखेगा और आपका नाम शिक्षकों के दिलों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा।
पूर्ण वेतनमान मिलने के बाद शिक्षक भी अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह सम्मान, स्थिरता और सुरक्षा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपना जीवन आगे बढ़ा सकेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी,
यह अवसर इतिहास बनाने का है।
बिहार के शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान दीजिए।
— बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (BRVAS)
@samrat4bjp@BJP4Bihar@mkrtiwari_bjp@Team_BRVAS@btetctet@Bihartet19@STET_QUALIFIED@karankashyap90
शिक्षा विभाग और माननीय शिक्षा मंत्री जी को अब गंभीरता से विचार करना होगा।
यदि शिक्षकों का 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay निर्धारित नहीं किया गया, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही बिहार के पड़ोसी राज्यों में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में यदि वहां बेहतर वेतनमान और सेवा शर्तें मिलती हैं, तो बिहार से इस्तीफों की झड़ी लगने की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
आखिर कोई भी कर्मचारी नौकरी क्यों करता है?
अपने परिवार के लिए।
परिवार चलाने के लिए घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की दवाइयां और रोजमर्रा की जरूरतों का एक निश्चित खर्च होता है। जब एक शिक्षक की आय उसके परिवार की आवश्यकताओं के अनुरूप नहीं होगी, तो उसका आर्थिक दबाव बढ़ना स्वाभाविक है। ऐसी परिस्थिति में शिक्षक का ध्यान भी अतिरिक्त आय के साधन खोजने की ओर जाएगा।
शिक्षक से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की अपेक्षा तभी की जा सकती है, जब उसे सम्मानजनक और न्यायसंगत वेतन मिले।
माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शिक्षा मंत्री जी से विनम्र आग्रह है कि इस शिक्षक दिवस पर बिहार के शिक्षकों को कोई दिखावटी उपहार नहीं, बल्कि 7वें वेतनमान के अनुरूप Level Pay का अधिकार प्रदान किया जाए।
सरकारी कर्मचारी के वेतन का श्रृंगार उसका Level Pay है।
शिक्षक को भी यह सम्मान मिलना चाहिए।
🎁 इस शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को Level Pay का उपहार दीजिए।
#BiharTeachersNeed7thPay
#TeachersDay
#LevelPayForTeachers
#शिक्षकों_को_लेवल_पे
#एक_वेतनमान
#BiharTeachersneed7thpay
माननीय मुख्यमंत्री जी, बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से सादर आग्रह है कि बिहार के शिक्षकों की न्यायसंगत मांग पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण करे
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ
#BiharTeachersNeed7thPay
@brvas